एआईएडीएमके की पूर्व मंत्री नीलोफर कफील सीएम स्टालिन की मौजूदगी में डीएमके में होंगी...
चेन्नई, 14 फरवरी (आईएएनएस)। तमिलनाडु में आगामी चुनावी माहौल के बीच एक अहम राजनीतिक घटनाक्रम में नीलोफर कफील सत्तारूढ़ दल द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) में शामिल होंगी।
झारखंड: बोकारो में बच्चा चोरी की अफवाहों से उपजी हिंसा पर प्रशासन सख्त, गिरफ्तारी...
बोकारो, 14 फरवरी (आईएएनएस)। झारखंड के बोकारो जिले में पिछले दिनों से बच्चा चोरी की अफवाहों के कारण कुछ इलाकों में हिंसक घटनाएं सामने आई हैं। इस स्थिति को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। बोकारो के उपायुक्त अजय नाथ झा ने इसे गंभीरता से लिया है और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
भारत-अमेरिका ट्रेड डील संतुलित, निर्यात केंद्रित वृद्धि को मिलेगा बढ़ावा: पीयूष गोयल
मुंबई, 14 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को विपक्ष के उन दावों को खारिज किया, जिसमें कहा गया था कि भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौता घरेलू हितों को नुकसान पहुंचता है।
कर्नाटक में क्षेत्रीय असंतुलन दूर करने के लिए बजट में 15,000 करोड़ रुपये आवंटित...
बेंगलुरु, 14 फरवरी (आईएएनएस)। कर्नाटक विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आर अशोक ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से आगामी राज्य बजट में कम से कम 15,000 करोड़ रुपये का प्रावधान करने की मांग की है। यह राशि प्रो. गोविंदा राव समिति की सिफारिशों को लागू कर राज्य में क्षेत्रीय असंतुलन दूर करने के लिए आवंटित की जानी चाहिए।
राजस्थान: महाराणा प्रताप सेना के अध्यक्ष ने महाशिवरात्रि पर अजमेर दरगाह में रुद्राभिषेक की...
अजमेर, 14 फरवरी (आईएएनएस)। महाशिवरात्रि के पावन पर्व को लेकर अजमेर में एक बार फिर धार्मिक और ऐतिहासिक बहस तेज हो गई है। महाराणा प्रताप सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजवर्धन सिंह परमार ने अजमेर दरगाह परिसर में रुद्राभिषेक एवं शिव पूजा की अनुमति देने के संबंध में अजमेर जिला कलेक्टर को एक औपचारिक पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने महाशिवरात्रि के अवसर पर शांतिपूर्ण ढंग से धार्मिक अनुष्ठान कराने की अनुमति मांगी है।
तुहिन सिन्हा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- ‘ट्रेड डील किसानों के हित में,...
मुंबई, 14 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता तुहिन सिन्हा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि वे लगातार भ्रामक जानकारी फैला रहे हैं। राहुल गांधी के अमेरिका से ट्रेड डील को किसान विरोधी बताने का उन्होंने विरोध किया। उन्होंने कहा कि यह डील किसानों के हित में है क्योंकि ज्यादातर उत्पादों पर शून्य टैरिफ है।
तमिलनाडु : त्रिची सरकारी अस्पताल से तीन दिन के नवजात का अपहरण, विपक्ष ने...
त्रिची, 14 फरवरी (आईएएनएस)। तमिलनाडु के त्रिची (तिरुचिरापल्ली) में महात्मा गांधी मेमोरियल सरकारी अस्पताल (एमजीएमजीएच) से तीन दिन के नवजात शिशु के अपहरण की घटना ने पूरे राज्य में हड़कंप मचा दिया है। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए एक की गिरफ्तारी की है, जिस पर बच्चे को वैक्सीन लगवाने के बहाने मां की गोद से छीनकर ले जाने का आरोप है। बच्चे की तलाश जारी है और परिवार सदमे में है।
मथुरा : होली पर मुस्लिम दुकानदारों को रंग-गुलाल बेचने पर प्रतिबंध लगाने की मांग,...
मथुरा, 14 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में होली के त्योहार से पहले धार्मिक और राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद विवाद मामले के मुख्य याचिकाकर्ता दिनेश शर्मा (फलाहारी महाराज) ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक पत्र लिखा है। उन्होंने मांग की है कि होली के पावन पर्व पर मुस्लिम दुकानदारों को रंग और गुलाल बेचने से प्रतिबंधित किया जाए।
म्यूनिख में एस जयशंकर: जी7 के विदेश मंत्रियों से की मुलाकात
म्यूनिख, 14 फरवरी (आईएएनएस)। म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जी7 समूह के अपने समकक्षों संग अहम बैठक की। यहां उन्होंने भारत के यूएनएससी को सहयोग समेत साझा हितों पर बात की।
पूर्वोत्तर के मुख्यमंत्रियों ने पुलवामा हमले में शहीद हुए 40 सीआरपीएफ जवानों को दी...
गुवाहाटी, 14 फरवरी (आईएएनएस)। पूर्वोत्तर के तीन राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने शनिवार को वर्ष 2019 के पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए 40 केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

