“विकसित भारत 2047” के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में ठोस कदम है...
रांची, 1 फरवरी (आईएएनएस)। झारखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बाबूलाल मरांडी ने रविवार को पेश किए गए केंद्रीय बजट को “विकसित भारत 2047” की दिशा में मजबूत और दूरदर्शी कदम बताया है। उन्होंने कहा कि बजट का समग्र दृष्टिकोण आर्थिक विकास को गति देने वाला है। इससे देश में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
बिजनौर: यूपी ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक और फील्ड ऑफिसर रिश्वत लेते रंगे हाथ...
नई दिल्ली, 1 फरवरी (आईएएनएस)। भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने बिजनौर जिले के सहसपुर स्थित यूपी ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक और फील्ड ऑफिसर को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। इस मामले में एक निजी व्यक्ति (कैजुअल वर्कर) को भी गिरफ्तार किया गया है। तीनों आरोपियों को शिकायतकर्ता से 45 हजार रुपये की अवैध रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में रंगे हाथों दबोचा गया।
बजट 2026: रोजगार सृजन के लिए पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, देश में शीर्ष 50...
नई दिल्ली, 1 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट पेश करते हुए देश के विभिन्न वर्गों को कई सौगातें दीं, जिसमें रोजगार, शिक्षा, कृषि, और छोटे शहरों के विकास पर फोकस किया गया। बजट में उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में बौद्ध स्थल के विकास और नए 5 पर्यटन स्थल बनाने की घोषणा की गई।
बजट में ‘ऑरेंज इकोनॉमी’ की शिक्षा पर फोकस, 3 नए अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान...
नई दिल्ली, 1 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में केंद्रीय बजट 2026-27 प्रस्तुत करते हुए कहा कि भारत ऑरेंज इकोनॉमी को मजबूत करने पर विशेष ध्यान देगा। उन्होंने यह भी बताया कि आयुष सेक्टर को भी नया आयाम मिलेगा।
नारियल, काजू और कोको किसानों को बड़ी राहत, बजट में सरकार का नया प्लान
नई दिल्ली, 1 फरवरी (आईएएनएस) केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को संसद में 2026-27 का बजट पेश किया। इस बार के बजट में सरकार ने नारियल, काजू और कोको की खेती करने वाले किसानों को बड़ी राहत दी है। उत्पादन बढ़ाने, आत्मनिर्भरता हासिल करने और इन फसलों को वैश्विक स्तर पर प्रीमियम ब्रांड बनाने के लिए नई योजनाओं का ऐलान किया गया है।
3 फरवरी से आम जनता के लिए खुलेगा अमृत उद्यान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने...
नई दिल्ली, 1 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान 3 फरवरी से 31 मार्च, 2026 तक आम जनता के लिए खुला रहेगा। रविवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 'अमृत उद्यान शीतकालीन वार्षिक संस्करण 2026' का उद्घाटन किया।
हिमाचल, उत्तराखंड समेत पहाड़ी इलाकों में पर्वतीय ट्रेल्स का ऐलान, कंगना बोलीं- विकसित भारत...
नई दिल्ली, 1 फरवरी (आईएएनएस)। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को संसद में यूनियन बजट 2026-27 पेश किया। यह उनका नौवां बजट है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य भारत को तेजी से विकास की राह पर ले जाना है। बजट में पर्यटन और पर्यावरण संरक्षण पर खास फोकस है।
केंद्रीय बजट विकसित भारत की ओर एक मजबूत कदम: देवेंद्र फडणवीस
मुंबई, 1 फरवरी (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया गया केंद्रीय बजट विकसित भारत की दिशा में एक मजबूत कदम है।
‘आप मेरी ताकत हैं,’ मां की पुण्यतिथि पर भावुक हुईं जया प्रदा
मुंबई, 1 फरवरी (आईएएनएस)। 70 और 80 के दशक की खूबसूरत अभिनेत्रियों में शामिल जया प्रदा भले ही फिल्मों से दूर हैं, लेकिन राजनीति में सक्रिय हैं।
केंद्रीय बजट 2026 में इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं
नई दिल्ली, 1 फरवरी (आईएएनएस)। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का तीसरा और अपना लगातार नौवां केंद्रीय बजट पेश किया। इस दौरान वित्त मंत्री ने स्पष्ट किया कि पिछले साल किए गए बड़े टैक्स सुधारों के बाद इस बार इनकम टैक्स की दरों और स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी लोगों को जिस टैक्स सिस्टम के तहत अभी टैक्स देना पड़ रहा है, वही व्यवस्था आगे भी जारी रहेगी।

