बिहार के औरंगाबाद में बस-ट्रक में टक्कर; आंध्र प्रदेश के तीन श्रद्धालुओं की मौत,...

पटना, 8 जून (आईएएनएस)। बिहार के औरंगाबाद जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए। आंध्र प्रदेश से आए श्रद्धालुओं को ले जा रही एक पर्यटक बस राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर एक ट्रक से टकरा गई।

महाराष्ट्र सरकार की किसानों से अपील, 15 जून से पहले बुवाई में न करें...

मुंबई, 8 जून (आईएएनएस)। महाराष्ट्र सरकार ने किसानों से अपील करते हुए कहा है कि वे बुवाई में जल्दबाजी न करें। सरकार ने अपील तब की है जब दक्षिण कोंकण में मानसून आ गया है, लेकिन 15 जून तक पूरे राज्य में इसकी आगे बढ़ने की गति धीमी ही रहेगी।

झारखंड: राज्यसभा चुनाव में जीत को लेकर आश्वस्त कांग्रेस-जेएमएम, भाजपा पर लगाए ‘हॉर्स ट्रेडिंग’...

रांची, 8 जून (आईएएनएस)। झारखंड में राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस-जेएमएम गठबंधन के उम्मीदवारों ने सोमवार को अपना नामांकन दाखिल किया। सीट बंटवारे के तहत कांग्रेस और जेएमएम ने एक-एक उम्मीदवार उतारा है।

सीपीआईएम ने किया स्वीकार, केरल में विजयन और गोविंदन की राजनीतिक गलतियां थीं हार...

तिरुवनंतपुरम, 8 जून (आईएएनएस)। केरल विधानसभा में चुनावी करारी हार के बाद सीपीआई (एम) की राज्य इकाई ने असामान्य रूप से स्पष्ट आत्ममंथन करते हुए कई राजनीतिक गलतियों को स्वीकार किया है। वहीं, पार्टी के भीतर चल रही चर्चाओं में नेतृत्व शैली, कार्यप्रणाली और संगठनात्मक संस्कृति को लेकर गहरी चिंताएं भी सामने आई हैं। राज्य समिति सोमवार को सचिवालय की इस रिपोर्ट पर चर्चा करेगी।

दिल्ली एयरपोर्ट पर खराब मौसम के बीच एयर इंडिया के तीन विमान क्षतिग्रस्त, शुरू...

नई दिल्ली, 8 जून (आईएएनएस)। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआई) पर पार्क किए गए एयर इंडिया के तीन विमानों के क्षतिग्रस्त होने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। यह घटना उस समय हुई जब अचानक खराब मौसम के कारण ग्राउंड सपोर्ट उपकरण अपनी जगह से खिसक गए और विमानों से टकरा गए।

उत्तराखंड : मसूरी माल रोड पर कार की छत पर हुड़दंग, वायरल वीडियो के...

मसूरी, 8 जून (आईएएनएस)। पर्यटन नगरी मसूरी के प्रसिद्ध माल रोड पर एक युवक द्वारा कार की छत पर बैठकर हुड़दंग मचाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद स्थानीय पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की है। पुलिस ने लाल रंग की ब्रेजा कार को सीज कर लिया और युवक के खिलाफ चालान दर्ज किया है।

ईडी की बड़ी कार्रवाई: मिजोरम- म्यांमार और त्रिपुरा-बांग्लादेश सीमा पर छापेमारी, करोड़ों की मनी...

आइजोल, 8 जून (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मिजोरम, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में चार स्थानों पर एक साथ छापेमारी की है। यह कार्रवाई पीएमएलए, 2002 की धारा 17 के तहत की गई।

मनी म्यूल्स पर शिकंजा: साइबर धोखाधड़ी गिरोह के दो आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

नई दिल्ली, 8 जून (आईएएनएस)। सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट की साइबर पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी के एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो प्रमुख सदस्यों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों ने पूछताछ के दौरान धोखाधड़ी से जुड़े 30 बैंक खातों के नेटवर्क का खुलासा किया।

सीएम हेमंत सोरेन को पीएमएलए कोर्ट से बड़ा झटका, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में डिस्चार्ज...

रांची, 8 जून (आईएएनएस)। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को रांची के बड़गाईं क्षेत्र की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सोमवार को बड़ा कानूनी झटका लगा। प्रीवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) की विशेष अदालत ने इस मामले में सीएम की ओर से दाखिल डिस्चार्ज पिटिशन खारिज कर दी। विशेष अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद पूर्व में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।

भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार सतीश पूनिया और अलका गुर्जर आज करेंगे नामांकन

जयपुर, 8 जून (आईएएनएस)। राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार सतीश पूनिया और अलका गुर्जर सोमवार को नामांकन दाखिल करेंगे। दोनों नेता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में नामांकन दाखिल करेंगे।

खरी बात