इंदौर की घटना पर सरकार को कड़े कदम उठाने चाहिए: फौजिया खान
नई दिल्ली, 1 जनवरी (आईएएनएस)। इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों पर एनसीपी (एसपी) की राज्यसभा सांसद फौजिया खान ने इसे बेहद दुखद घटना बताया है।
शुभांशु शुक्ला से प्रेरित होकर युवा 2026 में ‘विकसित भारत’ की अगुवाई करेंगे: उपराष्ट्रपति
नई दिल्ली, 1 जनवरी (आईएएनएस)। अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की वर्ष 2025 की अंतरिक्ष यात्रा की सराहना करते हुए उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि नए वर्ष में भारत के युवा, जो अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत में रचे-बसे हैं, देश को ‘विकसित भारत@2047’ के लक्ष्य की ओर आगे बढ़ाएंगे।
अखिलेश यादव ने नववर्ष की दीं शुभकामनाएं, इसे संकल्प लेने का बताया अद्भुत अवसर
लखनऊ, 1 जनवरी (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने देशवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने नववर्ष को एक विशेष संकल्प लेने का अद्भुत अवसर बताया।
तमिलनाडु: डीएमडीके ने शिक्षकों और सफाई कर्मियों की मांगों का किया समर्थन
चेन्नई, 1 जनवरी (आईएएनएस)। देसिया मुरपोक्कु द्रविड़ कड़गम (डीएमडीके) की महासचिव प्रेमलता विजयकांत ने गुरुवार को कहा कि तमिलनाडु सरकार को आंदोलनरत माध्यमिक श्रेणी के शिक्षकों और सफाई कर्मियों की लंबे समय से लंबित मांगों का तत्काल समाधान करना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी इन दोनों वर्गों के साथ मजबूती से खड़ी है।
अंक ज्योतिष 2026: सबसे ज्यादा किन मूलांक जातकों के लिए लाभकारी होगा नया साल?...
नई दिल्ली, 1 जनवरी (आईएएनएस)। नया साल 2026 आ गया है और अंक ज्योतिष के हिसाब से ये साल खास तौर पर कुछ मूलांक के जातकों के लिए बहुत लाभकारी साबित होने वाला है। इस साल का जोड़ 1 आता है और 1 नंबर का स्वामी सूर्य हैं, इसलिए सूर्य का प्रभाव पूरे साल दिखाई देगा। सूर्य देव यश, सफलता, आत्मविश्वास, प्रसिद्धि और पिता जैसे कारकों के स्वामी हैं, इसलिए 2026 का साल जो जातक अपने काम, करियर और व्यक्तिगत जीवन में आगे बढ़ना चाहते हैं, उनके लिए काफी अच्छा रहेगा।
आंकड़ों में अंतर होगा तो एसआईआर का मतलब क्या हुआ: अखिलेश यादव
लखनऊ, 1 दिसंबर (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के उस बयान पर निशाना साधा, जिसमें उन्होंने कहा था कि प्रदेश में चार करोड़ वोटर कट गए हैं।
दिल्ली में ईडी की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की नकदी, सोना और दस्तावेज जब्त
नई दिल्ली, 1 जनवरी (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दक्षिण दिल्ली के सर्वप्रिय विहार में तलाशी अभियान चलाया था और 5.12 करोड़ रुपए नकद, 8.8 करोड़ रुपए के सोने और हीरे के गहने तथा 35 करोड़ रुपए की संपत्ति से जुड़े दस्तावेज जब्त किए थे। अब केंद्रीय जांच एजेंसी ने वेस्टएंड ग्रीन फार्म्स में सुनील गुप्ता के घर और फार्महाउस पर भी सर्च अभियान चलाया।
गुजरात के ऊर्जा इंफ्रास्ट्रक्चर को साइबर हमलों से सुरक्षित करने के लिए कोर कमेटी...
गांधीनगर, 1 जनवरी (आईएएनएस)। गुजरात की भूपेंद्र पटेल सरकार ने राज्य के ऊर्जा इंफ्रास्ट्रक्चर को साइबर हमलों से सुरक्षित करने के लिए कोर कमेटी और टास्क फोर्स का गठन किया।
द्रोणपुष्पी: घर में आसानी से उगने वाला सुपर हर्ब, बीमारियों को रखे कोसों दूर
नई दिल्ली, 1 जनवरी (आईएएनएस)। द्रोणपुष्पी आपके घर की छत या बगीचे में उगने वाला एक छोटा-सा पौधा है जो दिखने में भले ही आम लगे, लेकिन इसमें सेहत का खजाना छिपा हुआ है। इसे कई जगहों पर दुद्धी, गोफन, दूरवा, शिवसहस्त्रपुष्पी या सफेद फूल वाली नेटलवीड भी कहा जाता है।
नितिन नबीन ने देशवासियों को दी नव वर्ष की असीम शुभकामनाएं
नई दिल्ली, 1 जनवरी (आईएएनएस)। भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने देशवासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों में सभी लोगों से सक्रिय भागीदारी निभाने की भी अपील की।

