Friday, May 8, 2026
SGSU Advertisement

राष्ट्रीय

उधमपुर पुलिस का ड्रग माफिया के खिलाफ सख्त रुख, 30 लाख की संपत्ति जब्त

उधमपुर, 31 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर की उधमपुर पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ अपनी सख्त कार्रवाई को जारी रखते हुए एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है। इस बार पुलिस ने अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर सनाउल्लाह मीर की लगभग 30 लाख रुपये की संपत्ति को जब्त किया है।

‘पथिक’ की पहल से गुजरात में होटल चेक-इन हुआ पूरी तरह डिजिटल और सुरक्षित:...

अहमदाबाद, 31 जनवरी (आईएएनएस)। अहमदाबाद सिटी क्राइम ब्रांच ने डिजिटल गवर्नेंस और सार्वजनिक सुरक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। यह देश की पहली ऐसी लॉ एनफोर्समेंट एजेंसी बन गई है जिसने आधार-इनेबल्ड गेस्ट वेरिफिकेशन के लिए यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) के साथ आधिकारिक एग्रीमेंट किया है। इस पहल से न सिर्फ पुलिसिंग के तरीके में बदलाव आया है, बल्कि आम नागरिकों और यात्रियों को भी एक आसान, सुरक्षित और भरोसेमंद सिस्टम मिला है।

प्रधानमंत्री मोदी ने एटा बर्ड सेंचुरी और कच्छ छारी-ढांड को रामसर साइट के रूप...

नई दिल्ली, 31 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के एटा स्थित पटना बर्ड सेंचुरी और गुजरात के कच्छ स्थित छारी-ढांड को रामसर साइट के रूप में मान्यता मिलने पर प्रसन्नता जताई है। उन्होंने कहा कि ये मान्यताएं जैव विविधता को संरक्षित करने और महत्वपूर्ण इकोसिस्टम की रक्षा करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।

तनाव दूर कर मांसपेशियों को मजबूत बनाता है प्रसारित पादहस्तासन, ये सावधानी भी जरूरी

नई दिल्ली, 31 जनवरी (आईएएनएस)। शारीरिक हो या मानसिक हर समस्या का समाधान योगासन में छिपा है। तन और मन दोनों को सेहतमंद रखने वाले ऐसे ही एक आसन का नाम प्रसारित पादहस्तासन या प्रसारित पादोत्तानासन है, जिसे वाइड-लेग्ड फॉरवर्ड बेंड भी कहा जाता है।

केंद्रीय बजट से अल्पसंख्यकों को बड़ी उम्मीदें, सरकार के प्रयास सराहनीय: बिशप रैमसन विक्टर

अजमेर, 31 जनवरी (आईएएनएस)। चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया के बिशप रैमसन विक्टर (राजस्थान धर्मप्रान्त) ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं से अल्पसंख्यक समुदायों को रोजगार और आत्मनिर्भर बनने के कई अवसर मिले हैं। उन्होंने बताया कि अल्पसंख्यक विकास एवं वित्त निगम के माध्यम से अनेक लोगों को आर्थिक सहायता मिली है, जिससे वे अपना काम शुरू कर सके और अपने पैरों पर खड़े हो पाए।

‘नसीब अपना-अपना’ की चंदों ने जीता बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड, आज भी दक्षिण सिनेमा...

चेन्नई, 31 जनवरी (आईएएनएस)। तमिलनाडु सरकार ने वर्ष 2016 से 2022 तक के लिए राज्य फिल्म पुरस्कार और वर्ष 2014 से 2022 तक के लिए राज्य टेलीविजन पुरस्कारों की घोषणा कर दी है।

महाराष्ट्र: सुनेत्रा पवार की डिप्टी सीएम के तौर पर शपथ को लेकर शरद पवार...

बारामती, 31 जनवरी (आईएएनएस)। एनसीपी-एसपी के सुप्रीमो शरद पवार ने कहा है कि उन्हें सुनेत्रा पवार के महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि एनसीपी ने ही यह फैसला लिया होगा।

पश्चिमी विक्षोभ का असर: एनसीआर में बदलेगा मौसम, सर्द हवाओं के साथ बारिश और...

नई दिल्ली, 31 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर भारत में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का व्यापक असर अब मैदानी इलाकों में भी साफ दिखाई देने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार 1 फरवरी से एनसीआर के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

अजित पवार की जगह सुनेत्रा पवार बन सकती हैं महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री, एनसीपी ने...

मुंबई, 31 जनवरी (आईएएनएस)। उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के बाद महाराष्ट्र सरकार में उनकी जगह भरने के लिए पत्नी सुनेत्रा पवार को जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की दोपहर लगभग दो बजे अहम बैठक होगी, जिसमें सुनेत्रा पवार को विधायक दल का नया नेता चुना जाएगा।

ऑपरेशन त्राशी-1 : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेरा, मुठभेड़ जारी

जम्मू, 31 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में सुरक्षाकर्मियों ने 'ऑपरेशन त्राशी-1' के तहत आतंकियों पर प्रहार किया है। इस अभियान के दौरान शनिवार सुबह सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। भारतीय सेना के अधिकारियों ने 'ऑपरेशन त्राशी-1' की जानकारी दी है।

खरी बात