Sunday, May 17, 2026
SGSU Advertisement

राष्ट्रीय

नितिन गडकरी ने ‘पीएम राहत’ योजना पर जताया प्रधानमंत्री मोदी का आभार

नई दिल्ली, 14 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने 'पीएम राहत' योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि सेवा तीर्थ 'नागरिकदेवो भव' की भावना को दर्शाता है और 'विकसित भारत' के निर्माण के हमारे विजन को नई गति देता है।

तेज हवाओं से एनसीआर की हवा साफ, कई इलाकों का एक्यूआई येलो और ऑरेंज...

नई दिल्ली, 14 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में पिछले कुछ दिनों से चल रही तेज हवाओं का असर अब साफ तौर पर दिखाई देने लगा है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में सुधार दर्ज किया गया है और अधिकांश इलाके येलो (मध्यम) तथा ऑरेंज (खराब) जोन में पहुंच गए हैं। प्रदूषण के स्तर में आई इस गिरावट से लोगों को काफी राहत मिली है।

रीढ़ की हड्डी मजबूत, पाचन बेहतर और तनाव दूर करने में कारगर ‘सरल धनुरासन’

नई दिल्ली, 14 फरवरी (आईएएनएस)। घंटों गलत पोस्चर में बैठे रहने से हड्डियां और मांसपेशियां न केवल कमजोर होती जाती हैं बल्कि शरीर कई रोगों की जद में आ जाता है। ऐसे में एक्सपर्ट बस कुछ मिनटों के लिए सरल धनुरासन के अभ्यास की सलाह देते हैं। यह आसन तन मन दोनों को स्वस्थ रखता है।

सीएम हिमंत ने असम आगमन पर पीएम मोदी का स्वागत किया, कहा- राज्य में...

गुवाहाटी, 14 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अपनी यात्रा के दौरान असम को कई बड़ी सौगातें देंगे। उनके असम आगमन पर राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया है।

शिव-गौरी उपासना का दिव्य पर्व, महाशिवरात्रि पर सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें भद्रा...

नई दिल्ली, 14 फरवरी (आईएएनएस)। महाशिवरात्रि भगवान शिव के साथ ही माता पार्वती की उपासना का सबसे खास और दिव्य पर्व है। इसे सिर्फ त्योहार नहीं, बल्कि शिव चेतना को पूरी तरह जागृत करने वाली रात माना जाता है। इस रात शिव की पूजा बेहद फलदायी और सिद्ध मानी जाती है। इस वर्ष महाशिवरात्रि 15 फरवरी रविवार को मनाई जाएगी।

पुलवामा हमले की बरसी: पीएम मोदी ने किया शहीद जवानों को याद, खड़गे-शरद पवार...

नई दिल्ली, 14 फरवरी (आईएएनएस)। पुलवामा आतंकी हमले को सात साल हो गए हैं। यह भारत के इतिहास का एक दुखद अध्याय था जब देश ने आतंकी हमले में 40 बहादुर जवानों को खो दिया। पूरा देश उन वीर जवानों को श्रद्धांजलि दे रहा है। पुलवामा हमले की बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उनकी निष्ठा, दृढ़ संकल्प और राष्ट्र के प्रति सेवा हमारी सामूहिक चेतना में सदा अमिट रहेंगे।

‘हर दिन को जीना चाहिए,’ कैंसर सर्वाइवर हिना खान ने बताया जिंदगी के प्रति...

मुंबई, 14 फरवरी (आईएएनएस)। कैंसर सर्वाइवर टीवी एक्ट्रेस हिना खान हाल ही में सर एच.एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल द्वारा आयोजित ऑन्कोलॉजी लीडरशिप टाउनहॉल 'इलुमिनेट 3.0 में पहुंची।

सुषमा स्वराज की जयंती पर गृह मंत्री अमित शाह समेत कई बड़े नेताओं ने...

नई दिल्ली, 14 फरवरी (आईएएनएस)। पूर्व विदेश मंत्री और पद्म विभूषण से सम्मानित सुषमा स्वराज की जयंती पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई बड़े नेताओं ने उन्हें याद किया। अमित शाह ने कहा कि उनके कार्य दशकों तक देशवासियों को प्रेरणा देते रहेंगे।

रामलिंगम हत्या मामले में हमलावरों को शरण देने वाले मुख्य आरोपी के खिलाफ आरोपपत्र...

नई दिल्ली, 13 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शुक्रवार को इम्ताथुल्लाह नामक आरोपी के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है। उस पर रामलिंगम हत्या मामले में शामिल हमलावरों और साजिशकर्ताओं को पनाह देने का आरोप है।

एनआईए दिल्ली कोर्ट ने एलईटी के 2 ओवरग्राउंड वर्करों को 15 साल की सजा...

नई दिल्ली, 13 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की दिल्ली स्थित विशेष अदालत ने शुक्रवार को पाकिस्तान समर्थित प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के दो ओवरग्राउंड वर्करों (ओजीडब्ल्यू) को 2016 के मामले में अधिकतम 15-15 साल की सजा सुनाई।

खरी बात