Monday, February 16, 2026
SGSU Advertisement

खरी बात

नींद केवल व्यक्तिगत आदतों से नहीं, बल्कि वातावरण से भी प्रभावित होती है :...

नई दिल्ली, 27 जून (आईएएनएस)। एक अध्ययन के अनुसार, हमारा सोने का तरीका हफ्ते के दिन, मौसम और जगह के हिसाब से काफी बदलता है।

‘निर्वाचन आयोग के साथ सहयोग करेंगे’, कांग्रेस ने इलेक्शन कमीशन को पत्र लिख मांगा...

नई दिल्ली, 26 जून (आईएएनएस)। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 पर चर्चा की मांग को लेकर चुनाव आयोग ने राहुल गांधी को निमंत्रण दिया है। आयोग के निमंत्रण पर अब कांग्रेस पार्टी के ईगल (नेताओं और विशेषज्ञों का सशक्त कार्य समूह) की ओर से बयान आया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व सूचियों और फुटेज प्राप्त होने के बाद निर्वाचन आयोग से मिलने को तैयार है। उस बैठक में हम अपने विश्लेषण के निष्कर्ष भी आपके सामने प्रस्तुत करेंगे।

ईरान-इजरायल सीजफायर पर सस्पेंस, ट्रंप का नया दावा- दोनों देश मेरे पास लेकर आए...

वाशिंगटन, 24 जून (आईएएनएस)। ईरान और इजरायल में सीजफायर पर सहमति को लेकर भ्रम की स्थिति के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नया दावा किया है। ट्रंप ने बताया कि इजरायल और ईरान लगभग एक साथ उनके पास आए थे और शांति की बात की।

इधर ट्रंप ने किया सीजफायर का ऐलान, उधर कुछ ही घंटों बाद ईरान ने...

तेल अवीव, 24 जून (आईएएनएस)। एक ओर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान-इजरायल के बीच सीजफायर का ऐलान किया है, तो दूसरी तरफ ईरान ने मंगलवार को इजरायल पर फिर से बैलिस्टिक मिसाइल दाग दी हैं। इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने बताया है कि मंगलवार सुबह ईरान से इजरायल पर दो बार में छह मिसाइलें दागी हैं। पहले हमले में दो मिसाइलें शामिल थीं, जबकि दूसरे हमले में चार मिसाइलें थीं। दूसरे हमले में बीरशेबा स्थित एक अपार्टमेंट ब्लॉक को निशाना बनाया गया है।

20 फाइटर जेट्स, 30 से ज्यादा हथियार! इजरायल का ईरान पर जबरदस्त अटैक

तेल अवीव, 23 जून (आईएएनएस)। इजरायल के करीब 20 आईएएफ फाइटर जेट्स ने केरमंशाह, हमीदान और तेहरान में 30 से अधिक हथियारों का इस्तेमाल करके हमले किए हैं। यह हमले खुफिया जानकारी के आधार पर किए गए, जिसकी पुष्टि इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने की है।

ईरान पर अमेरिकी हमले को कैसे देखते हैं भारत के रक्षा विशेषज्ञ?

कोलकाता, 22 जून (आईएएनएस)। ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध में अब सुपर पावर अमेरिका की भी एंट्री हो गई है। भारतीय समयानुसार रविवार तड़के 4:30 बजे अमेरिका ने ईरान के परमाणु संयंत्रों पर बम बरसाए। अमेरिका ने ईरान के तीनों परमाणु संयंत्र नष्ट करने का दावा किया है। भारत के रक्षा विशेषज्ञों ने अमेरिका के इस कदम का स्वागत किया है।

महज 20 साल की उम्र में पेशवा बने नाना साहेब, मराठा साम्राज्य के विस्तार...

नई दिल्ली, 22 जून (आईएएनएस)। मराठा साम्राज्य का इतिहास वीरों की गाथाओं से भरा पड़ा है। इन्हीं में से एक नाम पेशवा रहे बालाजी बाजीराव का है जिन्हें नाना साहेब के नाम से भी जाना जाता है। 41 वर्ष की आयु में इस दुनिया को अलविदा कहने वाले बालाजी ने अपने 21 साल के शासनकाल (1740-1761) में मराठा साम्राज्य को दक्षिण में तमिलनाडु से उत्तर के पंजाब तक फैलाकर भारतीय इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय लिखा।

मध्य पूर्व के बड़े हिस्से में उड़ान भरने से बच रही एयरलाइंस, लागत में...

नई दिल्ली, 22 जून (आईएएनएस)। अमेरिका की ओर से रविवार को ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमले किए जाने के बाद से मध्य पूर्व में हवाई यातायात को चुनौतियों का समाना करना पड़ा है।

एक ‘काली रात’ जो कहर बनकर टूटी, कई अफगानी नींद से फिर कभी नहीं...

नई दिल्ली, 21 जून (आईएएनएस)। दिन 22 जून, साल 2022! जिसे अफगानिस्तान सबसे भयावह दिन के तौर पर याद करता है। यह वही दिन है, जब भूकंप के एक जोरदार झटके से अफगानिस्तान में जान-माल का भारी नुकसान हुआ था।

इतिहास के सुनहरे अक्षरों में दर्ज है 22 जून, नेताजी ने कांग्रेस को अलविदा...

नई दिल्ली, 21 जून (आईएएनएस)। भारत की आजादी की लड़ाई में कुछ नाम ऐसे हैं, जो इतिहास के पन्नों में दर्ज हैं। उनमें सबसे ऊपर चमकता नेताजी सुभाष चंद्र बोस का नाम है। जिनके जुनून और जज्बे ने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी।

खरी बात