सबरीमाला स्वर्ण चोरी मामला: पद्मकुमार की जमानत याचिका खारिज, सतीशन ने सीपीआई (एम) पर...
कोल्लम, 7 जनवरी (आईएएनएस)। कोल्लम सतर्कता न्यायालय ने बुधवार को सबरीमाला स्वर्ण चोरी मामले में त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष ए. पद्मकुमार की जमानत याचिका खारिज कर दी।
भाजपा ने पश्चिम बंगाल में पार्टी की नई कमेटी के लिए 34 सदस्यों के...
कोलकाता, 7 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को पश्चिम बंगाल में पार्टी की नई राज्य समिति के 34 सदस्यों के नाम घोषित किए।
उत्तर प्रदेश में 20 आईपीएस के तबादले, डॉ. संजीव गुप्ता बने एडीजी लखनऊ
लखनऊ, 7 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में बुधवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। यहां 20 आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। इस फेरबदल में एडीजी, आईजी और डीआईजी स्तर के कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
बल्लारी डीआईजी वर्तिका कटियार का ट्रांसफर, डॉ. पी.एस. हर्षा को मिली कमान
बेंगलुरु, 7 जनवरी (आईएएनएस)। कर्नाटक के बल्लारी जिले में पिछले दिनों हुई हिंसा के मामले में एसपी पवन निज्जुर के निलंबन के बाद अब बल्लारी डिवीजन की डीआईजी वर्तिका कटियार का भी ट्रांसफर कर दिया गया है। इस बदलाव के साथ प्रशासन ने नई पोस्टिंग्स भी घोषित की है।
भारतीय सशस्त्र बलों के लिए भविष्य उन्मुख प्रशिक्षण विजन दस्तावेज
नई दिल्ली, 7 जनवरी (आईएएनएस) भारतीय सशस्त्र बलों के प्रशिक्षण को और बेहतर व भविष्य के अनुरूप बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी उद्देश्य से एक महत्त्वपूर्ण विजन डॉक्यूमेंट जारी किया है। यह विजन डॉक्यूमेंट चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी ने जारी किया है।
पंजाब : ठंड के चलते स्कूलों की छुट्टियां 13 जनवरी तक बढ़ी, 14 को...
चंडीगढ़, 7 जनवरी (आईएएनएस)। पंजाब में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे को देखते हुए सरकार ने स्कूलों में 13 जनवरी तक छुट्टियां घोषित कर दी हैं। 14 जनवरी से अब स्कूल खुलेंगे।
नए लेबर कोड से खदान श्रमिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा को मिलेगा बढ़ावा :...
नई दिल्ली, 7 जनवरी (आईएएनएस)। चार नए लेबर कोड का उद्देश्य 'विकसित भारत' को बनाना और खदान श्रमिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करता है। यह बयान बुधवार को केंद्रीय श्रम और रोजगार राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे की ओर से दिया गया।
बहुभाषी सोच और सांस्कृतिक शक्ति से ही बनेगा ‘नया भारत’: आनंदीबेन पटेल
लखनऊ, 7 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राष्ट्रीय युवा उत्सव ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2026’ के लिए चयनित उत्तर प्रदेश के 79 प्रतिभागियों से राजभवन में संवाद किया। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे भारत की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं के वैश्विक प्रसार और बहुभाषी दृष्टिकोण को अपनाकर ‘नए भारत’ के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाएं।
पीएम मोदी और नेतन्याहू ने फोन पर की बात, भारत-इजरायल संबंधों पर हुई चर्चा
नई दिल्ली, 7 जनवरी (आईएएनएस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने फोन पर एक-दूसरे से बातचीत की। इस बातचीत के दौरान दोनों नेताओं के बीच रणनीतिक साझेदारी और काउंटर टेररिज्म जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री मोदी ने खुद इसकी जानकारी दी।
दिल्ली विधानसभा में नहीं मिली सस्पेंड ‘आप’ विधायकों को एंट्री, बोले- ‘भाजपा हमें ऑफिस...
नई दिल्ली, 7 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान तीन दिन के लिए आम आदमी पार्टी के चार विधायकों के बुधवार को विधानसभा परिसर में जाने पर हंगामा हो गया। आम आदमी पार्टी के विधायकों को पुलिसकर्मियों ने विधानसभा परिसर में घुसने नहीं दिया। सस्पेंड विधायकों ने इस कदम पर भाजपा के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार की कड़ी आलोचना की और आरोप लगाया कि सत्ताधारी पार्टी संविधान को कमजोर कर रही है।

