बुलेट ट्रेन चलाए जाने का ऐलान स्वागतयोग्य : सांसद मनोज झा
पटना, 2 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सांसद मनोज झा ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव की तरफ से 2027 में बुलेट ट्रेन चलाए जाने के ऐलान का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि अगर हम इस महत्वाकांक्षी परियोजना को धरातल पर सफलतापूर्वक उतारने में सफल रहे, तो अच्छा रहेगा।
एमएसएमई निर्यात को बढ़ाने के लिए सरकार ने एक्सपोर्ट प्रमोशन मिशन के दो और...
नई दिल्ली, 2 जनवरी (आईएएनएस)। सरकार ने एक्सपोर्ट प्रमोशन मिशन के तहत आने वाली निर्यात प्रोत्साहन सब स्कीम के दो नए घटकों को लॉन्च किया है। इसका उद्देश्य देश के एमएसएमई निर्यात को मजबूत करना और छोटे व्यापारियों के लिए किफायती क्रेडिट तक आसान पहुंच सुनिश्चित करना है। यह जानकारी वाणिज्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को दी गई।
जोहरान ममदानी की उमर खालिद को पत्र के बीच पिता ने बताया, न्यूयार्क मेयर...
नई दिल्ली, 2 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली दंगों के मामले में जेल में बंद उमर खालिद को न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने चिट्ठी लिखी है। यह चिट्ठी तब सामने आई, जब जोहरान ममदानी ने एक जनवरी को न्यूयॉर्क के मेयर के तौर पर शपथ ली है। इस चिट्ठी के सामने आने के बाद उनके पिता का कहना है कि हमने उनसे मुलाकात भी की थी और उन्होंने हमें मदद का भरोसा दिया था।
पर्सनैलिटी राइट्स मामला : पवन कल्याण के नाम-तस्वीर के दुरुपयोग पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त
नई दिल्ली, 2 जनवरी (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और अभिनेता पवन कल्याण को उनकी पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। जस्टिस मनमीत प्रीतम सिंह अरोड़ा ने अंतरिम आदेश जारी कर कई वेबसाइटों और प्लेटफॉर्म्स को पवन कल्याण के नाम, तस्वीर या आवाज का बिना अनुमति इस्तेमाल करने से रोक लगा दी है।
पूर्णेंदु तिवारी की कतर जेल से रिहाई के लिए उनकी बहन ने पीएम मोदी...
नई दिल्ली, 2 जनवरी (आईएएनएस)। सेवानिवृत्त भारतीय नौसेना कमांडर पूर्णेंदु तिवारी की बहन डॉ. मीतू भार्गव ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से एक भावुक अपील की है। डॉ. भार्गव ने पीएम मोदी और विदेश मंत्री एस. जयशंकर से अपने भाई सेवानिवृत्त कमांडर पूर्णेंदु तिवारी के मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने का आग्रह किया।
सिर्फ मसाला नहीं, सेहत के लिए वरदान है दालचीनी, जानिए आयुर्वेदिक फायदे
नई दिल्ली, 2 जनवरी (आईएएनएस)। दालचीनी, जिसे हम रोज अपने खाने में मसाले के तौर पर इस्तेमाल करते हैं, सिर्फ स्वाद बढ़ाने के लिए ही नहीं है। आयुर्वेद में इसे एक प्राकृतिक औषधि माना गया है। सही मात्रा में लेने से दालचीनी हमारी सेहत के लिए वरदान साबित होती है। चाहे पाचन संबंधी परेशानी हो, खांसी या सर्दी का झोंका, शुगर कंट्रोल, रक्त संचार या महिलाओं के मासिक चक्र से जुड़ी दिक्कतें दालचीनी हर जगह मदद करती है।
चेहरे के दाने और मुंहासे से हैं परेशान? आयुर्वेद और विज्ञान से जानें असली...
नई दिल्ली, 2 जनवरी (आईएएनएस)। चेहरे पर दाने और मुंहासे होना हर किसी के लिए झंझट बन सकता है। कभी-कभी ये अचानक आ जाते हैं और हफ्तों तक पीछा नहीं छोड़ते। इससे बचने के लिए सिर्फ स्किन केयर प्रोडक्ट्स से काम नहीं चलता, बल्कि असली वजह समझना भी बहुत जरूरी है। विज्ञान और आयुर्वेद दोनों बताते हैं कि पिंपल्स क्यों आते हैं और कैसे उनसे निपटा जा सकता है।
‘विकसित भारत’ बनाने के लिए युवाओं की सक्रिय भागीदारी जरूरी : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन
नई दिल्ली, 2 जनवरी (आईएएनएस)। भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने शुक्रवार को चेन्नई स्थित डॉ. एमजीआर शैक्षिक एवं अनुसंधान संस्थान के 34वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित किया।
उच्च शिक्षण संस्थानों की संख्या बढ़कर 70,000 के पार: राजनाथ सिंह
नई दिल्ली, 2 जनवरी (आईएएनएस)। हाल ही में पकड़े गए एक आतंकी मॉड्यूल में कुछ डॉक्टरों की संलिप्तता पर चिंता व्यक्त करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि केवल डिग्री प्राप्त कर लेना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि शिक्षा के साथ संस्कार भी अनिवार्य हैं। उन्होंने कहा कि जो डॉक्टर पर्चे पर हमेशा ‘आरएक्स’ लिखते हैं, वे ‘आरडीएक्स’ कैसे लिख सकते हैं। यह प्रश्न हमें आत्ममंथन के लिए विवश करता है। शिक्षा का उद्देश्य केवल पेशेवर सफलता नहीं, बल्कि सदाचार, नैतिकता और मानवीय व्यक्तित्व का निर्माण भी होना चाहिए। यही भारतीय शिक्षा दर्शन की मूल आत्मा है, जिससे समाज में समरसता और शांति बढ़ती है।
पीएम मोदी ने डॉ. श्याम बिहारी लाल के निधन पर व्यक्त किया शोक, सीएम...
नई दिल्ली, 2 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के फरीदपुर से विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल के निधन पर शोक व्यक्त किया। पीएम मोदी ने कहा कि पार्टी ने एक कर्मठ नेता को खो दिया है और यह एक अपूरणीय क्षति है।

