सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन का हिंदी नाम ‘सर्वोच्च न्यायालय’ करने की मांग पर दिल्ली...
नई दिल्ली, 11 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली हाईकोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन के हिंदी नाम को लेकर दायर एक याचिका पर सुनवाई करते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) से जवाब मांगा है।
महाशिवरात्रि पर करें 10 आसान उपाय, मिलेगी महादेव की विशेष कृपा
नई दिल्ली, 11 फरवरी (आईएएनएस)। महाशिवरात्रि हिंदू धर्म में भगवान शिव की पूजा का सबसे पवित्र पर्व माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इसी दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था और शिवलिंग के रूप में भगवान शिव प्रकट हुए थे। इसलिए इस दिन की पूजा का महत्व बहुत ज्यादा है। इसके साथ ही, इस दिन कुछ आसान और प्रभावशाली उपाय अपनाकर आप भगवान भोलेनाथ की विशेष कृपा प्राप्त कर सकते हैं।
आरबीआई ने फेमा उल्लंघन मामले में डेक्कन डिजिटल नेटवर्क्स पर कंपाउंडिंग ऑर्डर जारी कर...
नई दिल्ली, 11 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने डेक्कन डिजिटल नेटवर्क्स प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा), 1999 के कथित उल्लंघन के मामले में कंपाउंडिंग ऑर्डर जारी कर दिया है।
‘वंदे मातरम’ का मुसलमान विरोधी नहीं, उनकी धार्मिक मजबूरी : अबू आजमी
मुंबई, 11 फरवरी (आईएएनएस)। महाराष्ट्र से समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अबू आजमी ने 'वंदे मातरम' पर नए दिशा निर्देश जारी होने पर कहा कि सबकी अपनी-अपनी आस्था होती है, किसी की आस्था है एक अल्लाह को मानने में। किसी की आस्था है कई भगवान को मानते हैं, सूरज की पूजा करते हैं, जमीन की पूजा करते हैं, सांप की पूजा करते हैं, सभी की अपनी-अपनी आस्था है।
राहुल गांधी तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश कर रहे हैं: अनिल बलूनी
नई दिल्ली, 11 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोकसभा सांसद अनिल बलूनी ने लोकसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश करने और देश को गुमराह करने का आरोप लगाया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर विस्तृत पोस्ट शेयर कर राहुल गांधी के बयानों को भ्रामक और वास्तविकता से परे बताया।
बेंगलुरु में हादसा, स्कूल बस की टक्कर से दो मासूम बच्चों की मौत
बेंगलुरु, 11 फरवरी (आईएएनएस)। बेंगलुरु के थानिसांद्रा इलाके में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो मासूम बच्चों की मौत हो गई।
भारत-एसएसीयू व्यापार समझौते से आर्थिक संबंधों को मिलेगा बढ़ावा: भारत में दक्षिण अफ्रीका के...
नई दिल्ली, 11 फरवरी (आईएएनएस)। भारत में दक्षिण अफ्रीका के उच्चायुक्त फ्रोफेसर अनिल सूकलाल ने बुधवार को कहा कि प्रस्तावित भारत-एसएसीयू (दक्षिणी अफ्रीकी की सीमा शुल्क संघ) फ्री-ट्रेड एग्रीमेंट से दोनों क्षेत्रों के बीच व्यापार और निवेश में काफी बढ़त होगी।
पश्चिम बंगाल : पूर्व कोलकाता पुलिस कमिश्नर के बेटे के साथ साइबर धोखाधड़ी, आरोपी...
कोलकाता, 11 फरवरी (आईएएनएस)। कोलकाता के पूर्व पुलिस कमिश्नर और मौजूदा सिक्योरिटी डायरेक्टर मनोज वर्मा के बेटे साइबर क्राइम का शिकार हो गए हैं। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
बिहार: सोशल मीडिया तक पहुंची राजद और जदयू की ‘जुबानी जंग’
पटना, 11 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के दौरान दोनों सदनों में राजद और जदयू के बीच छिड़ी जुबानी जंग अब सोशल मीडिया तक पहुंच गई है। राजद और जदयू दोनों अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से एक-दूसरे पर हमलावर हैं।
उत्तर प्रदेश सरकार का बजट आधारहीन है : रागिनी सोनकर
लखनऊ, 11 फरवरी (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी (सपा) की विधायक रागिनी सोनकर ने यूपी विधानसभा में पेश किए गए बजट को आधारहीन करार दिया है। लखनऊ में आईएएनएस से बातचीत में रागिनी सोनकर ने कहा कि कल भी इसकी चर्चा हो रही थी और एक्सरसाइज भी किया गया था। बजट ऐसा होना चाहिए कि अंतिम पंक्ति में खड़ा व्यक्ति भी इसका लाभ उठा सके। लेकिन, जो बजट पेश किया गया है, वह पूरी तरह बेसलेस है।

