Wednesday, October 15, 2025
SGSU Advertisement
Home राष्ट्रीय

राष्ट्रीय

बिहार में एनडीए सरकार तय, 2010 का रिकॉर्ड टूट जाएगा : गिरिराज सिंह

लखीसराय, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर दावा किया है कि एनडीए इस बार भारी बहुमत से सरकार बनाएगी और 2010 का रिकॉर्ड टूट जाएगा।

दीपोत्सव 2025 : अवधी और भोजपुरी भजनों की धुनों पर झूमेगी अयोध्या नगरी

अयोध्या, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। अयोध्या में दीपोत्सव 2025 को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इस बार दीपोत्सव में 2000 से अधिक कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। इनमें उत्तर प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों के करीब 500 कलाकार भी प्रतिभाग करेंगे। स्थानीय स्तर पर अयोध्या के लगभग 300 स्थानीय कलाकार भी इस भव्य आयोजन में शामिल होंगे।

संभल में मस्जिद और 80 मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने लगाई...

प्रयागराज, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के संभल में तालाब की जमीन पर बनी मस्जिद और 80 मकानों को नोटिस दिए जाने के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बुधवार को प्रशासनिक कार्रवाई पर रोक लगा दी। अब संभल में तालाब की जमीन पर बनी संरचना पर कार्रवाई नहीं होगी।

विशेष: पद्मश्री प्रो. दिगंबर हांसदा, संविधान का ‘ओलचिकी’ में किया अनुवाद, ‘संथाल’ की रहे...

रांची, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। संथाली साहित्य के विमर्श में आत्मसम्मान और सांस्कृतिक चेतना केंद्र बिंदु में रहे हैं। झारखंड के संथाल परगना में देवघर, गोड्डा, पाकुड़, साहिबगंज और दुमका जैसे जिले शामिल हैं, और यहां की शख्सियतों में डॉ. दिगंबर हांसदा किसी 'पूज्य' व्यक्तित्व से कम नहीं हैं।

गाजियाबाद: लोनी में ईडी की कार्रवाई, अंसारी अलीमुद्दीन और नफीस के ठिकानों पर छापेमारी

गाजियाबाद, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के लोनी में बुधवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इकराम नगर स्थित अंसारी अलीमुद्दीन और नफीस के ठिकानों, घर पर छापेमारी की। ईडी की टीम सुबह करीब साढ़े चार बजे पहुंची और दोनों स्थानों पर तलाशी जारी है।

61 नक्सलियों का आत्मसमर्पण मील का पत्थर: विजय शर्मा

रायपुर, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने 61 नक्सलियों के आत्मसमर्पण को मील का पत्थर बताया। उन्होंने इसका श्रेय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को देते हुए कहा कि इससे समाज में सकारात्मक बदलाव आएगा। इस बार गौर करने वाली बात है कि नक्सलियों के खेमे से पोलित ब्यूरो के सदस्य ने भी मुख्यधारा में आने का फैसला किया, जिससे नक्सलियों के गिरोह को गहरी चोट पहुंची है।

ज्योति सिंह ने चुनाव को लेकर जनता से किया सवाल, ‘बिहार विधानसभा चुनाव लडूं...

नई दिल्ली, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह का विवाद सिंगर के भाजपा ज्वाइन करने के बाद से ही बढ़ता जा रहा है। दोनों एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। ज्योति सिंह का कहना है कि पवन सिंह उनके साथ रिश्ते को एक और मौका नहीं देना चाहते हैं और उन्हें छोड़ना चाहते हैं।

भाजपा ने बिहार में मुसलमानों को सम्मान दिया: प्यारे खान

नागपुर, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष प्यारे खान ने बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने बिहार में मुसलमानों को वह सम्मान और अवसर दिया है, जो आज तक कोई अन्य पार्टी नहीं दे पाई।

बिहार चुनाव : जन सुराज ने सम्राट चौधरी के खिलाफ डॉ. संतोष सिंह को...

पटना, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां अब अपने उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में भेज रही हैं। इस बीच जन सुराज ने तारापुर विधानसभा क्षेत्र से डॉ. संतोष सिंह को प्रत्याशी बनाया है। बुधवार को उन्हें पार्टी ने सिंबल सौंप दिया। वह जाने-माने शिशु रोग विशेषज्ञ हैं। इसके अलावा डॉ.संतोष सिंह ने भागलपुर मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई की है।

नृत्यांगना और अभिनेत्री मधुमती के निधन पर भावुक हुए अक्षय कुमार, शेयर की पुरानी...

दिल्ली, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड सिनेमा की बीते जमाने की पॉपुलर नृत्यांगना और अभिनेत्री मधुमती का निधन 87 वर्ष की आयु में हो गया है।

खरी बात