‘रंगीन रेत में रसायन’ मिला तो न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में स्कूल बंद, आखिर हुआ...

नई दिल्ली, 17 नवंबर (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में बच्चों के खेलने वाली रंगीन (कलरफुल) रेत में एक खतरनाक पदार्थ मिलने के बाद कई स्कूलों को अचानक बंद करना पड़ा। यह मामला तब सामने आया जब जांच में पता चला कि कुछ रंगीन रेत के पैकेटों में एस्बेस्टस नाम का हानिकारक तत्व मौजूद है। एस्बेस्टस एक ऐसा रेशा है जो हवा में उड़कर फेफड़ों में जा सकता है और लंबे समय में नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए स्कूलों में इसे लेकर तुरंत सतर्कता बढ़ा दी गई।

‘उम्मीद है, मेरी बात गौतम गंभीर सुन रहे होंगे,’ आखिर क्या बोले पूर्व कप्तान...

कोलकाता, 17 नवंबर (आईएएनएस)। कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन में भारतीय क्रिकेट टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मैच में करारी हार का सामना करना पड़ा। 124 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही भारतीय टीम 93 रन पर सिमट गई और 30 रन से हार गई। भारत की शर्मनाक हार के बाद पिच को लेकर उठ रहे सवाल के बीच पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने टीम मैनेजमेंट और भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर के लिए बेहद अहम बात कही है।

जब आखिरी इच्छा बन जाती है परिवार का भविष्य: इजरायल की अनोखी ‘आईवीएफ’ कहानी

नई दिल्ली, 16 नवंबर (आईएएनएस)। इजरायल में 7 अक्टूबर 2023 के बाद एक ऐसी प्रक्रिया तेजी से बढ़ी है, जो सुनने में भावनात्मक भी है और वैज्ञानिक रूप से बेहद जटिल भी! पोस्ट ह्यूमस स्पर्म रिट्रीवल (पीएसआर) यानी किसी पुरुष की मृत्यु के बाद उसका स्पर्म निकालकर संरक्षित करने की प्रक्रिया तेजी से विकसित हुई है। ऐसा इसलिए ताकि भविष्य में उसका परिवार उस शख्स के बच्चे में उसका अंश देख पाए।

इन दोनों बहुराष्ट्रीय कंपनियों ने “100” का उल्लेख क्यों किया?

बीजिंग, 11 नवंबर (आईएएनएस)। "चीन एक अत्यधिक गतिशील नवाचार केंद्र है," "चीनी बाजार हमारे नवाचार प्रथाओं के लिए एक 'परीक्षण का मैदान' बन गया है," "हम अगले 100 वर्षों के लिए चीन में दृढ़ता से निवेश करेंगे," "हम लगभग 100 स्टोर और खोलेंगे।"

आईपीएस बनना चाहते थे संजू सैमसन, कांस्टेबल पिता ने खुद की नौकरी छोड़कर बनाया...

नई दिल्ली, 10 नवंबर (आईएएनएस)। यूं तो भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन ने कभी आईपीएस ऑफिसर बनना चाहा था, लेकिन पिता के सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने क्रिकेट को बतौर करियर चुना। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स की कमान संभाल चुके संजू सैमसन ने सीमित ओवरों के क्रिकेट में अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है।

“विश्व रंग” रचनात्मक समावेशी प्रक्रिया, जिसमें कलाएं, मानव व मानवीय संवेदनाओं के पक्ष में...

संतोष चौबेवर्ष 2019 में भारत की सांस्कृतिक राजधानी भोपाल से प्रारंभ हुआ ‘विश्व रंग’ टैगोर अंतरराष्ट्रीय साहित्य एवं कला महोत्सव अब विश्व के 65...

उत्तर कोरिया ने अमेरिकी प्रतिबंधों के बाद लॉन्च की बैलिस्टिक मिसाइल, 48 घंटे के...

सोल, 7 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर कोरिया लगातार बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण कर रहा है। अब उत्तर कोरिया ने शुक्रवार को पूर्वी सागर की ओर कम दूरी वाली बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च की है।

रूस ने क्रूज मिसाइल का किया परीक्षण तो यूएस ने न्यूक्लियर टेस्टिंग का किया...

नई दिल्ली, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को पेंटगन को परमाणु हथियारों का परीक्षण तुरंत शुरू करने का आदेश दिया। ट्रंप के इस बयान ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हलचल बढ़ा दी। इससे पहले रूस ने क्रूज मिसाइल का परीक्षण किया था। आइए जानते हैं किस देश के पास ज्यादा परमाणु हथियार हैं।

ट्रंप की ठुड्डी ऊंची, शी का संयमित अंदाज: तस्वीरों में दिखी ‘अधीर कूटनीति’ और...

नई दिल्ली, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। अंग्रेजी की कहावत है 'अ पिक्चर स्पिक्स अ थाउसैंड वर्ड्स', जिसका सीधा सा मतलब है कि एक तस्वीर बहुत कुछ बयां करने की ताकत रखती है, जैसे दक्षिण कोरिया के बुसान शहर में ट्रंप और शी जिनपिंग की मुलाकात के दौरान खींची गई कुछ तस्वीरों ने की!

लोकेशन मांगने वाले मोबाइल ऐप से निजी जानकारी लीक होने का खतरा: आईआईटी दिल्ली

नई दिल्ली, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। गुरुवार को इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) दिल्ली के शोधकर्ताओं की एक चौंकाने वाली स्टडी के मुताबिक, जो मोबाइल ऐप लोकेशन एक्सेस मांगते हैं, वे आपकी जरूरी निजी जानकारी लीक कर सकते हैं, जिसमें आपकी एक्टिविटी, आस-पास का माहौल और यहां तक ​​कि आप जिस कमरे या फ्लोर पर हैं, उसका लेआउट भी शामिल है।

खरी बात