Saturday, February 14, 2026
SGSU Advertisement

खरी बात

सिंहावलोकन 2025 : तलाक, अलगाव और रद्द हुई शादियों ने मचायी रिश्तों में तबाही,...

मुंबई, 23 दिसंबर (आईएएनएस)। 2025 में बॉलीवुड और टीवी कलाकारों की जिंदगी में उतार-चढ़ाव देखने को मिले। इस साल न सिर्फ नई फिल्में और स्टारडम की खबरें सुर्खियों में रहीं, बल्कि सितारों के निजी जीवन की घटनाएं भी फैंस के लिए चर्चा का बड़ा विषय बनीं। कई कपल्स इस साल अलग हुए, कुछ ने तलाक का रास्ता अपनाया, तो कुछ ने शादी की योजना बीच में ही रद्द कर दी।

पुण्यतिथि विशेष: ‘मल्लिका-ए-तरन्नुम’ को क्यों बेवफा लगती थी ‘मौसकी’? दिलीप कुमार को बताई थी...

नई दिल्ली, 22 दिसंबर (आईएएनएस)। 'क्वीन ऑफ मेलोडी' या 'मल्लिका-ए-तरन्नुम' के नाम से मशहूर अभिनेत्री और गायिका नूरजहां एक ऐसा नाम है, जिनकी आवाज का नूर पाकिस्तान के साथ ही भारत में भी देखने को मिलता है। 23 दिसंबर 2000 को दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया था।

‘चलता-फिरता विश्वकोश’ श्याम बेनेगल: हर विषय पर घंटों करते थे बात, उनके विचार सुनकर...

मुंबई, 22 दिसंबर (आईएएनएस)। भारतीय सिनेमा ने जब भी ऐसे फिल्मकारों को याद किया है, जिन्होंने मनोरंजन के साथ-साथ लोगों को सोचने पर मजबूर किया, तो श्याम बेनेगल का नाम सबसे पहले लिया जाता है। वे ऐसे निर्देशक थे, जिनकी फिल्मों में न शोर था, न कोई दिखावा, लेकिन हर कहानी के पीछे गहरी सोच होती थी। उनके साथ काम करने वाले कलाकार उन्हें सिर्फ निर्देशक नहीं, बल्कि ज्ञान का खजाना मानते थे।

सिंहावलोकन 2025: भारत की शेरनियों ने जीते 3 विश्व कप, महिला क्रिकेट टीम के...

नई दिल्ली, 19 दिसंबर (आईएएनएस)। 'साल 2025' भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए बेहद खास रहा है। इस वर्ष भारत की बेटियों ने तीन विश्व कप खिताब अपने नाम किए। इसके अलावा, भारत ने इंग्लैंड की सरजमीं पर भी इतिहास रचा। आइए, इस वर्ष की प्रमुख उपलब्धियों पर एक नजर डालते हैं।

वायु प्रदूषण ने बढ़ाई बीमारियां, जीवन प्रत्याशा में गिरावट से आर्थिक नुकसान भी :...

नई दिल्ली, 18 दिसंबर (आईएएनएस)। दिल्ली में वायु प्रदूषण की समस्या चरम पर पहुंच गई है। विशेषज्ञों ने गुरुवार को कहा कि यह न केवल स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल रहा है, बल्कि जीवन प्रत्याशा और गुणवत्ता को भी बुरी तरह प्रभावित कर रहा है।

2025 में भारत-अमेरिका संबंध सबसे निचले स्तर पर, पाकिस्तान भी एक फैक्टर: अपर्णा पांडे

वॉशिंगटन, 18 दिसंबर (आईएएनएस)। 2025 में भारत-अमेरिका के संबंध दशकों में सबसे मुश्किल दौर में से एक रहे हैं। दोनों देशों के संबंध सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। दक्षिण एशिया के एक टॉप विशेषज्ञ ने कहा कि ट्रंप सरकार इसे रणनीतिक नजरिए से देखने के बजाय लेन-देन के नजरिए से देख रही है।

सिंहावलोकन 2025: थिएटर में तोड़फोड़ से लेकर बैन तक, इस साल इन फिल्मों को...

मुंबई, 17 दिसंबर (आईएएनएस)। मनोरंजन के लिहाज से साल 2025 बेहद शानदार साबित हुआ। अलग-अलग जॉनर की कई फिल्में रिलीज हुईं, जिन्होंने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया और बॉक्स ऑफिस पर सफलता भी हासिल की। हालांकि, इस साल विवादों की कमी नहीं रही। कंगना रनौत की 'इमरजेंसी' से लेकर 'धुरंधर' तक कई फिल्में रिलीज से पहले या बाद में विवादों के घेरे में आ गईं।

सिंहावलोकन 2025: इस साल पूरी दुनिया में इन बीमारियों का रहा खौफ

नई दिल्ली, 17 दिसंबर (आईएएनएस)। 2025 का साल अब खत्म होने की कगार पर है। इस साल कई बीमारियों ने पूरी दुनिया को डर के साये में लाकर खड़ा कर दिया। ये बीमारियां सिर्फ इस साल के लिए ही नहीं, बल्कि आने वाले साल के लिए भी एक चेतावनी हैं। दुनिया ने इस साल कई बीमारियों का सामना किया। आइए जानते हैं कि वो कौन सी बीमारियां हैं, जिन्होंने लोगों को खौफ में जीने के लिए मजबूर कर दिया।

सिंहावलोकन 2025: जब हॉट माइक ऑन रह गया और दुनिया ने सच सुन लिया

नई दिल्ली, 17 दिसंबर (आईएएनएस)। साल 2025 में कुछ ऐसे मौके भी आए जिन्होंने साबित कर दिया बड़े बड़ों की एक पल की असावधानी भी वैश्विक सुर्खियां बटोर सकती है। हॉट माइक के ये पल न केवल वायरल हुए, बल्कि कूटनीति, राजनीति और सत्ता के गलियारों में असहजता भी लेकर आए। कुछ बातें भी बनीं और विवादों ने भी जन्म लिया।

सिंहावलोकन 2025: जंगल से शहर तक वन्यजीवों का हमला, 5 घटनाएं जिससे दहली दुनिया

नई दिल्ली, 13 दिसंबर (आईएएनएस)। 2025 विदा होने को है और 2026 की ओर हम बढ़ चले हैं। पीछे मुड़कर देखें तो कुछ वाकयों ने हैरान किया, कुछ ने हंसी बिखेरी तो कुछ आंखों में आंसू का सबब बने। कुछ हादसे ऐसे हुए जो इंसानों और वन्य जीवों के बीच गहरी होती जा रही खाई को दर्शाते हैं। दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से ऐसी खबरें आईं जिसमें हाथी, बाघ, शेर और भालू तक ने इंसानों को अपना शिकार बनाया। ऐसी वारदातें जो रोंगटे खड़े करती हैं।

खरी बात