कई धरोहर सरकारी जमीन पर है, तो क्या बुलडोजर चला देंगे: एसटी हसन
मुरादाबाद, 13 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के संभल स्थित शाही जामा मस्जिद पर डीएम द्वारा इसे सरकारी जमीन बताए जाने पर जैन बंधु की ओर से दिए बयान पर सपा के वरिष्ठ नेता एसटी हसन ने पलटवार किया। कहा कि सैकड़ों साल पुरानी मस्जिद, मंदिर और ऐतिहासिक धरोहर भी हैं, तो क्या सभी पर बुलडोजर चला देंगे।
पश्चिम बंगाल से टीएमसी की विदाई तय, जनता से सीएम ममता बनर्जी को नहीं...
लखनऊ, 13 जनवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एसआईआर को लेकर प्रेस वार्ता कर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर निशाना साधा। ममता बनर्जी को जवाब देते हुए भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा कि बंगाल से विदाई तय है, अब उन्हें जनता से सहानुभूति नहीं मिलेगी।
अमेरिकी विदेश मंत्री और एस जयशंकर की फोन पर बातचीत, कई मुद्दों पर हुई...
नई दिल्ली, 13 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबीओ और भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर के बीच फोन पर बातचीत हुई और कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई है।
एनआईटी के कोर्स में होगा सुधार, उभरती तकनीकों पर रहेगा फोकस: धर्मेंद्र प्रधान
नई दिल्ली, 13 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थानों, विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान परिषद की 13वीं बैठक को लेकर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि इस दौरान निर्णय लिया गया कि एनआईटी अपने कोर्स को उभरती प्रौद्योगिकियों के आधार पर पुनर्निर्माण करेंगे।
इमैनुएल बोन से मुलाकात पर बोले पीएम मोदी, भारत-फ्रांस की मजबूत और भरोसेमंद रणनीतिक...
नई दिल्ली, 13 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति मैक्रों के डिप्लोमैटिक एडवाइजर इमैनुएल बोन से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री ने कहा कि इमैनुएल बोन से मिलकर खुशी हुई।
संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर पटना के रामजीचक गंगा घाट पर भव्य...
दानापुर, 13 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मंगलवार को पटना के रामजीचक गंगा घाट पर गंगा समग्र एवं संस्कृति परिषद के तत्वावधान में भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया।
भाजपा को चुनाव के वक्त भगवान श्री राम की याद क्यों आती है: नाना...
नागपुर, 13 जनवरी (आईएएनएस)। महाराष्ट्र से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नाना पटोले ने तेलंगाना से कांग्रेस नेता बोम्मा महेश के उस बयान का समर्थन किया है, जिसमें उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि पार्टी जाति और धर्म के आधार पर राजनीति करती है। नाना पटोले ने कहा कि भाजपा को चुनाव के वक्त भगवान श्री राम की याद क्यों आती है।
अब गिग वर्कर्स को 10 मिनट में नहीं करनी होगी डिलीवरी: नरेश बंसल
नई दिल्ली, 13 जनवरी (आईएएनएस)। भाजपा सांसद नरेश बंसल ने उस फैसले का स्वागत किया है, जिसमें केंद्र सरकार के हस्तक्षेप के बाद 10 मिनट की डिलीवरी पर रोक लगा दी गई है।
गोरखपुर महोत्सव में शामिल हुई मैथिली ठाकुर, कहा- मुझे यहां आकर बहुत अच्छा लगा
गोरखपुर, 13 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार की भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर ने मंगलवार को गोरखपुर महोत्सव में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्हें सुनने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे। इस महोत्सव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिथिला की बेटी को सम्मानित किया। इस दौरान भाजपा सांसद रवि किशन भी मौजूद रहे।
पश्चिम बंगाल एसआईआर विवाद: टीएमसी नेता कुणाल घोष का दावा भ्रामक, चुनाव आयोग ने...
कोलकाता, 13 जनवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में विशेष गहन संशोधन (एसआईआर) प्रक्रिया को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। मुख्य चुनाव कार्यालय, पश्चिम बंगाल ने मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता कुणाल घोष के एक दावे को भ्रामक बताया और उसे खारिज कर दिया।

