रोहतक रोड पर तेज रफ्तार बस की टक्कर, महिला सहित 4 लोग घायल; चालक...
नई दिल्ली, 8 जून (आईएएनएस)। पश्चिम विहार ईस्ट थाना क्षेत्र के अंतर्गत रोहतक रोड स्थित मुल्तान नगर रेड लाइट के पास एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में एक क्लस्टर बस ने एक महिला सहित चार लोगों को टक्कर मार दी, जिसमें कुल 5 लोग घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है और बस को कब्जे में ले लिया है।
‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक के ‘बायकॉट’ विवाद पर डी. राजा ने दी प्रतिक्रिया
नई दिल्ली, 8 जून (आईएएनएस)। दिल्ली में 'इंडिया' ब्लॉक की बैठक से पहले सीपीआई नेता डी राजा ने डीएमके की दूरी को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि डीएमके ने सार्वजनिक रूप से कहा है कि उन्हें कांग्रेस पार्टी और उसके कामकाज को लेकर कुछ दिक्कतें हैं, इसलिए वे इस बैठक में शामिल नहीं होंगे।
अहमदाबाद: पीएम स्वनिधि लोन कल्याण मेले का आयोजन, 100 से अधिक लाभार्थी हुए शामिल
अहमदाबाद, 8 जून (आईएएनएस)। अहमदाबाद के वस्त्रापुर क्षेत्र के निकट स्थित कल्याण कम्युनिटी हॉल में सोमवार को प्रधानमंत्री स्वनिधि लोन कल्याण मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के मेयर हितेश बारोट समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मेले में लाभार्थी स्ट्रीट वेंडर्स को चेक और स्वीकृति पत्र वितरित किए गए।
आर्टेमिस-III की तैयारी में जुटा नासा, इस दिन कराएगा मिशन के एस्ट्रोनॉट्स से मुलाकात
नई दिल्ली, 8 जून (आईएएनएस)। चंद्रमा पर मानव मिशनों को लेकर तेजी से काम कर रहे अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने आर्टेमिस-III मिशन की तैयारियां और तेज कर दी हैं। इसी क्रम में नासा 9 जून को इंस्टाग्राम लाइव कार्यक्रम के माध्यम से आर्टेमिस-III मिशन से जुड़े एस्ट्रोऩॉट्स से दुनिया को रूबरू कराएगा। यह कार्यक्रम भारतीय समयानुसार रात में प्रसारित होगा, जिसमें मिशन की तैयारियों और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की जाएगी।
इंडिया ब्लॉक की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बोले, विपक्षी एकता को और...
नई दिल्ली, 8 जून (आईएएनएस)। दिल्ली में आयोजित 'इंडिया' ब्लॉक की बैठक कांग्रेस, टीएमसी समेत कई पार्टियों के प्रमुख नेता शामिल हुए। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सभी नेताओं का स्वागत किया और केंद्र सरकार पर हमला बोला।
सीबीएसई मूल्यांकन गड़बड़ी : दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र और सीबीएसई को जारी किया नोटिस
नई दिल्ली, 8 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 12वीं की परीक्षा में डिजिटल इवैल्यूएशन सिस्टम (ओएसएम) में हुई गड़बड़ियों की स्वतंत्र जांच की मांग को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार और सीबीएसई को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। कोर्ट ने इस मामले की अगली सुनवाई 12 जून 2026 को तय की है।
झारखंड राज्यसभा चुनाव: इंडिया ब्लॉक उम्मीदवार बैजनाथ राम-प्रणव झा ने भरा नामांकन, सीएम हेमंत...
रांची, 8 जून (आईएएनएस)। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए 18 जून को होने वाले द्विवार्षिक चुनाव के लिए सत्तारूढ़ इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवारों ने सोमवार को नामांकन दाखिल कर दिया। झामुमो प्रत्याशी बैजनाथ राम और कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा ने गठबंधन के शीर्ष नेताओं और विधायकों की मौजूदगी में विधानसभा पहुंचकर अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।
साकेत में इमारत गिरने के मामले में सुप्रीम कोर्ट में स्टेट्स रिपोर्ट दाखिल, एमसीडी...
नई दिल्ली, 8 जून (आईएएनएस)। दिल्ली के साकेत इलाके में इमारत गिरने के मामले में सुप्रीम कोर्ट में स्टेट्स रिपोर्ट दाखिल हुई है। अवैध निर्माण को लेकर एमिकस क्यूरी ने रिपोर्ट दाखिल की है।
राजस्थान विधानसभा की लोक लेखा समिति का आठ दिवसीय अध्ययन दौरा, लद्दाख से पंजाब...
जयपुर, 8 जून (आईएएनएस)। राजस्थान विधानसभा की लोक लेखा समिति सोमवार को जयपुर से आठ दिवसीय अध्ययन दौरे पर रवाना हुई। यह दौरा लेह-लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, पंजाब और हरियाणा तक चलेगा।
कोलकाता मेसी इवेंट मामला: हाईकोर्ट ने तेजी से सुनवाई की बंगाल के पूर्व मंत्री...
कोलकाता, 8 जून (आईएएनएस)। कलकत्ता हाईकोर्ट की सिंगल जज वाली वेकेशन बेंच ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के पूर्व खेल मंत्री अरूप बिस्वास की जल्द सुनवाई की मांग वाली अर्जी खारिज कर दी। उन्होंने पुलिस की सख्त कार्रवाई से सुरक्षा की मांग की थी।

