जम्मू-कश्मीर पुलिस ने वित्तीय धोखाधड़ी मामले में आरोपी के खिलाफ नोटिस जारी किया
जयपुर, 13 फरवरी (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर पुलिस की आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओसी) ने शुक्रवार को राजस्थान के जयपुर निवासी अनिल कुमार माहेश्वरी के खिलाफ करोड़ों रुपए की कथित वित्तीय धोखाधड़ी के मामले में नोटिस जारी किया। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी काफी समय से फरार है और गिरफ्तारी से बचने के लिए बार-बार अपना ठिकाना बदल रहा है।
पोलावरम-नल्लामाला सागर प्रोजेक्ट पर तेलंगाना की आपत्ति गलत : सीएम नायडू
अमरावती, 13 फरवरी (आईएएनएस) आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को कहा कि पोलावरम-नल्लामाला सागर लिंक परियोजना पर तेलंगाना की आपत्ति अनुचित है।
केरल चुनाव: कांग्रेस और भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने को तैयार
तिरुवनंतपुरम, 13 फरवरी (आईएएनएस)। केरल विधानसभा चुनाव को लेकर जारी सियासी हलचल के बीच कांग्रेस और भाजपा दोनों ने संकेत दिया है कि उनकी उम्मीदवारों की पहली सूची इस महीने के अंत तक जारी कर दी जाएगी।
शिक्षा व्यवस्था में एआई का इस्तेमाल जिम्मेदारी और बराबरी के साथ होगा
नई दिल्ली, 13 फरवरी (आईएएनएस)। भारत बोधन एआई कॉन्क्लेव का शुक्रवार को समापन हुआ। इस दो दिवसीय आयोजन में यह स्पष्ट किया गया कि अब देश की शिक्षा व्यवस्था में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का इस्तेमाल जिम्मेदारी और बराबरी के साथ बड़े स्तर पर किया जाएगा।
पद्म भूषण विद्यानिवास मिश्र: हजारी प्रसाद-कुबेरनाथ के साथ त्रयी का तीसरा स्तंभ, परंपरा और...
नई दिल्ली, 13 फरवरी (आईएएनएस)। हिंदी साहित्य जगत को उस समय एक अपूरणीय क्षति हुई, जब प्रसिद्ध साहित्यकार, संस्कृत के प्रकाण्ड विद्वान, भाषाविद् और सफल संपादक पंडित विद्यानिवास मिश्र ने दुनिया को अलविदा कहा। 14 फरवरी 2005 को देवरिया से वाराणसी जाते समय हुई सड़क दुर्घटना में उनका लगभग 79 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनका जाना हिंदी के ललित निबंध परंपरा के एक प्रमुख स्तंभ का अंत था, जिसे हजारी प्रसाद द्विवेदी और कुबेरनाथ राय के साथ त्रयी में गिना जाता है।
राजस्थान: मध्य प्रदेश की नीट परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा ने कोटा में...
जयपुर, 13 फरवरी (आईएएनएस)। राजस्थान के कोटा जिले के दादाबाड़ी थाना क्षेत्र में नीट परीक्षा की तैयारी कर रही 18 वर्षीय छात्रा ने कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली।
पंजाब : कैप्टन अमरिंदर सिंह की घुटने की सफल रिप्लेसमेंट सर्जरी, अश्वनी शर्मा ने...
चंडीगढ़, 13 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी पंजाब के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने शुक्रवार को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह से मुलाकात की। उन्होंने कैप्टन साहिब की सेहत का हाल जाना और जल्द पूर्ण स्वस्थ होने की प्रार्थना की।
झारखंड: डीजीपी की नियुक्ति पर सरकार ने प्रक्रियाओं का किया उल्लंघन: बाबूलाल मरांडी
रांची, 13 फरवरी (आईएएनएस)। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य की सरकार पर डीजीपी की नियुक्ति में नियमों और प्रक्रियाओं के उल्लंघन का आरोप लगाया है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के हाल के निर्देशों का हवाला देते हुए कहा कि यूपीएससी से अनुमोदित सूची में शामिल अधिकारियों में से किसी एक की नियुक्ति डीजीपी पद पर की जानी चाहिए।
राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान पर राजनीति नहीं होनी चाहिए : खालिद अनवर
पटना, 13 फरवरी (आईएएनएस)। 'वंदे मातरम' को लेकर केंद्र सरकार की गाइडलाइंस पर मुस्लिम संगठनों द्वारा विरोध किए जाने पर जदयू नेता खालिद अनवर ने कहा कि राष्ट्र गीत और राष्ट्र गान पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।
सत्ता सुख नहीं, हमारे लिए किसानों की सेवा ही सर्वोपरि: शिवराज सिंह चौहान
नई दिल्ली, 13 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को राज्यसभा में सांसदों के सवालों के जवाबों में साफ कर दिया कि प्रधानमंत्री मोदी की सरकार सत्ता सुख के लिए नहीं, बल्कि किसान, गांव और गरीब के सर्वांगीण विकास के लिए है। उन्होंने जोर देकर कहा कि किसान केवल अन्नदाता नहीं, जीवनदाता है– भगवान तो नहीं, पर भगवान से कम भी नहीं – और इसी सोच के साथ एआईएफ से लेकर एमएसपी, दलहन आत्मनिर्भरता मिशन, पीएम-कुसुम, पराली प्रबंधन और फसल विविधीकरण जैसी नीतियां जमीन पर बदलाव ला रही हैं।

