Thursday, May 14, 2026
SGSU Advertisement

राष्ट्रीय

आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम में कार ने खड़ी गाड़ी में मारी टक्कर, दो की...

विशाखापत्तनम, 8 फरवरी (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में रविवार को खड़े वाहन से एक कार के टकराने से दो लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए।

राजस्थान के अलवर में मानवता शर्मसार, कन्या भ्रूण मिलने से हड़कंप

अलवर, 8 फरवरी (आईएएनएस)। राजस्थान के अलवर जिले में महिला भ्रूण हत्या का एक मामला सामने आया है। रविवार को पुलिस ने एक प्लास्टिक के बंडल से आठ महीने की बच्ची का भ्रूण बरामद किया, जिससे लोगों में गुस्सा है। इस घटना के बाद सामाजिक जागरूकता और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं।

कांग्रेस और राहुल गांधी झूठ, धोखे और अविश्वास का कैंपेन चलाते हैं: भाजपा

दिल्ली, 8 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आरोप लगाया है कि देश के आर्थिक, ढांचागत, सामाजिक और ग्लोबल फैसलों पर भरोसा दिखाने के बजाय कांग्रेस और राहुल गांधी झूठ, धोखे और अविश्वास का कैंपेन चलाते हैं। भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर उठते सवालों पर भी भाजपा नेताओं ने जवाब दिया है।

सेना प्रमुख ने की आतंकवाद-रोधी अभियानों और सुरक्षा स्थिति की समीक्षा

नई दिल्ली, 8 फरवरी (आईएएनएस)। सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने जम्मू कश्मीर स्थित अग्रिम क्षेत्रों का दौरा कर वहां चल रहे आतंकवाद-रोधी अभियानों और मौजूदा सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की है। इस दौरान उन्होंने यहां जमीनी हालात का जायजा लिया और सुरक्षा बलों की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की।

सीएम स्टालिन ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, रेलवे प्रोजेक्ट्स में तेजी लाने और...

चेन्नई, 8 फरवरी (आईएएनएस)। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर राज्य में लंबे समय से रुके रेलवे प्रोजेक्ट्स को तेजी से पूरा करने के लिए तुरंत हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने इसमें फंड आवंटन में देरी और जमीन अधिग्रहण में रुकावटों का जिक्र किया, जिनकी वजह से महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास का काम धीमा हो गया है।

भारत-अमेरिका ट्रेड डील से किसानों को कोई नुकसान नहीं : शिवराज सिंह चौहान

भोपाल, 8 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को स्पष्ट किया कि भारत-अमेरिका के बीच हुए व्यापार समझौते का ढांचा भारतीय किसानों के हितों को किसी भी तरह से नुकसान नहीं पहुंचाएगा। उन्होंने कहा कि इस समझौते में अमेरिका ने कई भारतीय कृषि उत्पादों पर शुल्क घटाकर शून्य कर दिया है, जबकि भारत ने अपने किसानों और कृषि क्षेत्र की पूरी सुरक्षा सुनिश्चित की है।

यूएस-इंडिया ट्रेड डील से भारत का 2030 तक 250 बिलियन डॉलर का इंजीनियरिंग एक्सपोर्ट...

नई दिल्ली, 8 फरवरी (आईएएनएस)। भारत और अमेरिका के बीच हुई व्यापारिक समझौते को लेकर उद्योग जगत का अनुमान है कि अंतरिम ट्रेड डील का फ्रेमवर्क वित्त वर्ष 2025-26 में निर्यात को 120 अरब डॉलर के पार ले जाने के भारत के महत्वाकांक्षी लक्ष्य को मजबूती प्रदान करेगा।

‘प्रशांत किशोर कभी नीतीश कुमार नहीं बन सकते’, बिहार में जनसुराज पार्टी की यात्रा...

पटना, 8 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव में शून्य पर सिमटी जनसुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर फिर से राज्य में यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं। इससे पहले, सत्ताधारी पार्टी जदयू ने तंज कसते हुए कहा है कि प्रशांत किशोर कभी भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जैसे नहीं बन सकते हैं।

राजस्थान के जैसलमेर में चलती ट्रेन में लगी आग, किसी के हताहत होने की...

जैसलमेर, 8 फरवरी (आईएएनएस)। राजस्थान के जैसलमेर में रविवार को एक चलती ट्रेन में आग लग गई, जिससे चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और आग पर काबू पा लिया गया है।

झारखंड में नगर निकायों के चुनाव में बज रहा सियासी परिवारवाद का डंका

रांची, 8 फरवरी (आईएएनएस)। झारखंड के 48 नगर निकायों में हो रहे चुनाव में सियासी परिवारवाद का डंका बज रहा है। कई बड़े दलों के प्रभावशाली नेताओं के परिजन मैदान में उतर आए हैं। कद्दावर लीडरों के पति, पत्नी, बेटे-बेटियां, बहुएं और भाई नगर निकायों में ‘सत्ता’ के दरवाजे पर दस्तक दे रहे हैं।

खरी बात