बिहार : नवादा में डीएम-एसपी की टास्क फोर्स बैठक, शराब तस्करी रोकने के लिए...
नवादा, 9 फरवरी (आईएएनएस)। नवादा में जिलाधिकारी रवि प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान की संयुक्त अध्यक्षता में टास्क फोर्स की महत्वपूर्ण बैठक समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित की गई। यह बैठक नवादा जिले में विधि-व्यवस्था, मद्य निषेध, अवैध खनन और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहन समीक्षा के लिए थी।
दिल्ली सरकार ने चिकित्सा क्षेत्र में रिकॉर्ड स्थापित किया, जीबी पंत में उत्तर भारत...
नई दिल्ली, 9 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली की सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था को विश्वस्तरीय बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को गोविंद बल्लभ में अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का उद्घाटन किया।
पालतू कुत्तों के अंतिम संस्कार के लिए गुजरात में पहला सीएनजी-बेस्ड डॉग क्रिमेटोरियम चालू
अहमदाबाद, 9 फरवरी (आईएएनएस)। गुजरात में पहली बार, अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के सीएनसीडी डिपार्टमेंट ने पालतू कुत्तों के मालिकों की सुविधा के लिए पालतू कुत्तों के अंतिम संस्कार के लिए कॉर्पोरेशन द्वारा चलाई जाने वाली सीएनजी-बेस्ड क्रिमेटोरियम मशीन चालू की है। जबकि यह पूरे देश में कॉर्पोरेशन द्वारा चलाए जा रहे शहरी इलाके में पहला पालतू कुत्तों का श्मशान घाट है।
दिल्ली पुलिस ने पूर्व सेना प्रमुख की अप्रकाशित पुस्तक के प्रसार पर एफआईआर दर्ज...
नई दिल्ली, 9 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस ने पूर्व सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे द्वारा लिखित अप्रकाशित पुस्तक 'फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी' की प्री-प्रिंट कॉपी के आधिकारिक अनुमति के बिना ऑनलाइन प्रसारित होने की खबरों का संज्ञान लिया है। दिल्ली पुलिस ने इस क्रम में प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज की है।
पांच साल का रोडमैप तैयार करने के लिए ग्रीस और भारत का ज्वाइंट डिक्लेरेशन
नई दिल्ली, 9 फरवरी (आईएएनएस)। ग्रीस के रक्षा मंत्री निकोलाओस-जॉर्जियोस डेंडियास भारत के आधिकारिक दौरे पर हैं। नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व ग्रीस (हेलेनिक रिपब्लिक) के रक्षा मंत्री निकोलाओस-जॉर्जियोस डेंडियास ने सोमवार को द्विपक्षीय बातचीत की।
साहित्य के ‘सुदामा’: रोटी से सत्ता और सरकार को चुनौती, संसद के मौन पर...
नई दिल्ली, 9 फरवरी (आईएएनएस)। 10 फरवरी की तारीख हिंदी कविता के एक सशक्त और असाधारण आवाज को याद करने की है, जो इस दिन शांत हो गया था। महज 39 वर्ष की उम्र में सुदामा पांडेय का ब्रेन ट्यूमर से निधन हो गया, लेकिन इतने छोटे जीवन में उन्होंने हिंदी कविता को जो तेवर, भाषा और दृष्टि दी, उसने उन्हें साठोत्तरी कविता के सबसे प्रभावशाली कवियों में शामिल कर दिया।
यूपी: वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने रखी आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट, प्रस्तुत किया मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर...
लखनऊ, 9 फरवरी (आईएएनएस)। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने सोमवार को विधानसभा के बजट सत्र में उत्तर प्रदेश सरकार की वर्ष 2025-26 की आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट सदन के पटल पर रखी। इसमें उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार पर सभी का ध्यान केंद्रित किया।
बुरहानपुर में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत विशेष शिविर, गर्भवती महिलाओं की व्यापक...
बुरहानपुर, 9 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सोमवार को जिला चिकित्सालय के एएनसी ओपीडी में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
सियासत के ‘निडर’ पायलट : इंदिरा गांधी की उंगली पकड़कर शुरू हुआ वो सफर,...
नई दिल्ली, 9 फरवरी (आईएएनएस)। एक ऐसे नेता जो कभी खुद संसद की कैंटीन में दूध सप्लाई किया करते थे, आसमान की बुलंदियों को छूते हुए एक दिन राजनीति में उतरे और केंद्र की सरकार में हाईप्रोफाइल मंत्री तक का सफर तय किया। आसमान का यह फौजी भले राजनीति की सीढ़ियां चढ़ता रहा, लेकिन जमीन से नाता कभी नहीं टूटा। बात हो रही है पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और 'किसानों के मसीहा' रहे राजेश पायलट की।
भोपाल में साइबर ठगों के निशाने पर पेंशनर, रेलवे की सजग रहने की अपील
भोपाल 9 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के भोपाल रेल मंडल के पेंशनर साइबर ठगों के निशाने पर हैं। लिहाजा रेलवे ने सभी पेंशनरों से सजग और सतर्क रहने की अपील की है। राज्य में साइबर ठगों की लगातार हरकतें बढ़ रही हैं और पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मंडल अंतर्गत लेखा विभाग तक यह जानकारी आई है कि कुछ असामाजिक तत्व रेलवे अधिकारियों के नाम का दुरुपयोग करते हुए पेंशनरों को फर्जी एसएमएस, व्हाट्सऐप संदेश अथवा फोन कॉल कर रहे हैं, जो पूर्णतः अनुचित एवं भ्रामक हैं।

