आदिवासी नेता की हत्या के विरोध में 30 संगठनों ने शनिवार को बुलाया झारखंड...
रांची, 16 जनवरी (आईएएनएस)। झारखंड के खूंटी जिले में चर्चित आदिवासी नेता और पड़हा राजा सोम मुंडा की हत्या के विरोध में आदिवासी संगठनों ने 17 जनवरी को झारखंड बंद का आह्वान किया है। बंद की पूर्व संध्या पर शुक्रवार शाम रांची, खूंटी, सरायकेला सहित कई जिलों में आदिवासी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया।
देश को अराजकता की ओर ले जा रही है सरकार: हर्षवर्धन सपकाल
बुलढाणा,16 जनवरी (आईएएनएस)। बीएमसी चुनाव में भाजपा गठबंधन की शानदार जीत के बाद जहां देशभर के भाजपा कार्यालयों में जश्न मनाया जा रहा है। वहीं विपक्षी दलों ने एक बार फिर चुनाव आयोग और सरकार पर धांधली के आरोप लगाए हैं।
देश में मान्यता प्राप्त स्टार्टअप्स की संख्या 2 लाख से अधिक हो गई: केंद्रीय...
जम्मू, 16 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जितेंद्र सिंह ने शुक्रवार को कहा कि जहां 2014 से पहले भारत में लगभग 400 स्टार्टअप थे, वहीं अब मान्यता प्राप्त स्टार्टअप्स की संख्या 2 लाख से अधिक हो गई है, जिनमें से लगभग 50 प्रतिशत टियर-2 और टियर-3 शहरों से उभर रहे हैं।
मोदी स्टोरी: प्रख्यात उद्योगपति एमएल मित्तल का निधन, पीएम मोदी से जुड़ी यादों को...
नई दिल्ली, 16 जनवरी (आईएएनएस)। प्रख्यात उद्योगपति एम एल मित्तल का शुक्रवार को निधन हो गया। उनके जाने के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनके दशकों पुराने व्यक्तिगत संबंधों से जुड़ी कई स्मृतियां भी सामने आई हैं, जो 1990 के दशक में मोदी के एक युवा भाजपा नेता के रूप में सक्रिय रहने के दौर की हैं। मित्तल अक्सर उस समय के निजी अनुभव साझा करते थे, जिनसे मोदी के अनुशासन, सादगी और जीवनशैली की झलक मिलती है।
विनोद बंसल ने एआर रहमान के बयान पर जताया ऐतराज, बोले-फिल्म इंडस्ट्री को कम्युनल...
नई दिल्ली, 16 जनवरी (आईएएनएस)। विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने संगीतकार एआर रहमान के उस बयान पर ऐतराज जताया है, जिसमें उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कम्युनिज्म हावी होने को काम न मिलने का कारण बताया। उन्होंने कहा कि काम न मिलने पर पूरी इंडस्ट्री को बदनाम करना कलाकारों को शोभा नहीं देता।
रक्षा खरीद बोर्ड ने 114 राफेल जेट खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दी
नई दिल्ली, 16 जनवरी (आईएएनएस)। भारत की रक्षा क्षमताओं को मजबूती देने वाले एक महत्वपूर्ण कदम के तहत रक्षा खरीद बोर्ड (डीपीबी) ने शुक्रवार को फ्रांसीसी विमान निर्माता कंपनी डसॉल्ट से 114 राफेल लड़ाकू जेट खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।
तस्वीर हुई साफ, मुंबई में मेयर भाजपा का ही बनेगा: शुभा राऊल
नई दिल्ली,16 जनवरी (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के 29 नगर निगम चुनाव के परिणाम में भाजपा ने 23 से ज्यादा निगमों पर अपनी बढ़त बनाई हुई है। मुंबई में भाजपा की लहर देखने को मिली है। यहां पर भाजपा-शिवसेना के गठबंधन ने वर्षों से बीएमसी में जमे ठाकरे राज को उखाड़ कर फेंक दिया है। मुंबई और महाराष्ट्र में महायुति को जनता से मिले समर्थन पर देशभर से बधाईयां मिल रही हैं।
‘ओडीओसी से वैश्विक फूड मैप पर स्थापित होगी यूपी की पाक कला की विरासत:...
लखनऊ, 16 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण खान-पान परंपरा को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में ‘एक जनपद-एक व्यंजन (ओडीओसी)’ योजना के शुभारंभ का निर्णय लिया है। ब्रांड यूपी को सशक्त बनाने में एक जनपद-एक उत्पाद योजना की बड़ी भूमिका के बाद अब उत्तर प्रदेश की पारंपरिक क्यूजीन को संगठित ब्रांडिंग के माध्यम से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर स्थापित किया जाएगा।
पाकिस्तान रेलवे में ट्रेन के इंजन खराब होने के मामले में हो रही बढ़ोतरी,...
नई दिल्ली, 16 जनवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तानी रेलवे में लोकोमोटिव फेलियर, यानी ट्रेन का इंजन खराब होने के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसका मुख्य कारण पुराना हो रहा बेड़ा है। पाकिस्तानी रेलवे में इसके 63 प्रतिशत से ज्यादा इंजन दो दशक से ज्यादा समय से सर्विस दे रहे हैं।
गणतंत्र दिवस 2026: ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष को समर्पित भव्य राष्ट्रीय उत्सव
नई दिल्ली, 16 जनवरी (आईएएनएस)। गणतंत्र दिवस 2026 ‘वंदे मातरम्’ के गौरवशाली 150 वर्षों को समर्पित रहेगा। भारत के 77वें गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ की स्पष्ट व प्रभावी छाप दिखाई देगी। इस वर्ष गणतंत्र दिवस समारोह के हिस्से के रूप में ‘स्वतंत्रता का मंत्र – वंदे मातरम्’ और ‘समृद्धि का मंत्र – आत्मनिर्भर भारत’ थीम पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। परेड में कुल 18 मार्चिंग टुकड़ियां और 13 बैंड शामिल हैं।

