सीबीआई का बड़ा अंतरराष्ट्रीय अभियान: ऑपरेशन साइस्ट्राइक में 35 ठिकानों पर छापेमारी
नई दिल्ली, 2 फरवरी (आईएएनएस)। सीबीआई ने एक बड़ा अंतरराष्ट्रीय अभियान चलाया। इस अभियान का नाम ऑपरेशन साइस्ट्राइक रखा गया। इसमें अमेरिका की एफबीआई, यूनाइटेड किंगडम, कुवैत, आयरलैंड और सिंगापुर की कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ मिलकर काम किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य भारत और इन देशों से संचालित होने वाले ट्रांसनेशनल साइबर-इनेबल्ड फाइनेंशियल क्राइम नेटवर्क को तोड़ना था।
दिल्ली पुलिस की सतर्क पेट्रोलिंग से बड़ी सफलता, 3 मोबाइल जब्त, शातिर गिरफ्तार
नई दिल्ली, 2 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस ने सतर्क पेट्रोलिंग से एक स्नैचर को छीने हुए मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है। हालांकि, दो आरोपी मौके से भागने में कामयाब हो गए, लेकिन पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भारत की आबादी उसकी अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत है : अर्जेंटीना के राजदूत
नई दिल्ली, 2 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिका में अर्जेंटीना के राजदूत मारियानो अगस्टिन कॉसिनो ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस के साथ खास बातचीत में कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत उसकी आबादी है।
भारत के खिलाफ हारने की बेइज्जती से बचने के लिए पाकिस्तान ने मैच नहीं...
नई दिल्ली, 2 फरवरी (आईएएनएस)। सनातन धर्म से जुड़े कार्यक्रम में कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने पाकिस्तान पर जमकर हल्ला बोला है। उन्होंने भारत के साथ 15 फरवरी को होने वाले मैच में पाकिस्तान के न खेलने के फैसले पर तंज कसा। इसके अलावा, उन्होंने बच्चों पर पड़ रहे सोशल मीडिया के नकारात्मक प्रभाव को लेकर भी बात की।
सुप्रीम कोर्ट ने कई राज्यों के धर्मांतरण विरोधी कानूनों पर जारी किया नोटिस, चार...
नई दिल्ली, 2 फरवरी (आईएएनएस)। सुप्रीम कोर्ट ने देश के कई राज्यों में लागू धर्मांतरण विरोधी कानूनों को चुनौती देने वाली याचिका पर नोटिस जारी किया है।
2047 तक विकसित भारत की नींव रखने वाला है केंद्रीय बजट: दया शंकर सिंह
बलिया, 2 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय बजट 2026 को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दया शंकर सिंह ने कहा कि यह बजट समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है और 2047 तक विकसित भारत की मजबूत नींव रखने वाला है।
दिल्ली प्राइवेट स्कूल फीस कानून: सुप्रीम कोर्ट को सरकार का स्पष्टीकरण, 2025-26 सत्र में...
नई दिल्ली, 2 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली में प्राइवेट स्कूलों की फीस नियंत्रित करने वाले नए कानून पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई है।
‘यह बजट देश की अर्थव्यवस्था को गति देगा,’ विपक्ष की बयानबाजी पर हेमा मालिनी...
नई दिल्ली, 2 फरवरी (आईएएनएस)। 1 फरवरी को केंद्र सरकार और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की बजट घोषणा के बाद सियासी भूचाल आ चुका है।
धौलाकुआं बीएमडब्ल्यू हादसा : पटियाला हाउस कोर्ट ने गगनप्रीत को चार्जशीट की कॉपी सौंपी
नई दिल्ली, 2 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली के धौलाकुआं बीएमडब्ल्यू दुर्घटना मामले में पटियाला हाउस कोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। कोर्ट ने आरोपी गगनप्रीत कौर को चार्जशीट की कॉपी उपलब्ध कराने का आदेश दिया है।
राज्यसभा : सामरिक साइबर सुरक्षा नीति को प्राथमिकता दी जाए, डिजिटल युद्ध के लिए...
नई दिल्ली, 2 फरवरी (आईएएनएस)। राज्यसभा में सोमवार को देश के क्रिटिकल इंफ्रास्ट्रक्चर की सुरक्षा, साइबर सुरक्षा व इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर जैसे महत्वपूर्ण विषय पर बात की गई। गुजरात से भाजपा के राज्यसभा सांसद बाबूभाई जेसंगभाई देसाई ने नेशनल क्रिटिकल इंफ्रास्ट्रक्चर डिफेंस सेंटर की स्थापना की बात कही।

