Friday, May 8, 2026
SGSU Advertisement

राष्ट्रीय

पाकिस्तान से नजदीकी बांग्लादेश को क्षेत्रीय अस्थिरता के जटिल जाल में फंसा रही है:...

नई दिल्ली, 1 फरवरी (आईएएनएस)। किसी भी देश की विदेश नीति में स्वायत्तता उसे बाहरी दबाव से मुक्त होकर अपने राष्ट्रीय हितों के अनुसार निर्णय लेने की क्षमता देती है, लेकिन बांग्लादेश द्वारा हाल के दिनों में पाकिस्तान के साथ तेजी से रिश्ते मजबूत करने के कदम इस स्वायत्तता के लिए खतरा बनते जा रहे हैं। यह बात एक विश्लेषणात्मक रिपोर्ट में कही गई है।

आम बजट ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को देगा नई शक्ति : सीएम रेखा गुप्ता

नई दिल्ली, 1 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने वित्त वर्ष 2026-27 के बजट को 'आत्मनिर्भर भारत' के संकल्प को नई शक्ति प्रदान करने वाला बताया है।

संत रविदास जी के आशीर्वाद से हम विकसित भारत के लक्ष्य को पाकर रहेंगे:...

चंडीगढ़, 1 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब के जालंधर में संत रविदास जी की 649वीं जयंती समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज माघ पूर्णिमा की पवित्र तिथि है। श्री गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती का पावन अवसर है। इस पुण्य पर्व पर आज मुझे आप सभी के बीच आने का सौभाग्य मिला है। मैं इस पवित्र मंच से श्री गुरु रविदास जी को प्रणाम करता हूं और आप सभी को और सभी देशवासियों को संत रविदास जयंती और माघ पूर्णिमा की शुभकामनाएं देता हूं।

वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत की विकास गति बनाए रखने वाला बजट : फिक्की...

नई दिल्ली, 1 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय बजट 2026-27 को फिक्की (एफआईसीसीआई) ने विकास, समावेशिता और युवा शक्ति पर केंद्रित एक संतुलित और विश्वसनीय बजट करार दिया है। फिक्की के अध्यक्ष अनंत गोयनका ने नई दिल्ली में जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि यह बजट वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत की विकास गति को बनाए रखने पर मजबूत जोर देता है।

कांग्रेस ने हलवारा-लुधियाना सिविल टर्मिनल के उद्घाटन का किया स्वागत, अमरिंदर सिंह ने लोगों...

चंडीगढ़, 1 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को आदमपुर एयरपोर्ट से वर्चुअली हलवारा-लुधियाना सिविल टर्मिनल का उद्घाटन किया। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने इस उद्घाटन को स्वागत योग्य बताया।

अखिलेश-मायावती ने बजट पर साधा निशाना, कहा- गरीब-बहुजन हितों की अनदेखी

लखनऊ, 1 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय बजट 2026 पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। दोनों नेताओं ने अपने एक्स पोस्ट में बजट को आम जनता, गरीबों और बहुजन हितों के प्रति उदासीन बताते हुए मोदी सरकार पर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने बजट को भाजपाई बजट करार देते हुए कहा कि इसका असर शेयर मार्केट पर तुरंत दिखा, जहां भारी गिरावट आई।

केंद्रीय बजट ने शिक्षा, लोगों और हुनर में निवेश का दिया स्पष्ट संदेश

नई दिल्ली, 1 फरवरी (आईएएनएस)। इस वर्ष केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय का बजट बढ़ाकर 1 लाख, 39 हजार, 289 करोड़ रुपए कर दिया गया है। यह बजट आवंटन बीते वर्ष के मुकाबले 10 हजार करोड़ रुपए से भी अधिक है। पिछले साल केंद्रीय वित्त मंत्रालय को बजट में 1 लाख, 28 हजार, 650 करोड़ रुपए आवंटित किए गए थे।

पंजाब में पीएम मोदी, आदमपुर एयरपोर्ट का नाम गुरु रविदास पर रखा गया

जालंधर, 1 फरवरी (आईएएनएस)। संत गुरु रविदास की 649वीं जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पंजाब के आदमपुर एयरपोर्ट का नया नाम श्री गुरु रविदास महाराजजी एयरपोर्ट रखा।

पश्चिम बंगाल: सीएम ममता बनर्जी ने केंद्रीय बजट को दृष्टिहीन और दिशाहीन बताया

कोलकाता, 1 फरवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को केंद्रीय बजट 2026-27 को दृष्टिहीन, दिशाहीन और झूठ से भरा बताया, जिसमें राज्य के लिए कोई धनराशि आवंटित नहीं की गई है।

अयोध्या के व्यापारियों का दावा, ‘आम बजट ‘विकसित भारत’ की दिशा में एक महत्वपूर्ण...

अयोध्या, 1 फरवरी (आईएएनएस)। संसद में रविवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट पेश किया। इस बजट से उन लोगों को सीधे तौर पर लाभ मिला है, जो महंगी दवाइयों के कारण इलाज कराने में असमर्थ थे।

खरी बात