राहुल गांधी लोकतांत्रिक प्रक्रिया में विश्वास नहीं करते : आरपी सिंह
नई दिल्ली, 26 जनवरी (आईएएनएस)। पूर्व कांग्रेसी नेता शकील अहमद के बाद जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेजप्रताप यादव ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को डरपोक नेता बताया है। तेज प्रताप के इस बयान पर भाजपा नेता आरपी सिंह ने कहा कि जिन्हें लोकतांत्रिक प्रक्रिया में विश्वास नहीं, वे डरपोक ही होते हैं।
विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की निर्णायक भूमिका : मनसुख मांडविया
नई दिल्ली, 26 जनवरी (आईएएनएस)। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में सोमवार को केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया के साथ ‘माई भारत–एनएसएस’ गणतंत्र दिवस दल एवं विशेष अतिथियों ने संवाद किया। यह आयोजन 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया, जिसमें युवाओं के उत्साह और देशभक्ति की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली।
गणतंत्र दिवस : ओडिशा के सीएम ने महिलाओं की सुरक्षा, किसानों के विकास और...
भुवनेश्वर, 26 जनवरी (आईएएनएस)। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा कि भारत का संविधान प्रत्येक भारतीय के धर्म, कर्तव्यों और जीवन शैली का सजीव प्रतिबिंब है।
मणिकम टैगोर और शकील अहमद एक ही थाली के चट्टे-बट्टे: यासर जिलानी
नई दिल्ली, 26 जनवरी (आईएएनएस)। भाजपा नेता यासर जिलानी ने कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर और पूर्व कांग्रेसी नेता शकील अहमद पर तंज कसते हुए उन्हें एक ही थाली के चट्टे-बट्टे बताया है।
जम्मू पुलिस ने एटीएम चोरी और धोखाधड़ी का बड़ा मामला सुलझाया, आरोपी गिरफ्तार
जम्मू, 26 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू सिटी पुलिस स्टेशन ने एटीएम चोरी और धोखाधड़ी के एक बड़े मामले को सफलतापूर्वक सुलझा लिया है, जिसमें 54,890 रुपए के अवैध लेनदेन शामिल हैं। यह वित्तीय धोखाधड़ी के खिलाफ पुलिस की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई को दर्शाता है।
गौरव गोगोई ने गणतंत्र दिवस समारोह में भाग नहीं लिया: असम भाजपा
गुवाहाटी, 26 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की असम इकाई ने सोमवार को राज्य कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई पर अपना राजनीतिक हमला तेज कर दिया। भाजपा ने आरोप लगाया कि उन्होंने गणतंत्र दिवस समारोह में भाग नहीं लिया।
‘काश पिता यह सम्मान देख पाते’, पद्मश्री मिलने पर भावुक हुआ युमनाम जात्रा सिंह...
इंफाल, 26 जनवरी (आईएएनएस)। मणिपुर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले महान नट संकीर्तन कलाकार उस्ताद युमनाम जात्रा सिंह को मरणोपरांत पद्मश्री से सम्मानित किए जाने पर उनके परिवार में गर्व और भावुकता का माहौल है। उनके बेटे युमनाम बिशंबोर ने कहा कि अगर उनके पिता आज जीवित होते तो उन्हें इस सम्मान पर अत्यंत गर्व और अपार खुशी होती।
‘बॉर्डर-2’ देखकर देशप्रेम से ओत-प्रोत हुए रवि किशन, फिल्म की तारीफ कर कही बड़ी...
मुंबई, 26 जनवरी (आईएएनएस)। सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'बॉर्डर-2' ने रिलीज के साथ कमाल कर दिया है। फिल्म ने तीन दिन में वैश्विक स्तर पर 167 करोड़ रुपए कलेक्शन का आंकड़ा पार कर लिया है और फिल्म की सफलता को देख मेकर्स ने पुष्टि कर दी है कि बॉर्डर-3 भी जरूर बनेगी।
विक्रम भट्ट मतलब सस्पेंस, रोमांच और रोमांस… अनकही दुनिया से जुड़े फिल्मों के ‘बादशाह’
नई दिल्ली, 26 जनवरी (आईएएनएस)। सस्पेंस, रोमांच और रोमांस… तीनों का तड़का अगर कोई फिल्मों में ऐसे लगाता है कि दर्शक सीट से हिलें ही नहीं, तो वो हैं विक्रम भट्ट। ये वो डायरेक्टर हैं जिनकी फिल्मों में कहानी बस कहानी नहीं रहती, बल्कि एक ऐसी दुनिया में खींच लेती है, जहां आप खुद को खो देते हो। भट्ट की खासियत ये है कि वो डर और प्यार को इस तरह जोड़ते हैं कि आप कभी हंसते हैं, तो कभी डर के मारे कांपते हैं।
पलवल में गणतंत्र दिवस पर विभिन्न क्षेत्रों के नायकों को सम्मान, कृष्णपाल गुर्जर ने...
पलवल, 26 जनवरी (आईएएनएस)। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पलवल जिला मुख्यालय स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में एक भव्य समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नागरिकों और सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

