रोहित और विराट को बाहर बैठाने के लिए हिम्मत की जरूरत है: सुरिंदर खन्ना
नई दिल्ली, 30 दिसंबर (आईएएनएस)। भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज सुरिंदर खन्ना ने सोमवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट में 184 रन से मिली हार के बाद खराब फॉर्म में चल रहे सीनियर बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली को बेंच पर बैठाने की मांग की है।
मस्तिष्क स्वास्थ्य पर असर डालती है सामाजिक असमानता : स्टडी
नई दिल्ली, 28 दिसंबर (आईएएनएस)। सामाजिक-आर्थिक असमानताएं उम्र बढ़ने और मनोभ्रंश से जुड़ी मस्तिष्क संरचना और कनेक्टिविटी में बदलाव का कारण बन सकती हैं। एक अध्ययन में ये बातें सामने आई है।
पनामा नहर का इतिहास, महत्व और ट्रंप की धमकी, 10 बड़ी बातें
नई दिल्ली, 23 सितंबर, (आईएएनएस) : पनामा नहर एक बार फिर चर्चा में है। अमेरिका के नव-निर्वातिच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस पर एक ऐसा बयान दे दिया है जिसने पनामा की टेंशन बढ़ा दी है। आखिर इस नहर का इतिहास क्या है, इसका महत्व क्या है और क्यों ट्रंप इसे फिर से अमेरिकी कंट्रोल में लाने की बातें कर करे हैं। यहां जानते हैं कि पूरे घटनाक्रम की अहम 10 बातें: -
मप्र में संगठन में आधी आबादी को बड़ी हिस्सेदारी देने की भाजपा की तैयारी
भोपाल 2 दिसंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी संगठन में आधी आबादी को बड़ी हिस्सेदारी देने का मन बना रही है। बूथ स्तरीय समितियों के गठन में 33 प्रतिशत महिलाओं को प्रतिनिधित्व दिया गया है और अब संगठन की मंडल और जिला इकाइयों में भी इसी तरह की हिस्सेदारी देने की कोशिश चल रही है।
मध्य प्रदेश में भाजपा संगठन को नेताओं के प्रभाव से बचाने की कवायद तेज
भोपाल 28 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी संगठन को बड़े नेताओं के प्रभाव से बचाने की कोशिश तेज हो गई है। राज्य में चल रही संगठन की चुनाव प्रक्रिया में पार्टी की कोशिश है कि जमीनी कार्यकर्ताओं को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जाए और सांसदों-विधायकों से लेकर अन्य प्रभावशाली नेताओं के कहने पर नियुक्तियां न की जाएं।
स्वस्थ बुढ़ापे के लिए प्रयासरत है चीन
बीजिंग, 27 नवंबर (आईएएनएस)। देश में जनसंख्या के तेजी से बुढ़ापे के चलते चीन गहन जनसांख्यिकीय बदलावों का अनुभव कर रहा है। आधिकारिक आंकडों के अनुसार, देश की 60 वर्ष से अधिक उम्र की आबादी लगभग 30 करोड़ तक पहुंच गई है और औसत जीवन प्रत्याशा 78.6 वर्ष तक पहुंच गई है। हालांकि, बाद के जीवन में कई लोगों की कार्यात्मक क्षमताएं खराब होती हैं।
जाने कौन हैं वैभव सूर्यवंशी जिन्हें मिली 1 करोड़ 10 लाख रुपए की कीमत
नई दिल्ली, 26 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार के समस्तीपुर जिले के वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया है। वह दुनिया की मशहूर क्रिकेट लीग आईपीएल का हिस्सा बनने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं। 'यह वर्षों की मेहनत का फल है', आपको क्या बताएं हमने तमाम मुश्किलें उठाई लेकिन कभी वैभव को कोई कमी महसूस नहीं होने दी। ये शब्द वैभव सूर्यवंशी के पिता संजीव सूर्यवंशी के हैं।
उत्तर कोरिया ने साधा अमेरिका पर निशाना, कहा- उकसावे की हरकतों से छिड़ सकता...
सोल, 24 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर कोरिया ने कोरियाई प्रायद्वीप में संयुक्त सैन्य अभ्यास करने और सैन्य साजो-सामान तैनात करने के लिए अमेरिका की कड़ी निंदा की। प्योंगयांग ने चेतावनी दी कि इस तरह की कार्रवाई किसी भी समय वास्तविक युद्ध में बदल सकती है।
कृत्रिम बुद्धिमत्ता : चीन की आर्थिक वृद्धि का एक नया इंजन
बीजिंग, 24 नवंबर (आईएएनएस)। प्रौद्योगिकी के तेज विकास के साथ कृत्रिम बुद्धिमत्ता, वैश्विक आर्थिक विकास को चलाने और भविष्य के जीवन को आकार देने में एक महत्वपूर्ण शक्ति बन गई है। कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में एक प्रमुख भागीदार के रूप में चीन अपने नवाचार और अनुप्रयोग के माध्यम से इस बदलाव का नेतृत्व कर रहा है।
मप्र के विजयपुर में कांग्रेस और बुधनी में भाजपा जीती
भोपाल, 23 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में हुए दो विधानसभा क्षेत्रों के उप-चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए गए है। विजयपुर में कांग्रेस और बुधनी में भाजपा ने जीत दर्ज की है।










