भारत बंद का केरल में व्यापक असर, माकपा से जुड़ी कुछ इकाइयां खुली रहीं
तिरुवनंतपुरम, 12 फरवरी (आईएएनएस)। गुरुवार को आयोजित भारत बंद का देश के कई हिस्सों में सीमित असर देखने को मिला, लेकिन केरल में जनजीवन लगभग ठप हो गया। हालांकि, राज्य में कुछ स्थानों पर माकपा (सीपीआई(एम)) से जुड़ी इकाइयों के खुले रहने की खबरों ने विवाद को जन्म दे दिया।
पंजाब: अकाली दल 17 फरवरी से जनसंपर्क कार्यक्रम शुरू करेगा
चंडीगढ़, 12 फरवरी (आईएएनएस)। शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) ने गुरुवार को घोषणा की कि वह अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए लगभग एक महीने में 40 रैलियों के साथ चुनाव प्रचार के पहले चरण की शुरुआत करेगा। चुनाव प्रचार की शुरुआत गुरदासपुर जिले के कादियान कस्बे में 17 फरवरी से जनसंपर्क कार्यक्रम के साथ होगी। पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने वरिष्ठ पार्टी नेतृत्व से परामर्श के बाद यह निर्णय लिया।
यूपी : ओडीओपी योजना से बदली कारीगरों की तकदीर, 3.16 लाख लोगों को मिला...
लखनऊ, 12 फरवरी (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में शुरू की गई ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ (ओडीओपी) योजना प्रदेश की अर्थव्यवस्था में संरचनात्मक बदलाव का माध्यम बनकर उभरी है। वर्ष 2018 में प्रारंभ की गई इस पहल ने पारंपरिक कारीगरों और स्थानीय उत्पादों को न केवल नई पहचान दी, बल्कि उन्हें बाजार, प्रशिक्षण और वित्तीय संबल भी उपलब्ध कराया।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर गुजरात के सभी स्कूलों में आवारा कुत्तों का सर्वे...
गांधीनगर, 12 फरवरी (आईएएनएस)। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद गुजरात सरकार ने राज्य के सभी शैक्षणिक संस्थानों में आवारा कुत्तों की संख्या का तत्काल सर्वे शुरू करने के निर्देश जारी किए हैं।
असम राइफल्स और डीआरआई ने कछार में हेरोइन की खेप जब्त की, दो तस्कर...
कछार (असम), 12 फरवरी (आईएएनएस)। म्यांमार से लगातार हो रही नशे की तस्करी के बीच असम राइफल्स और राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए असम के कछार जिले में 3.2 करोड़ रुपए की हेरोइन जब्त की। अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि इस मामले में दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है।
बांग्लादेश चुनाव के नतीजों का इंतजार, जनादेश पर हमारी नजर: विदेश मंत्रालय
नई दिल्ली, 12 फरवरी (आईएएनएस)। भारत ने बांग्लादेश चुनाव के नतीजों का इंतजार कर अपने अगले कदम पर फैसला लेने की बात कही है।
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में सोशल मीडिया पर विधायकों के खिलाफ मानहानिकारक सामग्री पर होगी चर्चा
जम्मू, 12 फरवरी (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर विधानसभा में विधायकों के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट की जा रही मानहानिकारक सामग्री पर चर्चा होगी।
स्वयंसेवी संस्थाओं की भागीदारी से महाराष्ट्र में होगा तीव्र परिवर्तन: सीएम देवेंद्र फडणवीस
मुंबई, 12 फरवरी (आईएएनएस)। महाराष्ट्र विभिन्न क्षेत्रों में देश की प्रगति में अपनी विशिष्ट पहचान बना रहा है। राज्य की प्रगति की गति को बनाए रखते हुए सरकार और स्वयंसेवी संस्थाओं की भागीदारी से महाराष्ट्र में तीव्र परिवर्तन होगा, ऐसा विश्वास मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सह्याद्री अतिथि गृह में टाटा ट्रस्ट और नाम फाउंडेशन के साथ हुए करारों के अवसर पर व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इन करारों के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों का विकास पूरे महाराष्ट्र में पहुंचाया जाएगा।
सीएम नीतीश कुमार की बुद्धि पूरी तरह से फेल हो चुकी है: तेज प्रताप...
पटना, 12 फरवरी (आईएएनएस)। जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने सीएम नीतीश कुमार के लड़की वाले बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बुद्धि पूरी तरह से फेल हो चुकी है। वे अब मुख्यमंत्री की कुर्सी और उस गरिमा के लायक नहीं हैं।
भारत दौरे पर पहुंचेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति लूला, एआई इम्पेक्ट समिट में होंगे शामिल
नई दिल्ली, 12 फरवरी (आईएएनएस)। विदेश मंत्रालय ने प्रेस ब्रीफिंग में जानकारी दी कि ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इंसियो लूला दा सिल्वा भारत के दौरे पर पहुंचेंगे। इस दौरान वे एआई-इम्पेक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेंगे। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर राष्ट्रपति लूला यहां पहुंचने वाले हैं।

