पहलगाम में निर्दोष लोगों पर हुए हमले पर राजनीति करना दुर्भाग्यपूर्ण : एकनाथ शिंदे
मुंबई, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पिछले सप्ताह निर्दोष लोगों पर हुए हमले पर राजनीति करना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने विश्वास जताया कि मोदी सरकार आतंकवादियों को नहीं छोड़ेगी।
मिस्र के राजदूत गलाल ने पहलगाम आतंकी हमले को बताया जघन्य
नई दिल्ली, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत में मिस्र के राजदूत कामेल जायद गलाल ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले को भारत पर एक अस्वीकार्य हमला बताया। इस हमले में 26 निर्दोष नागरिकों की जान चली गई थी।
तेजस्वी यादव जब अपराध, आतंकवाद, भ्रष्टाचार के खिलाफ खड़े होंगे, आधी घटनाएं उसी दिन...
वैशाली, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विपक्ष पर जोरदार निशाना साधते हुए कहा कि विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जब अपने पिता के रास्ते से हटकर अपराध, आतंकवाद, उग्रवाद, भ्रष्टाचार के खिलाफ खड़े हो जाएंगे, उस दिन इनसे जुड़ी आधी घटनाएं समाप्त हो जाएंगी।
हरियाणा के जल संकट पर मंत्री श्रुति चौधरी ने की केंद्रीय जल शक्ति मंत्री...
नई दिल्ली, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। भाखड़ा नहर से जल आपूर्ति को लेकर हरियाणा और पंजाब सरकार के बीच चल रहे तनाव के बीच हरियाणा की महिला एवं बाल विकास, सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी ने सोमवार को केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से मुलाकात की। यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब खबरें आ रही हैं कि पंजाब सरकार ने हरियाणा को मिलने वाले पानी की आपूर्ति में कटौती कर दी है, जिससे राज्य में जल संकट गहराता जा रहा है।
मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक 20 मई को इंदौर के राजवाड़े में होगी
भोपाल, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश सरकार देवी अहिल्या बाई होल्कर के 300वें जन्म जयंती वर्ष के समापन पर राजधानी भोपाल के बाहर इंदौर के राजवाड़ा में 20 मई को कैबिनेट की बैठक करने जा रही है। यह निर्णय मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लिया है।
कांग्रेस और पाकिस्तान की मानसिकता एक : अग्निमित्रा पॉल
नई दिल्ली, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। इसी बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने लोकसभा और राज्यसभा का विशेष सत्र बुलाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। इस पर पश्चिम बंगाल भाजपा की प्रदेश महासचिव अग्निमित्रा पॉल ने मंगलवार को बयान दिया। उन्होंने पाकिस्तान और कांग्रेस की मानसिकता एक होने की बात कही
अमृतसर के काठियावाले बाजार में दिनदहाड़े गोलीबारी, एक युवक की हत्या
अमृतसर, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। पंजाब के अमृतसर के काठियावाले बाजार में दिनदहाड़े एक सनसनीखेज वारदात ने लोगों को दहशत में डाल दिया। मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात हमलावरों ने रवनीत सिंह उर्फ सोनू मोटा नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग दहशत में आ गए।
नशे के खिलाफ मुहिम : माउंट एवरेस्ट बेस कैंप की चढ़ाई पर निकले पंचकूला...
चंडीगढ़, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। हरियाणा में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम को एक नई दिशा देते हुए पंचकूला के दो छोटे बच्चे, आर्यन और एनाया, राज्य के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिलने राजधानी चंडीगढ़ पहुंचे। मुख्यमंत्री ने इन दोनों बच्चों की साहसिक पहल की सराहना करते हुए उन्हें प्रदेश में नशे के खिलाफ लड़ाई का प्रतीक बताया। आर्यन और एनाया भाई-बहन हैं। दोनों माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप तक की कठिन चढ़ाई कर नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने का संकल्प लेकर निकले हैं।
नेहा हिरेमठ मर्डर केस : एक साल बाद ट्रायल शुरू, अगली सुनवाई तीन मई...
कोलकाता, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। हुबली-धारवाड़ महानगर कांग्रेस नेता निरंजन हिरेमठ की बेटी नेहा हिरेमठ की हत्या के मामले में एक साल बाद ट्रायल शुरू हो गया। यह सुनवाई हुबली के प्रथम अतिरिक्त जिला न्यायालय में जज परमेश्वर प्रसन्ना की अध्यक्षता में की गई।
पुणे के करंदी में अनधिकृत टायर दुकान में भीषण आग, 7-8 दुकानें जलकर खाक
पुणे, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के पुणे जिले के शिरूर तालुका के करंदी गांव में चाकण-शिक्रापूर मार्ग पर स्थित एक अनधिकृत टायर दुकान में मंगलवार को अचानक भीषण आग लग गई। यह आग इतनी भयानक थी कि उसकी चपेट में आसपास की 7-8 दुकानें और ठेले भी आ गए, जिससे इलाके में भारी अफरा-तफरी मच गई।