कांग्रेस इंसानियत और मानवीय मूल्यों के साथ खड़ी है : सलमान खुर्शीद
नई दिल्ली, 4 जनवरी (आईएएनएस)। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) से जुड़े बांग्लादेशी खिलाड़ी को लेकर विवाद पर बीसीसीआई की टिप्पणी और उसके फैसले से उपजे हालात को लेकर कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने केंद्र सरकार की चुप्पी पर सवाल खड़े किए हैं।
ओडिशा : शराब विक्रेता से रिश्वत लेने के आरोप में पुलिसकर्मी गिरफ्तार
भुवनेश्वर, 4 जनवरी (आईएएनएस)। ओडिशा सतर्कता विभाग ने रविवार को राज्य पुलिस के एक सीनियर इंस्पेक्टर को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया। उन्हें लाइसेंस प्राप्त शराब विक्रेता से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया था।
परीक्षा पे चर्चा 2026: पंजीयन में प्रथम स्थान पर बने रहना छत्तीसगढ़ के लिए...
रायपुर, 4 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रमुख पहल ‘परीक्षा पे चर्चा 2026’ में पंजीकरण कराने में छत्तीसगढ़वासी अव्वल हैं। इसे लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खुद जानकारी दी है।
कांग्रेस को एक परिवार के अलावा दूसरा नेतृत्वकर्ता दिखाई नहीं देता: सांसद दिनेश शर्मा
लखनऊ, 4 जनवरी (आईएएनएस)। चुनावी राज्यों के लिए कांग्रेस ने स्क्रीनिंग कमेटी बनाई है, जिसकी जिम्मेदारी कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को सौंपी गई है। भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने रविवार को इस पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को एक परिवार के अलावा कोई नेतृत्वकर्ता दिखाई नहीं देता।
जम्मू : साउथ जोन पुलिस ने ड्रग तस्कर को किया गिरफ्तार, 975 अल्प्राजोलम टैबलेट...
जम्मू, 4 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू पुलिस के साउथ जोन ने नशीले पदार्थों और अवैध हथियारों के खिलाफ अपनी सतत कार्रवाई में एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस स्टेशन सतवारी द्वारा रूटीन पेट्रोलिंग के दौरान एमबीएस कॉलेज के निकट दशमेश नगर पार्क में एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ और एक धारदार हथियार बरामद हुआ।
दिल्ली : नव वर्ष की पूर्व संध्या पर बिना वीजा के दो नाइजीरियाई नागरिक...
नई दिल्ली, 4 जनवरी (आईएएनएस)। न्यू ईयर की पूर्व संध्या पर दो नाइजीरियाई नागरिकों को उनके यात्रा/व्यापार वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद भारत में अवैध रूप से रहने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। दक्षिण पश्चिम जिले के दिल्ली पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
असम : केंद्रीय मंत्री सोनोवाल के काफिले में शामिल वाहन दुर्घटनाग्रस्त, छह लोग घायल
गुवाहाटी, 4 जनवरी (आईएएनएस)। असम में केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल के काफिले में शामिल एस्कॉर्ट वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से छह लोग घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस अधिकारी ने दी।
दिल्ली सरकार ने प्रदूषण को लेकर डाटा छुपाया, विधानसभा सत्र में उठाएंगे मुद्दा: आप...
नई दिल्ली, 4 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली विधानसभा का शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। आम आदमी पार्टी प्रदूषण के मुद्दे पर सरकार को घेरने के लिए तैयारी कर रही है।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने यादगार-ए-शाहजहांनी पार्क स्थित रैन बसेरे का किया निरीक्षण
भोपाल, 4 जनवरी (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार की रात को भोपाल के तलैया स्थित यादगार-ए-शाहजहांनी पार्क रैन बसेरे का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने रैन बसेरे में गरीबों, जरूरतमंदों, बेसहारा और यहां रात्रि विश्राम करने आए राहगीरों से आत्मीय चर्चा की। उन्होंने सबके हालचाल और दुख-दर्द जाने एवं सभी को अपने हाथों से गर्मागर्म चाय पिलाकर सर्दी से बचाव के लिए गर्म कंबल भी वितरित किए।
मैनपुरी : लूट के फरार आरोपी के साथ पुलिस की मुठभेड़, गिरफ्तार
मैनपुरी, 4 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश पुलिस लगातार अपराधियों पर कार्रवाई कर रही है। अब मैनपुरी पुलिस की लूट के एक मामले में फरार चल रहे अभियुक्त के साथ मुठभेड़ हुई है।

