वजन घटाने से कैंसर का खतरा होगा कम : स्टडी

सैन फ्रांसिस्को, 22 जून (आईएएनएस)। इन दिनों ज्यादातर लोग मोटापे के चलते काफी परेशान हैं। अनहेल्दी डाइट और खराब लाइफस्टाइल के चलते लोगों का वजन बढ़ता जा रहा है। सही वजन वाले लोगों की तुलना में ज्यादा वजन वाले लोगों को डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, दिल की बीमारी, स्ट्रोक और कैंसर का खतरा बना रहता है। वहीं आप अगर वजन कम करते हैं, तो आप इन सभी बीमारियों से बचे रहेंगे। एक नई स्टडी में दावा किया गया है कि वजन कम करने से मोटापे से संबंधित कैंसर का खतरा कम होता है।

युवा कैंसर पीड़ितों को भविष्य में बना रहता है सभी प्रकार के कैंसर का...

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। एक शोध से यह बात सामने आई है कि कम उम्र में कैंसर की बीमारी से पीड़ित मरीज को भविष्य में हृदय रोग (सीवीडी) के साथ अन्य तरह के कैंसर का खतरा बना रहता है।

संसद परिसर में मनमाने ढंग से मूर्तियों को हटाना लोकतंत्र की भावना का उल्लंघन...

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। संसद भवन परिसर में प्रमुख महापुरुषों की प्रतिमाओं के स्थानांतरण पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि संसद भवन परिसर में महात्मा गांधी और डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर समेत कई महान नेताओं की मूर्तियों को उनके प्रमुख स्थानों से हटा कर एक अलग कोने में स्थापित कर दिया गया है। बिना किसी परामर्श के मनमाने ढंग से इन मूर्तियों को हटाना हमारे लोकतंत्र की मूल भावना का उल्लंघन है। पूरे संसद भवन में लगभग 50 ऐसी मूर्तियां या आवक्ष प्रतिमाएं हैं।

मस्क की एक्स ने मई में भारत में दो लाख से अधिक खातों पर...

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। एलन मस्क की कंपनी एक्स ने 26 अप्रैल से 25 मई के बीच भारत में 2,29,925 खातों पर प्रतिबंध लगा दिया। इनमें से अधिकतर बाल यौन शोषण और नग्नता को बढ़ावा देने वाले थे।

गर्मी ज्यादा पड़ने से बढ़ सकता है माइग्रेन का दर्द, स्टडी में खुलासा

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। वैज्ञानिकों ने माइग्रेन से पीड़ित व्यक्तियों के लिए सिरदर्द बढ़ने और गर्म तापमान के बीच सीधा संबंध पाया है। उनका कहना है कि जैसे-जैसे तापमान बढ़ता है, माइग्रेन का दर्द बढ़ने की संभावना भी बढ़ जाती है।

अपने मानसिक स्वास्थ्य के बारे में खुलकर बात नहीं करते 40 प्रतिशत भारतीय पुरुष...

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। समाज में लोगों ने चिंता, अवसाद और तनाव जैसे मुद्दों पर खुलकर बोलना शुरू कर दिया है, लेकिन पुरुषों के मानसिक स्वास्थ्य को आज भी नजरअंदाज किया जाता है। विशेषज्ञों ने कहा है कि भारत में लगभग 40 प्रतिशत पुरुष बदनाम होने के डर से अपने मानसिक स्वास्थ्य के बारे में खुलकर बात नहीं करते।

नेताजी नहीं भूलेंगे जनता से किया वादा, याद दिलाएगी ‘एआई’ कुर्सी

गोरखपुर, 13 जून (आईएएनएस)। चुनाव में वादे करके भूल जाने वाले जनप्रतिनिधियों को अब वादों को याद दिलाना आसान हो गया है। गोरखपुर के आईटीएम कॉलेज के कंप्यूटर साइंस के प्रथम वर्ष के छात्र अंशित श्रीवास्तव ने एक ऐसी एआई कुर्सी बनाई है, जो नेताओं के बैठते ही उनके वादों की याद दिलाता है।

लोकसभा अध्यक्ष का पद अपने पास रखेगी भाजपा : सूत्र

नई दिल्ली,13 जून (आईएएनएस)। लोकसभा अध्यक्ष का पद भारतीय जनता पार्टी अपने पास ही रखने जा रही है। यानी 18वीं लोकसभा में भी भाजपा का ही कोई सांसद लोकसभा का अध्यक्ष चुना जाएगा। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने मीडिया में आ रही खबरों को खारिज करते हुए बताया कि किसी भी सहयोगी दल की तरफ से लोकसभा अध्यक्ष के पद को लेकर कोई मांग नहीं आई है। भाजपा जल्द ही पहले पार्टी के स्तर पर इस पर विचार करेगी और पार्टी द्वारा नाम पर फैसला किए जाने के बाद एनडीए के सहयोगी दलों के साथ भी विचार-विमर्श कर उस नाम पर सर्वसम्मति बनाई जाएगी।

खाने संबंधी विकार से बढ़ सकता है समय से पहले मौत का खतरा :...

नई दिल्ली, 12 जून (आईएएनएस)। एक शोध में यह बात सामने आई है कि एनोरेक्सिया नर्वोसा (खान-पान संबंधी विकार) से पीड़ित लोगों में मनोरोग संबंधी समस्याएं विकसित होने और समय से पहले मौत का खतरा ज्‍यादा होता है।

नींद की कमी से बढ़ सकता है ओवेरियन कैंसर का खतरा : विशेषज्ञ

नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)। विशेषज्ञों ने स्वास्थ्य को लेकर चेतावनी जारी करते हुए कहा कि अनिद्रा से पीड़ित महिलाओं में ओवेरियन कैंसर होने का खतरा काफी अधिक हो सकता है।

खरी बात