आरबीआई का 2024-25 के लिए जीडीपी में सात प्रतिशत वृद्धि का अनुमान
मुंबई, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को कहा कि 2024-25 के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि 7 प्रतिशत रहने का अनुमान है। इसी अवधि के लिए मुद्रास्फीति का अनुमान 4.5 प्रतिशत है।
नीतीश का शासनकाल ‘अधिकारियों का जंगलराज’ : प्रशांत किशोर
पटना, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। चर्चित चुनावी रणनीतिकार और जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार की स्थिति में ज्यादा अंतर नहीं आया है। उन्होंने कहा कि अगर लालू प्रसाद का शासनकाल 'अपराधियों का जंगलराज' था तो नीतीश कुमार का शासनकाल 'अधिकारियों का जंगलराज' है।
पीएम मोदी जमुई से करेंगे बिहार में चुनाव प्रचार की शुरुआत, प्रदेश भाजपा का...
जमुई (बिहार), 4 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को जमुई से बिहार में चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे। वह जमुई लोकसभा क्षेत्र के खैरा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने दावा किया कि एनडीए राज्य की सभी 40 सीटें जीतेगी।
कांग्रेस के दो पूर्व मुख्यमंत्री बैलेट पेपर से चुनाव के लिए बड़ा दांव चलने...
भोपाल/रायपुर, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। कांग्रेस ईवीएम के बदले मतपत्र के जरिए मतदान कराए जाने की लंबे अरसे से मांग कर रही है और अब तो कांग्रेस के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों ने एक नया दांव चलने की रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। इसके पीछे उनकी मंशा बैलेट पेपर से चुनाव कराए जाने की है।
शरद पवार ने सुप्रीम कोर्ट से कहा, अजित पवार नहीं कर रहे ‘घड़ी’ चुनाव...
नई दिल्ली, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। शरद पवार गुट ने अजित पवार पर 'घड़ी' चुनाव चिह्न पर अदालत के निर्देश का पालन न करने का आरोप लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
पश्चिमी यूपी की कई सीटों पर बसपा के जाति कार्ड खेलने से मुकाबला हुआ...
लखनऊ, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। लोकसभा के पहले चरण की कई सीटों पर बसपा के जाति कार्ड खेलने से मुकाबला दिलचस्प हो गया है। पश्चिमी यूपी में मायावती का एक खास वोट बैंक भी है। इसके अलावा, सपा कांग्रेस से नाराज लोगों के भी बसपा की तरफ जाने की संभावना है।
मनमोहन सिंह तीन दशक से अधिक समय के बाद राज्यसभा को कहेंगे अलविदा
नई दिल्ली, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (91) तीन दशक से अधिक लंबे कार्यकाल के बाद बुधवार को राज्यसभा से सेवानिवृत्त होंगे।
छिंदवाड़ा में कमलनाथ परिवार चल रहा इमोशनल कार्ड
पांढुर्ना, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्र में भाजपा और कांग्रेस के बीच रोचक और कड़ा मुकाबला है। कांग्रेस के उम्मीदवार नकुलनाथ के परिवार के सदस्य विकास के दावों के साथ इमोशनल कार्ड का भी सहारा ले रहे हैं।
मेटा ने फरवरी में भारत में फेसबुक, इंस्टाग्राम से 1.38 करोड़ से ज्यादा खराब...
नई दिल्ली, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। मेटा ने कहा कि उसने फरवरी में भारत में फेसबुक की 13 पॉलिसियों में 1.38 करोड़ से ज्यादा खराब सामग्री और इंस्टाग्राम की 12 पॉलिसियों में 40.8 लाख से ज्यादा आपत्तिजनक सामग्री हटा दी।
टिकट कटने पर एसटी हसन बोले, अखिलेश के करीबी उन्हें कर रहे मिसगाइड
मुरादाबाद, 29 मार्च (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी से लोकसभा का टिकट कटने के बाद डॉक्टर एसटी हसन ने कहा कि पार्टी मुखिया अखिलेश के अगल-बगल में आरएसएस व भाजपा के लोग छिपे हैं, जो उन्हें मिसगाइड करते हैं। इसके कारण मेरा टिकट काटा गया है।











