Saturday, April 25, 2026
SGSU Advertisement

राष्ट्रीय

दिल्ली सरकार ने कार्बन क्रेडिट से आय अर्जित करने की रूपरेखा को दी मंजूरी:...

नई दिल्‍ली, 13 जनवरी (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अगुवाई में दिल्ली सरकार के मंत्रिमंडल ने पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव विभाग के माध्यम से कार्बन क्रेडिट से आय अर्जित करने की रूपरेखा लागू करने को मंजूरी दे दी है। इसका उद्देश्य दिल्ली में चल रही हरित योजनाओं को व्यवस्थित ढंग से जोड़कर प्रदूषण नियंत्रण और पर्यावरण संरक्षण के लिए नए वित्तीय संसाधन तैयार करना है। यह पहल दिल्ली को जलवायु कार्रवाई में देश के अग्रणी राज्यों में खड़ा करती है।

महादेव ऑनलाइन बुक केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 21.45 करोड़ रुपए की संपत्ति...

नई दिल्ली, 13 जनवरी (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने महादेव ऑनलाइन बुक (एमओबी) के अवैध सट्टेबाजी मामले में बड़ी कार्रवाई की है। ईडी के रायपुर जोनल ऑफिस ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत 10 जनवरी को अंतरिम कुर्की का आदेश जारी किया, जिसमें कुल लगभग 21.45 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्तियां जब्त की गई हैं। यह कार्रवाई मामले की चल रही जांच का हिस्सा है, जिसमें अवैध सट्टेबाजी से कमाई गई रकम को छिपाने और वैध दिखाने की कोशिश की गई थी।

भाजपा को हमने ही बड़ा किया, हमारी बिल्ली हमसे ही म्याऊं: बाला नंदगांवकर

मुंबई, 13 जनवरी (आईएएनएस)। एमएनएस नेता और पूर्व विधायक बाला नंदगांवकर ने महाराष्ट्र की महायुति सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को पहले अजित पवार के ईवीएम में ढाई हजार वोट फिक्स वाले बयान पर सफाई देनी चाहिए। मुंबई की जनता पागल नहीं है।

बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा 16 जनवरी को पश्चिम चंपारण से होगी...

पटना, 13 जनवरी (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस वर्ष 2026 में अपनी 16वीं यात्रा पर निकल रहे हैं, जिसका नाम समृद्धि यात्रा रखा गया है। इसकी शुरुआत 16 जनवरी को पश्चिम चंपारण से होने जा रही है। अलग-अलग तारीखों पर संभावित चार से पांच चरणों की इस यात्रा में वे सभी 38 जिलों में अलग-अलग स्थानों का भ्रमण करेंगे। बिहार की सत्ता पर 2005 में काबिज होने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यह 16वीं यात्रा है। सभी यात्राओं के अलग-अलग नाम रखे गए हैं और इन नामों के अनुरूप ही इनके थीम भी रखे गए हैं।

हमें विश्वास है, स्थिति हमारे लिए सकारात्मक होगी: अरविंद सावंत

मुंबई, 13 जनवरी (आईएएनएस)। शिवसेना (यूबीटी) के सांसद अरविंद सावंत ने बृहन्मुंबई नगर निगम चुनाव को लेकर कहा कि हम बहुत ही उत्साहित हैं। हमें पूरा पूरा विश्वास है कि आगामी दिनों में हमारे लिए राजनीतिक स्थिति काफी सकारात्मक होने जा रही है।

राहुल गांधी ने गिग वर्कर्स की समस्याओं को सबसे पहले उठाया था: सुप्रिया श्रीनेत

नई दिल्ली, 13 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्र सरकार के हस्तक्षेप के बाद 10 मिनट में डिलीवरी पर रोक लगाए जाने का कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि सबसे पहले गिग वर्कर्स की समस्याओं का संज्ञान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लिया। उन्होंने सबसे पहले उनसे संबंधित मुद्दे उठाए थे।

तेलंगाना नगर निगम चुनावों में भाजपा अकेले चुनाव लड़ेगी : रामचंद्र राव

हैदराबाद, 13 जनवरी (आईएएनएस)। तेलंगाना में भाजपा आगामी नगर निगम चुनावों में अकेले चुनाव लड़ेगी। इसकी घोषणा मंगलवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एन. रामचंद्र राव ने की है।

हिमाचल में कांग्रेस सरकार में हो रहा भ्रष्टाचार, प्रशासनिक विफलता चरम पर : सुरेश...

शिमला, 13 जनवरी (आईएएनएस)। भाजपा के वरिष्ठ नेता और सांसद सुरेश कश्यप ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार की "भ्रष्टाचार, प्रशासनिक विफलता और बढ़ती अराजकता" को लेकर आलोचना की। उन्होंने कहा कि राज्य अपने इतिहास में खराब शासन के सबसे बुरे दौर में से एक का सामना कर रहा है।

करुणा अभियान 2026: सीएम भूपेंद्र पटेल ने वाइल्ड लाइफ केयर सेंटर का किया दौरा

गांधीनगर, 13 जनवरी (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने उत्तरायण पर्व के दौरान पतंग की डोर से पक्षियों को घायल होने से बचाने और घायल पक्षियों के उपचार के लिए चल रहे राज्यव्यापी करुणा अभियान के अंतर्गत मंगलवार को वन एवं पर्यावरण मंत्री अर्जुनभाई मोढवाडिया के साथ अहमदाबाद के बोड़कदेव क्षेत्र में कार्यरत वाइल्ड लाइफ केयर सेंटर का दौरा किया।

नशीली पदार्थों की तस्करी के खिलाफ डीआरआई की बड़ी कार्रवाई : करोड़ों का माल...

मुंबई, 13 जनवरी (आईएएनएस)। डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई), मुंबई जोनल यूनिट ने पिछले तीन दिनों में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।

खरी बात