Friday, May 15, 2026
SGSU Advertisement

राष्ट्रीय

मोहन भागवत ने देश और राष्ट्र से प्रेम करने वाले लोगों के मन की...

मुंबई, 9 फरवरी (आईएएनएस)। संघ प्रमुख मोहन भागवत के इस बयान पर कि वीर सावरकर को भारत रत्न दिया जाना चाहिए। भाजपा नेता श्रीकांत भारतीय ने कहा कि देश और राष्ट्र से प्रेम करने वाले लोगों के मन की बात संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कही है।

परीक्षा जीवन का एक पड़ाव, अंतिम लक्ष्य नहीं : सीएम मोहन यादव

भोपाल, 9 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में मंगलवार से माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाएं शुरु हो रही हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव ने छात्रों से कहा कि परीक्षा हमारे जीवन का एक पड़ाव मात्र है, अंतिम लक्ष्य नहीं। राजधानी के शासकीय सुभाष उच्चतर माध्यमिक उत्कृष्ट विद्यालय में बोर्ड परीक्षाओं से पहले परीक्षा परसंवाद 2026 कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि आज के विद्यार्थी ही देश का भविष्य हैं।

वीर सावरकर को भारत रत्न देकर इस सम्मान का मान कैसे बढ़ेगा: भाई जगताप

मुंबई, 9 फरवरी (आईएएनएस)। संघ प्रमुख मोहन भागवत के इस बयान पर कि वीर सावरकर को भारत रत्न दिया जाना चाहिए, कांग्रेस नेता भाई जगताप ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि उन्हें भारत रत्न का सम्मान देकर इस सम्मान का मान कैसे बढ़ सकता है।

विधान मंडल के बजट सत्र में योगी सरकार ने प्रस्तुत किया आर्थिक सर्वेक्षण

लखनऊ, 9 फरवरी (आईएएनएस)। योगी सरकार ने विधान मंडल के बजट सत्र में आर्थिक सर्वेक्षण प्रस्तुत किया। योगी सरकार ने प्रदेश के विकास में कृषि व किसान को प्राथमिकता में रखा। लागत कम और उत्पादन अधिक पर जोर देकर योगी सरकार ने अन्नदाता किसानों को समृद्ध किया। योगी सरकार ने कृषि, पशुपालन व मत्स्य पालन में आर्थिक सर्वेक्षण में उत्तर प्रदेश की सफलतम कहानी का जिक्र किया।

‘डिमेंशिया और अल्जाइमर का दुष्प्रभाव’ सीएम नीतीश कुमार के बयान पर तेजस्वी यादव

पटना, 9 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा में सोमवार को जमकर हंगामा हुआ। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा पूर्व सीएम राबड़ी देवी को लड़की कहे जाने पर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि डिमेंशिया और अल्जाइमर का दुष्प्रभाव जब बढ़ता है तो व्यक्ति मानसिक रूप से विक्षिप्त अवस्था में चला जाता है जहां आप सहानुभूतिपूर्वक रोगी के मानसिक स्वास्थ्य लाभ की कामना ही कर सकते है।

कुंभ मेला-2027 की तैयारी अक्टूबर माह तक पूरी हो: सीएम पुष्कर सिंह धामी

देहरादून, 9 फरवरी (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कुंभ से संबंधित सभी तैयारियों को अक्टूबर माह तक पूरा किया जाए। साथ ही कुंभ की आवश्यकताओं को देखते हुए सभी प्रकार के निर्माण कार्य तय समय के अंदर पूरे हों। सभी निर्माण कार्य की गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखा जाए।

ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की कोई वजह नहीं: मनन मिश्रा

नई दिल्ली, 9 फरवरी (आईएएनएस)। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर भाजपा सांसद मनन कुमार मिश्रा ने कहा कि सच तो यह है कि सभी गैर-जरूरी और फालतू काम कांग्रेस एवं इंडिया गठबंधन के सदस्य ही करते हैं।

बिहार: सहरसा में कार से 126 लीटर कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद, दो तस्कर...

सहरसा, 9 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार के सहरसा जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को सोमवार को तब सफलता मिली जब बैजनाथपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद किया। इस मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

रक्षा और सुरक्षा सहयोग, भारत-मलेशिया रणनीतिक साझेदारी का जरूरी स्तंभ है: भारतीय हाई कमीशन

नई दिल्ली, 9 फरवरी (आईएएनएस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय मलेशिया दौरे की खूब चर्चा हो रही है। मलेशिया में भारत के हाई कमीशन बीएन रेड्डी ने कहा कि पीएम मोदी का ये दौरा कई मायनों में ऐतिहासिक रहा, जो मजबूत सभ्यता और सांस्कृतिक संबंधों को फिर से जगाएगा और नया रूप देगा।

10 फरवरी: जब ‘भारत रत्न’ बने भीमसेन जोशी, संगीत को साधन नहीं, बल्कि साधना...

नई दिल्ली, 9 फरवरी (आईएएनएस)। पंडित भीमसेन जोशी... एक ऐसी हस्ती जो भारत रत्न रहे और विश्व में भारतीय संगीत की खूबसूरती को पहुंचाया। भीमसेन जोशी हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के उन महान कलाकारों में से एक हैं, जिनकी आवाज सुनकर कोई भी मंत्रमुग्ध हो जाता है। उन्हें 10 फरवरी 2009 को उनके घर पुणे में देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

खरी बात