राघव चड्ढा ने ’10 मिनट डिलीवरी’ का वीडियो पोस्ट कर कहा- खुद प्रेशर, रिस्क...
नई दिल्ली, 14 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने गिग वर्कर्स को बड़ी राहत देते हुए 10 मिनट डिलीवरी से समय की बाध्यता को हटाने की सलाह दी है। आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने इसके लिए केंद्र सरकार का आभार भी जताया था। वहीं, उन्होंने फिर से सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है।
बलौदा बाजार हिंसा केस में पुलिस की कार्रवाई, छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के संस्थापक अमित...
बलौदाबाजार, 14 जनवरी (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में 10 जून 2024 को हुई हिंसा, आगजनी और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने डेढ़ साल बाद एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। बलौदा बाजार कोतवाली पुलिस ने छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के संस्थापक एवं अध्यक्ष अमित बघेल को गिरफ्तार कर लिया है।
वाराणसी में मणिकर्णिका घाट पर व्यापक विकास कार्य, शवदाह अधिक सुव्यवस्थित होगी : डीएम
वाराणसी, 14 जनवरी (आईएएनएस)। वाराणसी के महा श्मशान के नाम से प्रसिद्ध मणिकर्णिका घाट पर हर वर्ष लाखों की संख्या में शवदाह होते हैं। शवदाह की अधिक संख्या के कारण यहां जगह की कमी के साथ-साथ साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को बनाए रखने में भी कई प्रकार की चुनौतियां सामने आती हैं। इन्हीं समस्याओं को ध्यान में रखते हुए घाट पर एक व्यापक विकास परियोजना को लागू किया जा रहा है, ताकि व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित और सुचारू बनाया जा सके।
अमृतसर : वल्टोहा सरपंच हत्याकांड मामले में एक शूटर की एनकाउंटर में मौत, एक...
अमृतसर, 12 जनवरी (आईएएनएस)। अमृतसर के वल्टोहा सरपंच जरमल सिंह हत्याकांड मामले में पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने आरोपी शूटर का एनकाउंटर कर दिया है।
आयुष्मान भारत योजना के तहत दिल्ली में 6 लाख से अधिक नागरिक पंजीकृत: सीएम...
नई दिल्ली, 14 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को मकर संक्रांति के पावन अवसर पर हरि नगर विधानसभा से 81 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर दिल्लीवासियों को समर्पित किए। इन नए केंद्रों के शुभारंभ के साथ दिल्ली में संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की कुल संख्या बढ़कर 319 हो गई है। यह दिल्ली की प्रत्येक विधानसभा में 15 और पूरी दिल्ली में कुल 1100 आयुष्मान आरोग्य केंद्र खोलने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
अखलाक हत्याकांड मामले में अब सुनवाई 22 जनवरी को, आरोपियों ने मांगा समय
ग्रेटर नोएडा, 14 जनवरी (आईएएनएस)। बहुचर्चित अखलाक हत्याकांड मामले में एक बार फिर सुनवाई टल गई है। आरोपियों द्वारा दायर की गई केस ट्रांसफर याचिका पर बहस होनी थी, लेकिन आरोपियों के अधिवक्ता ने कुछ अतिरिक्त दस्तावेज अदालत में जमा करने के लिए और समय मांगा, जबकि पीड़ित पक्ष की ओर से अखलाक के अधिवक्ता यूसुफ सैफी बहस के लिए पूरी तरह तैयार थे।
पलाश के पेड़ से निकलने वाला जादुई लाल गोंद, शरीर को अंदर से देता...
नई दिल्ली, 14 जनवरी (आईएएनएस)। पलाश के पेड़ से निकलने वाला लाल गोंद को ढाक गोंद या कमरकस भी कहते हैं। ये सिर्फ देखने में ही खूबसूरत लाल नहीं है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद है, खासकर महिलाओं के लिए ये किसी वरदान से कम नहीं है।
अपहृत भाई-बहन की बरामदगी पर खुशी से झूमी रांची, सीएम बोले- मानव तस्करों का...
रांची, 14 जनवरी (आईएएनएस)। रांची से अपहृत मासूम भाई-बहन अंश (5) और अंशिका (4) की 12 दिन बाद सकुशल बरामदगी के बाद राजधानी में खुशी की लहर दौड़ गई। बच्चों को रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र अंतर्गत अहमदनगर नामक मोहल्ले से बरामद किया गया। इस मामले में एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे गहन पूछताछ जारी है।
राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर में पतंग उड़ाकर मकर संक्रांति उत्सव का उद्घाटन...
जयपुर, 14 जनवरी (आईएएनएस)। मकर संक्रांति के मौके पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को जलमहल की पाल पर पतंग उड़ाकर 'पतंग उत्सव' का उद्घाटन किया। मकर संक्रांति की शुभकामनाओं के साथ मुख्यमंत्री ने कहा कि सूर्य देव के उत्तरायण होने का यह शुभ अवसर आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि का संचार करे, यही मंगल कामना है।
आदित्य साहू झारखंड भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष, पार्टी की राष्ट्रीय परिषद के 21...
रांची, 14 जनवरी (आईएएनएस)। आदित्य साहू भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झारखंड प्रदेश इकाई के नए अध्यक्ष चुने गए हैं। बुधवार को पार्टी के केंद्रीय चुनाव पदाधिकारी और केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम ने उनके निर्वाचन की औपचारिक घोषणा की।

