एयरोनॉटिक्स एवं स्पेस टेक में डिग्री कोर्स, एचएएल, एयरबस, रोल्स-रॉयस में मिल सकता है...
नई दिल्ली, 9 फरवरी (आईएएनएस)। स्पेस टेक्नोलॉजी में रुचि रखने वाले छात्र अब आईआईटी से ऑनलाइन एयरोनॉटिक्स और स्पेस टेक्नोलॉजी में डिग्री कोर्स कर सकेंगे। सोमवार को इस प्रोग्राम की घोषणा की गई है। यह खास कोर्स ड्रोन, यूएवी, स्पेस टेक्नोलॉजी और डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग के लिए प्रोफेशनल्स तैयार करेगा। 12वीं पास छात्रों के लिए यह कोर्स खुला है।
अमित शाह सीबीआई साइबर क्राइम ब्रांच का उद्घाटन करेंगे, साइबर धोखाधड़ी इकोसिस्टम को खत्म...
नई दिल्ली, 9 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह मंगलवार को नई दिल्ली में 'साइबर-सक्षम धोखाधड़ी से निपटना और इकोसिस्टम को खत्म करना' विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में मुख्य भाषण देंगे। इस अवसर पर वे सीबीआई की नई साइबर क्राइम ब्रांच का उद्घाटन करेंगे, सीबीआई अधिकारियों के अलंकरण समारोह की अध्यक्षता करेंगे और गृह मंत्रालय के भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (आई4सी) का एस4सी डैशबोर्ड लॉन्च करेंगे।
महाराष्ट्र: शरद पवार की तबीयत में सुधार, बेटी सुप्रिया सुले ने शेयर की जानकारी
पुणे, 9 फरवरी (आईएएनएस)। एनसीपी-एसपी प्रमुख शरद पवार की तबीयत में सुधार देखने को मिला है। शरद पवार की बेटी और सांसद सुप्रिया सुले ने यह जानकारी दी। पवार को लगातार खांसी होने के बाद बारामती से पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में चिकित्सा जांच के लिए ले जाया गया था।
भारत और सेशेल्स ने अहम क्षेत्रों में समझौते पर लगाई मुहर, सहयोग के नए...
नई दिल्ली, 9 फरवरी (आईएएनएस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी ने सोमवार को नई दिल्ली में मीटिंग के दौरान विकास साझेदारी, कैपेसिटी बिल्डिंग, स्वास्थ्य, इंफ्रास्ट्रक्चर, ब्लू इकॉनमी, नवीकरणीय ऊर्जा, मैरीटाइम सुरक्षा और लोगों के बीच संबंधों में द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा की।
बिहार: जनशक्ति जनता दल प्रमुख तेज प्रताप होली के बाद प्रदेश की यात्रा पर...
पटना, 9 फरवरी (आईएएनएस)। जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेजप्रताप यादव ने सोमवार को राजद और उनके नेताओं पर जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने यहां तक कह दिया कि राजद में अब कुछ नहीं बचा है। उन्होंने आरोप लगाया कि लालू यादव का फैसला या आदेश भी अब पार्टी में नहीं चलता।
डूब क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की मांग को लेकर सड़क पर उतरे लोग, भारतीय...
नोएडा, 9 फरवरी (आईएएनएस)। हिंडन डूब क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की लंबे समय से चली आ रही समस्या को लेकर सोमवार को एक बार फिर लोगों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। भारतीय किसान परिषद के तत्वाधान में डूब क्षेत्र की लगभग 40 कॉलोनियों के सैकड़ों लोगों ने पैदल मार्च निकालकर सेक्टर-16 स्थित बिजली घर पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों के हाथों में तिरंगा और बिजली सप्लाई की मांग से जुड़े तख्तियां थीं, जिन पर 'हमें बिजली दो', 'बिजली हमारा अधिकार है' जैसे नारे लिखे हुए थे।
एचआरएस कॉरिडोरों के शीघ्र कार्यान्वयन की दिशा में रेलवे बोर्ड की महत्वपूर्ण पहल
नई दिल्ली, 9 फरवरी (आईएएनएस)। रेलवे बोर्ड ने देश में नई हाई स्पीड रेल (एचआरएस) परियोजनाओं के त्वरित कार्यान्वयन के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं। बजट 2026 में घोषित सात नई हाई स्पीड रेल कॉरिडोरों को समयबद्ध ढंग से क्रियान्वित करने के उद्देश्य से बोर्ड स्तर पर एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसके पश्चात कई निर्णय लिए गए।
गौतमबुद्ध नगर में 25 फरवरी को कई प्रतिष्ठित कंपनियां देंगी रोजगार, 2000 से ज्यादा...
ग्रेटर नोएडा, 9 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत जनपद गौतम बुद्ध नगर में बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से 25 फरवरी को रोजगार महोत्सव-2026 का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
हैदराबाद : अवैध कॉल सेंटर मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई; क्रिप्टोकरेंसी, कैश जब्त...
हैदराबाद, 9 फरवरी (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अहमदाबाद में छह जगहों पर तलाशी के दौरान 12,000 डॉलर के बराबर की क्रिप्टोकरेंसी और 13.5 लाख रुपए कैश जब्त किया है। यह कार्रवाई बड़े पैमाने पर चल रहे अवैध कॉल सेंटर ऑपरेशन की जांच के सिलसिले में की गई है, जो विदेशी नागरिकों, खासकर अमेरिका के नागरिकों को धोखा देने में शामिल थे।
जनसंख्या के लिहाज से नहीं, बल्कि प्रदर्शन-परिणाम के आधार पर भी देश का नेतृत्व...
लखनऊ, 9 फरवरी (आईएएनएस)। विधानमंडल के संयुक्त अधिवेशन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण के दौरान उत्तर प्रदेश को देश के अग्रणी और नंबर वन राज्यों में स्थापित करने वाली उपलब्धियों का विस्तृत लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया।

