जम्मू-कश्मीर में एएवाई परिवारों को 6 मुफ्त एलपीजी सिलेंडर देने की योजना मंजूर, विधानसभा...
श्रीनगर, 24 सितंबर (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर सरकार ने गुरुवार को विधानसभा में बताया कि अंत्योदय अन्न योजना (एएवाई) परिवारों को सालाना 6 मुफ्त एलपीजी सिलेंडर देने की योजना को मंजूरी दी गई है। इस घोषणा के बाद सदन में विपक्ष ने जमकर हंगामा किया।
कस्टमर केयर के नाम पर 1.19 लाख की ठगी, दिल्ली पुलिस ने 4 साइबर...
नई दिल्ली, 24 सितंबर (आईएएनएस)। एक्सिस बैंक का कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लोगों को ठगने वाले एक बड़े गिरोह का दिल्ली पुलिस ने पर्दाफाश किया है। साइबर नॉर्थ पुलिस स्टेशन ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये ठग वर्चुअल नंबर और थर्ड पार्टी पेमेंट ऐप चेक के जरिए लोगों के क्रेडिट कार्ड से पैसे उड़ाते थे।
तमिलनाडु: पट्टिनापक्कम में नया सचिवालय बनाने के प्रस्ताव की समीक्षा जारी
चेन्नई, 24 सितंबर (आईएएनएस)। तमिलनाडु सरकार पट्टिनापक्कम में नया सचिवालय बनाने के अपने प्रस्ताव की समीक्षा कर रही है। मंत्री निर्मल कुमार ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
लोकतंत्र से छेड़छाड़ देश के साथ गद्दारी’, प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर बड़ा...
वायनाड, 24 सितंबर (आईएएनएस)। केरल के वायनाड दौरे पर पहुंची कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने दो बड़े मुद्दों – इको सेंसिटिव जोन (ईएसजेड) के ड्राफ्ट नोटिफिकेशन और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी को लेकर अपनी बात रखी।
आंध्र प्रदेश में भारी बारिश से 613 किलोमीटर सड़कें हुईं क्षतिग्रस्त
अमरावती, 24 सितंबर (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के मंत्री बी.सी. जनार्दन रेड्डी ने गुरुवार को बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने गहरे दबाव (डीप डिप्रेशन) के कारण हुई भारी बारिश से आंध्र प्रदेश में 613 किलोमीटर सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं।
नॉर्थ दिल्ली में पुलिस मुठभेड़ के बाद गोगी गैंग से जुड़े शूटर को किया...
नई दिल्ली, 24 सितंबर (आईएएनएस)। उत्तरी दिल्ली में मुठभेड़ के बाद पुलिस ने गोगी गैंग से जुड़े शूटर को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि दिल्ली पुलिस की नारकोटिक्स और एसटीएफ टीमों ने उत्तरी दिल्ली के जरोदा माजरा इलाके में हुई गोलीबारी के बाद गोगी गैंग से जुड़े एक शूटर को गिरफ्तार किया है।
अंडमान और निकोबार प्रशासन में एग्रीकल्चर ऑफिसर सहित कई पदों पर आवेदन शुरू, जानें...
श्री विजयपुरम, 24 सितंबर (आईएएनएस)। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए अंडमान और निकोबार प्रशासन के कृषि विभाग, श्री विजयपुरम ने अलग-अलग जोन में ग्रुप 'बी' नॉन-गजेटेड (नॉन-मिनिस्टीरियल) और ग्रुप 'सी' (नॉन-मिनिस्टीरियल) पदों को भरने के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके आमंत्रित किए हैं।
राम मंदिर ड्रेस कोड का भाजपा ने किया स्वागत, विपक्ष बोला-बस रामधन की चोरी...
अयोध्या, 24 सितंबर (आईएएनएस)। अयोध्या के श्रीराम मंदिर में पुजारियों और कर्मचारियों के लिए विशेष ड्रेस कोड लागू करने का प्रस्ताव रखा गया है। प्रस्ताव के अनुसार सभी पुजारियों और अर्चकों को रोजाना पीले (पीत) रंग के वस्त्र पहनने होंगे। वहीं, चढ़ावा चोरी जैसी घटनाओं को रोकने के लिए कर्मचारियों के परिधानों में जेब न रखने का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा भी कई नियमों का प्रस्ताव दिया गया है, जिसे लेकर अब राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं।
झारखंड के थानों में सीसीटीवी नहीं लगाने पर हाईकोर्ट सख्त, मुख्य सचिव, गृह सचिव...
रांची, 24 सितंबर (आईएएनएस)। झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य के पुलिस थानों में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए जाने पर बेहद कड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट ने कहा कि इस मामले में राज्य के मुख्य सचिव, गृह सचिव और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पर अवमानना की कार्रवाई का मामला बनता है। ऐसी कार्रवाई शुरू करने से पहले कोर्ट ने राज्य पुलिस के तीनों शीर्ष अफसरों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
2023 से फरार पंजाब पुलिस के बर्खास्त अधिकारी को पटियाला में किया गया गिरफ्तार
चंडीगढ़, 24 सितंबर (आईएएनएस)। पंजाब पुलिस के बर्खास्त असिस्टेंट इंस्पेक्टर जनरल (एआईजी) राजजीत सिंह हुंदल को गुरुवार को पटियाला शहर में गिरफ्तार कर लिया गया। वह अप्रैल 2023 से कथित मादक पदार्थों की तस्करी, जबरन वसूली और भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में फरार चल रहे थे।
