Tuesday, May 5, 2026
SGSU Advertisement

राष्ट्रीय

चार धाम मंदिरों में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर बैन के ऐलान पर सियासत, टीएमसी...

मुंबई, 27 जनवरी (आईएएनएस)। बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) की ओर से चार धाम मंदिरों में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर बैन लगाने के ऐलान के बाद सियासी गलियारों में बहस तेज हो गई है। इस मुद्दे पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के वरिष्ठ नेता मजीद मेमन ने राज्य सरकार और मंदिर समिति के फैसले पर आपत्तियां जताई हैं।

यूसीसी सिर्फ कानून नहीं, बल्कि समानता-पारदर्शिता और सामाजिक समरसता की सशक्त नींव : सीएम...

देहरादून, 27 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) कानून को एक साल पूरा होने पर इसे 'समान नागरिक संहिता दिवस' के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरणा से शुरू हुई यह ऐतिहासिक पहल सिर्फ एक कानून नहीं, बल्कि समानता, पारदर्शिता और सामाजिक समरसता की एक सशक्त नींव है।

सदन में हंगामा बंद करे विपक्ष, जनता के मुद्दे को उठाए: दिलेश्वर कामैत

नई दिल्ली, 27 जनवरी (आईएएनएस)। संसद के आगामी बजट सत्र से पहले आयोजित सर्वदलीय बैठक को लेकर जदयू सांसद दिलेश्वर कामैत ने विपक्ष के रवैये पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि विपक्ष को सदन में हंगामा करने के बजाय जनता से जुड़े मुद्दों को उठाना चाहिए, क्योंकि उन्हें जनता ने चुनकर भेजा है।

भारत और यूरोपीय संघ के बीच होने जा रहा ऐतिहासिक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट, पीएम...

नई दिल्ली, 27 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में 16वें भारत-यूरोपीय संघ (ईयू) शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेंगे, जिसमें यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा भारत और ईयू के बीच अब तक के सबसे बड़े व्यापार समझौते की घोषणा करेंगे, जिसे 'सभी समझौतों की जननी' कहा जा रहा है।

परीक्षा पे चर्चा: छात्रों के साथ प्रधानमंत्री मोदी ने किया संवाद, दिए सवालों के...

नई दिल्ली, 27 जनवरी (आईएएनएस)। बोर्ड परीक्षाओं से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम के तहत हर साल की तरह इस बार भी छात्रों से संवाद किया है। मंगलवार को 'माईगव इंडिया' ने 'परीक्षा पे चर्चा' का 1.57 मिनट का एक छोटा-सा वीडियो शेयर किया।

लाला लाजपत राय: विचार, संघर्ष और बलिदान की मिसाल, आर्य समाज से साइमन कमीशन...

नई दिल्ली, 27 जनवरी (आईएएनएस)। हर साल की 28 जनवरी हमें उस व्यक्तित्व के जन्मदिन को याद दिलाती है जिसने विचार, कर्म, संघर्ष और बलिदान को एक साथ जीकर भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन को नई दिशा दी। 28 जनवरी, 1865 को पंजाब के लुधियाना जिले के धुदिके ग्राम में जन्मे लाला लाजपत राय केवल एक नेता नहीं थे, बल्कि बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी राजनीतिज्ञ, सामाजिक कार्यकर्ता, लेखक, पत्रकार, वक्ता और सांसद थे। देश उन्हें पंजाब केसरी के नाम से जानता है।

श्रीनगर में बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित, उड़ानें रद्द, हाईवे बंद

श्रीनगर, 27 जनवरी (आईएएनएस)। श्रीनगर और आसपास के इलाकों में लगातार हो रही हल्की से मध्यम बर्फबारी ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। बर्फबारी की वजह से कई रास्ते बंद हो गए हैं और हवाई सेवाओं में फ्लाइटें भी कैंसिल हो रही हैं।

शारीरिक और मानसिक रूप से सेहतमंद रखता है अष्ट कुंभक, मिलते कई लाभ

नई दिल्ली, 27 जनवरी (आईएएनएस)। योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह मानसिक शांति का भी एक महत्वपूर्ण साधन है। मोरारजी देसाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ योगा के अनुसार, अष्ट कुंभक एक ऐसा विशिष्ट योग अभ्यास है, जिसमें आठ प्रकार की प्राणायाम तकनीकें शामिल हैं।

प्रधानमंत्री मोदी समेत भाजपा नेताओं ने मेघालय के मुख्यमंत्री को दी जन्मदिन की बधाई

नई दिल्ली, 27 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। पीएम मोदी ने उनके स्वस्थ और लंबे जीवन की कामना की। कॉनराड संगमा मेघालय के मुख्यमंत्री और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष पीए संगमा के बेटे हैं। वह वर्तमान में मेघालय के 12वें मुख्यमंत्री हैं।

जमशेदपुर से 14 दिन पूर्व अपहृत युवा उद्यमी कैरव गांधी सकुशल बरामद, बिहार-झारखंड बॉर्डर...

जमशेदपुर, 27 जनवरी (आईएएनएस)। जमशेदपुर के चर्चित उद्यमी देवांग गांधी के पुत्र 24 वर्षीय कैरव गांधी 14 दिनों के बाद अपहर्ताओं के चंगुल से मुक्त हो गए हैं। वह मंगलवार की सुबह करीब 4.30 बजे जमशेदपुर स्थित अपने आवास पर पहुंच गए हैं। पुलिस के अनुसार, उन्हें झारखंड के हजारीबाग और बिहार के गया बॉर्डर के बीच बरामद किया गया।

खरी बात