अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पुतिन से की बात, रूस-यूक्रेन युद्धविराम पर समझौते का संकेत
वॉशिंगटन, 19 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ रूस-यूक्रेन युद्ध रोकने को लेकर फोन पर बातचीत की। राष्ट्रपति ट्रंप ने खुद फोन वार्ता के बारे में जानकारी दी। ट्रंप ने कहा कि यह बातचीत बहुत अच्छी और प्रोडक्टिव रही।
धरती पर सुनीता विलियम्स की वापसी, समुद्र में डॉल्फिन्स ने किया स्वागत
फ्लोरिडा, 19 मार्च (आईएएनएस)। अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर, साथ ही नासा के निक हैग और रूसी अंतरिक्ष यात्री अलेक्जेंडर गोर्बुनोव, नौ महीने के लंबे मिशन के बाद पृथ्वी पर वापस लौटे हैं।
कांग्रेस का दावा, मतदाता पहचान-पत्र को आधार से जोड़ने का चुनाव आयोग का ‘इरादा’...
नई दिल्ली, 18 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने मंगलवार को कहा कि वह चुनावी फोटो पहचान पत्र (ईपीआईसी) या मतदाता पहचान पत्रों को उन लोगों के आधार नंबर से जोड़ने की तैयारी कर रहा है, जिन्होंने स्वेच्छा से इन्हें उपलब्ध कराया है।
सुनीता विलियम्स की वापसी पर एक्सपर्ट ने बताया, ‘धरती पर आने के बाद रिकवरी...
नई दिल्ली, 18 मार्च (आईएएनएस)। नासा की भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स करीब नौ महीने तक अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर ‘फंसे’ रहने के बाद आखिरकार धरती पर लौट रही हैं। उनकी वापसी को लेकर दिल्ली के नेहरू तारामंडल की प्रोजेक्ट मैनेजर प्रेरणा चंद्रा ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से खास बात की।
मध्य प्रदेश में अंत्येष्टि और अनुग्रह राशि के भुगतान में गड़बड़ी, कैग रिपोर्ट में...
भोपाल, 17 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में पंजीकृत कर्मकारों की अंत्येष्टि सहायता और अनुग्रह सहायता राशि में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। यह राशि कर्मकारों के परिजनों के बैंक खातों की जगह अन्य खातों में जमा कर दी गई। इसके अलावा भी भारत के नियंत्रक-महा लेखापरीक्षक के प्रतिवेदन में कई योजनाओं में गड़बड़ी का खुलासा हुआ है।
अप्रैल से फरवरी में भारत का स्मार्टफोन निर्यात 54 प्रतिशत बढ़ा, पहुंचा 21 बिलियन...
नई दिल्ली, 17 मार्च (आईएएनएस)। लेटेस्ट इंडस्ट्री डेटा के अनुसार, वित्त वर्ष 2024-25 (अप्रैल-फरवरी) के 11 महीनों में भारत का स्मार्टफोन निर्यात 1.75 लाख करोड़ रुपये (21 अरब डॉलर) के आंकड़े को पार कर गया, जो वित्त वर्ष 2023-24 की इसी अवधि के आंकड़े से 54 प्रतिशत अधिक है।
मारुति सुजुकी इंडिया ने 4 प्रतिशत तक बढ़ाई कीमत, अप्रैल से होगी लागू
नई दिल्ली, 17 मार्च (आईएएनएस)। प्रमुख वाहन निर्माता 'मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड' ने सोमवार को इस साल तीसरी बार कीमत बढ़ाए जाने का ऐलान किया। 4 प्रतिशत तक की यह 'कीमत वृद्धि' बिक्री में कमी के बीच बढ़ती इनपुट लागत की भरपाई के लिए की जा रही है, जो अप्रैल से प्रभावी होगी।
एसबीआई की रिपोर्ट में खुलासा, यूएस टैरिफ का भारत पर असर न के बराबर
नई दिल्ली, 17 मार्च (आईएएनएस)। सोमवार को 'एसबीआई रिसर्च' की एक लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक भारत पर यूएस ट्रेड रेसिप्रोकल टैरिफ का प्रभाव न के बराबर पड़ेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि देश अपने निर्यात में विविधता ला चुका है साथ ही मूल्य संवर्धन (वैल्यू एडिशन) पर जोर दिया जा रहा है। इसके अलावा, भारत वैकल्पिक क्षेत्रों की खोज कर कर रहा है, यूरोप से मध्य पूर्व के माध्यम से अमेरिका तक नए मार्गों पर काम कर रहा है और नए सप्लाई चेन एल्गोरिदम को फिर से तैयार कर रहा है।
केंद्र ने ‘5जी इनोवेशन हैकाथॉन 2025’ की घोषणा की
नई दिल्ली, 17 मार्च (आईएएनएस)। दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने सोमवार को ‘5G इनोवेशन हैकाथॉन 2025’ की घोषणा की। छह महीने की अवधि वाली इस पहल का उद्देश्य सामाजिक और औद्योगिक चुनौतियों से निपटने के लिए इनोवेटिव 5जी पावर्ड सॉल्यूशन के विकास में तेजी लाना है।
आशुतोष राणा ने बताया कैसा होता है गुरु-शिष्य का रिश्ता
मुंबई, 17 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता आशुतोष राणा ने सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो अपलोड कर प्रशंसकों को बताया कि गुरु- शिष्य के बीच का रिश्ता कैसा होता है। राणा ने अपने अंदाज में समझाया कि एक का विश्वास सृजन में तो दूसरे का सब कुछ अपने गुरु के चरणों में रखने से संबंधित होता है।











