‘बॉलीवुड के लोग खुद को भगवान समझते हैं,’ बांग्लादेशी खिलाड़ी को खरीदने के मामले...
वृंदावन, 4 जनवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) द्वारा बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को 9 करोड़ में खरीदने के बाद बवाल तेज हो गया। विरोध प्रदर्शन के बाद बीसीसीआई ने केकेआर को बांग्लादेशी खिलाड़ी को टीम से बाहर करने का निर्देश दिया है। वहीं, अब इस मामले पर वृंदावन के कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज ने अपना विरोध दर्ज कराया है और पूरे बॉलीवुड पर निशाना साधा है।
इंदौर: नर्मदा जल आपूर्ति पर सवाल, बेकरी गली में नलों से आ रहा कीड़ों...
इंदौर, 4 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के इंदौर में दूषित पानी के कारण कई लोगों की जान जा चुकी है। इसके बावजूद इंदौर के मालवा मिल के पास बेकरी गली के लोग नलों से आने वाले काले और कीड़े वाले पानी का इस्तेमाल करने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि दूषित पानी फिल्टर करने और उबालने के बाद भी पीने लायक नहीं रहता, जिससे अक्सर लोग बीमार पड़ते हैं। बार-बार शिकायत करने के बावजूद अधिकारियों ने कोई जवाब नहीं दिया।
जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी का इंतजार, चिल्लई कलां में भी ‘सूखी सर्दी’
श्रीनगर, 4 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर में ठंड और तेज होने से रविवार को घाटी में न्यूनतम तापमान फ्रीजिंग पॉइंट से कई डिग्री नीचे रहा।
पंजाब: 5 जनवरी से ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान का दूसरा चरण
चंडीगढ़, 4 जनवरी (आईएएनएस)। पंजाब में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे राज्यव्यापी अभियान 'युद्ध नशे के विरुद्ध' का दूसरा चरण 5 जनवरी से शुरू होने जा रहा है। इस अभियान के पहले चरण की सफलता के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर सरकार ने इस अभियान को और अधिक सख्ती और व्यापक जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। पंजाब सरकार में मंत्री तरुनप्रीत सिंह सोंद ने यह जानकारी दी।
डीएमके सरकार के सहयोगियों ने तमिलनाडु एश्योर्ड पेंशन स्कीम लागू होने का किया स्वागत
चेन्नई, 4 जनवरी (आईएएनएस)। तमिलनाडु में सत्ताधारी डीएमके के सहयोगियों ने तमिलनाडु एश्योर्ड पेंशन स्कीम को लागू करने के सरकार के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने इसे एक ऐतिहासिक सुधार बताते हुए कहा कि सरकारी कर्मचारी और शिक्षक लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे। पेंशन स्कीम सेवानिवृत्त होने के बाद उन्हें सम्मान देती है।
दिल्ली पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय नशा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, नेपाली नागरिक गिरफ्तार
नई दिल्ली, 4 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली को 2027 तक नशा मुक्त बनाने के अभियान के तहत दक्षिण-पूर्व जिला दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराष्ट्रीय नशा तस्करी सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक नेपाली नागरिक को 10.970 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता की चरस के साथ गिरफ्तार किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत एक करोड़ रुपए से अधिक आंकी गई। इस कार्रवाई में पुलिस ने एक ड्रग सप्लायर को भी गिरफ्तार किया है।
निकितिन धीर को आई पिता पंकज धीर की याद, शेयर की शूटिंग से जुड़ी...
मुंबई, 4 जनवरी (आईएएनएस)। 'महाभारत' में दानवीर कर्ण का किरदार निभाने वाले एक्टर पंकज धीर भले ही इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनके 'कर्ण' के किरदार ने उन्हें अमर बना दिया है।
सऊदी अरब में भीषण हादसे में चार की मौत, उमराह पूरी कर लौट रहा...
मलप्पुरम, 4 जनवरी (आईएएनएस)। केरल के मलप्पुरम जिले के मंजरी के एक परिवार के चार सदस्यों की सऊदी अरब के मदीना में एक दुखद सड़क हादसे में मौत हो गई।
माथे पर चांद और गले में मखाने की माला से बाबा महाकाल का शृंगार,...
उज्जैन, 4 जनवरी (आईएएनएस)। नववर्ष के पहले रविवार को उज्जैन स्थित बाबा महाकाल के मंदिर में भक्तों का सैलाब उमड़ा। साल का पहला रविवार होने की वजह से दूर-दूर से भक्त महाकाल के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।
तमिलनाडु के थ्रिसूर रेलवे स्टेशन पार्किंग एरिया में लगी आग, 200 गाड़ियां जली
त्रिशूर, 4 जनवरी (आईएएनएस)। रविवार को त्रिशूर रेलवे स्टेशन पर आग लगने की बड़ी घटना सामने आई, जिससे स्टेशन के पास बनी पार्किंग में खड़ी 200 से ज़्यादा दोपहिया गाड़ियां जलकर खाक हो गईं।

