Sunday, May 17, 2026
SGSU Advertisement

राष्ट्रीय

बांग्लादेश की बीएनपी सरकार में हिन्दुओं पर अत्याचार बंद होना चाहिए: कृष्णा हेगड़े

मुंबई, 13 फरवरी (आईएएनएस)। बांग्लादेश चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की जीत पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि हिंदुओं पर अत्याचार बंद होगा।

छत्तीसगढ़: मोदकपाल क्षेत्र में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, छह माओवादी स्मारक ध्वस्त

बीजापुर, 13 फरवरी (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के नक्सल प्रभावित थाना मोदकपाल क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए छह माओवादी स्मारकों को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई ग्राम पंगुड़ में की गई, जहां थाना मोदकपाल और सीआरपीएफ की 62वीं वाहिनी, नुकनपाल की संयुक्त टीम ने सर्च और एरिया डॉमिनेशन अभियान चलाया।

‘सेवा तीर्थ’ : सुशासन की नई पहचान, 2014 से ब्रिटिश राज के प्रतीकों पर...

नई दिल्ली, 13 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारत की जनता की सेवा करने के अपने अटूट संकल्प को दोहराते हुए और 'नागरिकदेवो भव' की पावन भावना को इसकी मार्गदर्शक शक्ति के रूप में रेखांकित करते हुए, 'सेवा तीर्थ' राष्ट्र को समर्पित किया।

सुषमा स्वराज: बैर की राजनीति में मुरीद बना लेने का कमाल, जिनकी जुबान पर...

नई दिल्ली, 13 फरवरी (आईएएनएस)। "तू इधर-उधर की न बात कर, ये बता कि काफिला क्यों लूटा? हमें रहजनों से गिला नहीं, तेरी रहबरी का ख्याल है।" यह अद्भुत वक्ता, कुशल राजनीतिज्ञ, पूर्व विदेश मंत्री और 'पद्म विभूषण' सुषमा स्वराज की राजनीति का अंदाज था। एक ऐसी नेता, जिन्होंने भाजपा की राजनीति भले ही की, लेकिन वह जहां भी और जब भी बोलने के लिए खड़ी हुईं, लगा कि हिंदुस्तान बोल रहा है। वह हिंदुस्तान को सोचती थीं, हिंदुस्तान को ही जीती थीं और हिंदुस्तान को ही ओढ़ती-बिछाती थीं। असल में वह राजनीति की सुषमा थीं और स्वराज उनके दिल में बसता था।

बिहार : राबड़ी देवी ने महिला टीचरों को उनके गृह जिलों में ट्रांसफर करने...

पटना, 13 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार विधान परिषद में शुक्रवार को राज्य विधानमंडल के बजट सत्र के नौवें दिन महिला शिक्षकों को उनके गृह जिलों में ट्रांसफर करने का मुद्दा उठाया गया।

जम्मू-कश्मीर एसीबी ने सब-इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

श्रीनगर, 13 फरवरी ( आईएएनएस)। जम्मू और कश्मीर के एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बेमिना पुलिस स्टेशन के असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर मुख्तार अहमद खान को 8,000 रुपए की रिश्वत मांगने और लेने के आरोप में गिरफ्तार किया। आरोप है कि सब-इंस्पेक्टर ने प्राथमिकी के तहत चल रहे मामले की जांच के दौरान शिकायतकर्ता से गैरकानूनी तौर पर पैसे की मांग की थी।

जम्मू-कश्मीर विधानसभा: घाटी के लोगों ने जम्मू शहर में जमीन पर किया अतिक्रमण: भाजपा...

जम्मू, 13 फरवरी (आईएएनएस)। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर विधानसभा में विवाद खड़ा कर दिया। जब उन्होंने कहा कि कश्मीर घाटी के लोग जम्मू शहर में जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। हालांकि, स्वास्थ्य मंत्री सकीना इटू ने बताया कि अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत जम्मू डेवलपमेंट अथॉरिटी की जमीन वापस हासिल की गई है।

फेमा केस में कैप्टन अमरिंदर सिंह और उनके बेटे को समन भेजने वाले ईडी...

चंडीगढ़, 13 फरवरी (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 2016 के विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) मामले में पूर्व पंजाब मुख्यमंत्री और भाजपा नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह तथा उनके बेटे रणिंदर सिंह को समन जारी किए थे। समन जारी होने के दो दिन बाद ही जालंधर स्थित ईडी के जोनल ऑफिस के प्रमुख अधिकारी का तबादला कर दिया गया है।

दिल्ली हाईकोर्ट ने जमानत याचिकाओं पर निर्णय में देरी पर व्यक्त की गंभीर चिंता

नई दिल्ली, 13 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली हाईकोर्ट ने जमानत याचिकाओं के निपटारे में हो रही अत्यधिक देरी पर गंभीर चिंता जताई है। अदालत ने कहा कि ऐसी अर्जियों को लंबे समय तक लंबित रखना जेल में बंद आरोपी के लिए मानसिक पीड़ा जैसा है और यह उसके मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है।

सूरजकुंड में जुटे अफ्रीकी देशों के राजदूत और उच्चायुक्त, आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर जोर

फरीदाबाद, 13 फरवरी (आईएएनएस)। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को कहा कि पवित्र और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध सूरजकुंड की धरती से भारत-अफ्रीका साझेदारी का एक नया अध्याय शुरू हुआ है। उन्होंने 21 अफ्रीकी देशों के राजदूतों और उच्चायुक्तों के साथ आर्थिक सहयोग को लेकर चर्चा की।

खरी बात