झंझारपुर विधानसभा सीट: ऐसा क्षेत्र, जहां दशकों से मिश्रा परिवार की मजबूत पकड़, 2025...
पटना, 16 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार की राजनीति में झंझारपुर विधानसभा क्षेत्र एक ऐसा नाम है, जो दशकों से 'मिश्रा परिवार' की मजबूत पकड़ और विरासत का प्रतीक रहा है। यह वही क्षेत्र है, जहां से पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा ने 1972 से लेकर 1990 तक लगातार 5 बार विधानसभा चुनाव जीते और इस क्षेत्र को बिहार की राजनीति के नक्शे पर एक विशिष्ट पहचान दिलाई। पिता की इस विरासत को उनके बेटे नीतीश मिश्रा ने आगे बढ़ाया, जो वर्तमान में बिहार सरकार में मंत्री हैं। फिलहाल, 2025 के विधानसभा चुनाव को लेकर झंझारपुर में राजनीति गरमाने लगी है।
काम का प्रेशर और तनाव दूर करने में कारगर है यह प्राणायाम
दिल्ली, 13 अगस्त (आईएएनएस)। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव की जद में आना एक आम सी बात बन चुकी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन बताता है कि तनाव दुनिया का सबसे आम मेंटल डिसऑर्डर है, जिसने साल 2019 में 301 मिलियन लोगों को प्रभावित किया। ऐसे में भारतीय योग पद्धति इससे मुक्ति दिलाने में मददगार हो सकती है। शीतली प्राणायाम ऐसा ही एक रास्ता है। यह तनाव दूर करने का सरल और प्रभावी उपाय है।
वर्ल्ड ऑर्गन डोनेशन डे : आंखों से शरीर के पूरे अंग तक, दान कर...
मुंबई, 13 अगस्त (आईएएनएस)। किसी के पास आंखें नहीं हैं तो किसी का लिवर या किडनी डैमेज हो चुका है। ऐसे में इनके लिए 'अंगदान' वरदान की तरह है। दुनिया भर में 13 अगस्त को अंगदान के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य के साथ विश्व अंगदान दिवस मनाया जाता है। आम जन के साथ ही फिल्म इंडस्ट्री के तमाम सितारे भी इस नेक काम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। बॉलीवुड से साउथ सिनेमा तक, इन एक्टर्स ने अंग दान करने का संकल्प लिया है या कर चुके हैं।
मधुबनी विधानसभा सीट : राजद की हैट्रिक का खेल या नई पार्टी का प्रवेश,...
पटना, 12 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार की सांस्कृतिक राजधानी के रूप में पहचाना जाने वाला मधुबनी, आमतौर पर अपनी पारंपरिक कला, विवाह परंपराओं, आम और मखानों के लिए प्रसिद्ध रहा है। वहीं, सियासत में भी इसकी भूमिका को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। मधुबनी विधानसभा क्षेत्र बिहार राज्य के 243 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। यह सामान्य श्रेणी की सीट है और मधुबनी जिले में स्थित है। यह मधुबनी लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले छह विधानसभा क्षेत्रों में शामिल है।
दिल्ली पुलिस ने विपक्षी सांसदों को हिरासत में लिया, राहुल गांधी बोले- यह संविधान...
नई दिल्ली, 11 अगस्त (आईएएनएस)। विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन के सांसदों ने सोमवार को बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और कथित 'वोट चोरी' के खिलाफ संसद भवन से चुनाव आयोग मुख्यालय तक मार्च निकाला। इस दौरान दिल्ली पुलिस ने इन्हें रोकने की कोशिश की तो विपक्षी सांसदों ने जमकर हंगामा काटा। इसके बाद पुलिस ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत समेत विपक्ष के कई नेताओं को हिरासत में ले लिया।
अमेरिकी कृषि और डेयरी कंपनियों का उद्देश्य दुनिया के बाजारों पर नियंत्रण हासिल करना,...
नई दिल्ली, 10 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका की ओर से भारत समेत दुनिया के अन्य देशों पर अनुचित टैरिफ लगाए जा रहे हैं और फिर ट्रेड डील की आड़ में वित्तीय रूप से शक्तिशाली अमेरिकी कृषि और डेयरी कंपनियों के लिए दुनिया के बाजारों को खुलवाया जा रहा है। ऐसा ही कुल यूएस ने भारत के साथ करने की कोशिश की। यह जानकारी एक नई रिपोर्ट में दी गई।
खतरों से निपटने के लिए तकनीक और तीनों सेनाओं में समन्वय प्राथमिकता : सीडीएस...
नई दिल्ली, 5 अगस्त (आईएएनएस)। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने आज के युद्ध के बदलते स्वरूप पर बात की। युद्ध के बदलते स्वरूप से उत्पन्न हो रहे सुरक्षा खतरों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए उन्होंने विघटनकारी तकनीकों को शीघ्रता से अपनाने, पारंपरिक सैन्य ढांचों पर पुनर्विचार करने और थल, जल एवं वायु सेनाओं के बीच त्रिसेवा समन्वय को प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर बल दिया।
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम में मध्यस्थता कराने की बात...
वाशिंगटन, 4 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम में मध्यस्थता कराने की बात फिर से दोहराई। इसके साथ ही ट्रंप ने यह भी दावा किया कि उन्होंने कई अन्य वैश्विक संघर्षों को सुलझाने में भी मदद की।
बिहार विधानसभा चुनाव : क्या महागठबंधन का गढ़ तोड़ पाएगा एनडीए? समझें बलरामपुर सीट...
नई दिल्ली, 3 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों के बीच कटिहार जिले की बलरामपुर विधानसभा सीट तमाम राजनीतिक दलों के लिए एक विशेष महत्व रखती है। कटिहार जिले की इस सामान्य वर्ग की सीट का गठन 2008 में परिसीमन आयोग की सिफारिशों के बाद हुआ था। यह सीट कटिहार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है। इसमें बरसोई और बलरामपुर प्रखंड शामिल हैं।
बिहार: कांग्रेस की खोई जमीन पाने की छटपटाहट, ‘राम’ और ‘कृष्ण’ की जोड़ी ने...
पटना, 3 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल अब अपनी-अपनी तैयारी में जुट गए हैं और मतदाताओं को आकर्षित करने की कोशिश शुरू हो गई है। इसे लेकर कांग्रेस ने भी अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।











