एक दशक बाद भारत-अरब विदेश मंत्रियों की दूसरी बैठक का आज
नई दिल्ली, 31 जनवरी (आईएएनएस)। भारत की राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को भारत-अरब विदेश मंत्रियों की दूसरी बैठक (आईएएफएमएम) का आयोजन कर रहा है। इस मौके पर ओमान और संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मंत्री और विदेश राज्य मंत्री का आगमन दिल्ली में हुआ।
देश की नवीकरणीय ऊर्जा में 16.50 प्रतिशत योगदान के साथ गुजरात देश में अग्रसर
गांधीनगर, 31 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2070 तक नेट जीरो उत्सर्जन प्राप्त करने का राष्ट्रीय लक्ष्य निर्धारित किया है और परंपरागत ईंधन पर निर्भरता में कमी लाने के लिए महत्वपूर्ण पहलें की हैं। इस व्यापक आयोजन का उद्देश्य वर्ष 2030 तक भारत की 50 प्रतिशत बिजली नवीकरणीय ऊर्जा से प्राप्त करना है।
सरकार ने खाद का दुरुपयोग रोकने के लिए जारी किए 14,692 नोटिस, 6 हजार...
नई दिल्ली, 31 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने मौजूदा फसल सीजन के दौरान खाद के डायवर्जन और गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए हैं। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, खरीफ और चल रहे रबी सीजन 2025-26 (अप्रैल-जनवरी 2026 के मध्य) के दौरान 14,692 कारण बताओ नोटिस जारी किए गए, 6,373 लाइसेंस सस्पेंड या रद्द किए गए और 766 एफआईआर दर्ज की गईं।
‘गोदान’ के रिलीज से पहले सीएम योगी से मिलने पहुंचे निर्माता-निर्देशक विनोद चौधरी
लखनऊ, 31 जनवरी (आईएएनएस)। गोरक्षा को समर्पित फिल्म 'गोदान' अपने पोस्टर रिलीज के साथ ही चर्चा में बनी हुई है। फिल्म 6 फरवरी को रिलीज होगी, लेकिन उससे पहले फिल्म के निर्माता-निर्देशक विनोद चौधरी ने सीएम योगी से मुलाकात की है।
दिल्ली एयरोसिटी मेट्रो स्टेशन बनेगा बड़ा इंटरचेंज हब, एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन से जुड़ेगी गोल्डन...
नई दिल्ली, 31 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली मेट्रो के एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर स्थित दिल्ली एयरोसिटी मेट्रो स्टेशन अब एक बड़ा इंटरचेंज हब बनने की ओर तेजी से बढ़ रहा है। यह स्टेशन दिल्ली मेट्रो नेटवर्क का महत्वपूर्ण केंद्र बन जाएगा, क्योंकि दिल्ली मेट्रो फेज-4 के तहत बन रही तुगलकाबाद-एयरोसिटी गोल्डन लाइन (जिसे पहले सिल्वर लाइन भी कहा जाता था) से इसे जोड़ा जा रहा है।
सुनेत्रा पवार को डिप्टी सीएम बनाए जाने की अटकलों ने पकड़ा जोर, संजय राउत...
नई दिल्ली, 31 जनवरी (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के निधन के बाद राज्य और देश की राजनीति में यह बहस छिड़ चुकी है कि एनसीपी की कमान कौन संभालेगा और डिप्टी सीएम की जगह कौन लेगा? अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को इसकी जिम्मेदारी देने की बात चल रही है। इस बीच शनिवार को एनसीपी की एक बैठक भी हो रही है। इस पर पक्ष-विपक्ष के नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
बारापुला फ्लाईओवर प्रोजेक्ट में देरी पर एसीबी का शिकंजा, अज्ञात अधिकारी व ठेकेदार के...
नई दिल्ली, 31 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली के बारापुला फेज-3 फ्लाईओवर प्रोजेक्ट के निर्माण में हुई अत्यधिक देरी और लागत में भारी बढ़ोतरी के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने एफआईआर दर्ज की है। यह एफआईआर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7ए और 13 के तहत अज्ञात सरकारी अधिकारी और एक निजी ठेकेदार के खिलाफ दर्ज की गई है।
रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठ पर योगेंद्र चंदोलिया ने ममता सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
नई दिल्ली, 31 जनवरी (आईएएनएस)। भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने कहा कि रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिकों की घुसपैठ देश के लिए गंभीर चिंता का विषय बनती जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल और असम की सीमा से होकर बड़ी संख्या में लोग भारत में प्रवेश कर रहे हैं।
साध्वी प्रेम बाईसा मौत मामले में 9 सदस्यीय एसआईटी का गठन, इंजेक्शन का एंगल...
बाड़मेर, 31 जनवरी (आईएएनएस)। साध्वी प्रेम बाईसा की मौत के मामले में जोधपुर पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश ने पूरी और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। इस टीम का नेतृत्व एसीपी छवि शर्मा करेंगी।
बाबा महाकाल मंदिर में महाशिवरात्रि को लेकर तैयारी शुरू, 6 फरवरी से शुरू होगा...
उज्जैन, 31 जनवरी (आईएएनएस)। साल 2026 की महाशिवरात्रि में कुछ ही दिन का समय बचा है और शिव और पार्वती के विवाह के इस त्योहार को लेकर उज्जैन के बाबा महाकाल मंदिर में तैयारियां अभी से शुरू हो चुकी हैं।

