सोशल मीडिया सिर्फ प्रमोशन का जरिया नहीं, समाज में सकारात्मकता फैलाने का भी प्लेटफॉर्म...
मुंबई, 7 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री अदा शर्मा सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं और अक्सर एक से बढ़कर एक पोस्ट कर प्रशंसकों के साथ जुड़ी रहती हैं। खास बात है कि वह इस प्लेटफॉर्म को केवल अपनी फिल्मों के प्रमोशन का जरिया नहीं मानतीं। उनके लिए यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां वह लोगों को प्रेरित कर सकती हैं, जागरूकता फैला सकती हैं और दूसरों की जिंदगी में खुशी ला सकती हैं।
सीएम स्टालिन डिंडीगुल में 1,595 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे
चेन्नई, 7 जनवरी (आईएएनएस)। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन बुधवार को डिंडीगुल कलेक्ट्रेट परिसर में एक बड़े सरकारी कल्याण और विकास कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे, जो जिले में होने वाले सबसे बड़े कल्याण कार्यक्रमों में से एक होगा।
मुंबई: नकली पुलिस बनकर बुजुर्ग महिला से ठगी, उड़ा लिए 1 लाख के गहने
मुंबई, 7 जनवरी (आईएएनएस)। मुंबई शहर के कांदिवली पश्चिम इलाके में एक बुजुर्ग महिला से ठगी का मामला सामने आया है। डहाणूकरवाड़ी मेट्रो स्टेशन के नीचे पुलिस होने का झांसा देकर तीन अज्ञात आरोपियों ने करीब 1 लाख रुपए कीमत के सोने के गहने चुरा लिए।
एनसीआर में फिर बिगड़ी हवा: दोबारा रेड जोन में पहुंचा एक्यूआई, घना कोहरा और...
नोएडा, 7 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में वायु गुणवत्ता एक बार फिर गंभीर श्रेणी में पहुंच गई है। एक दिन के लिए ऑरेंज जोन में आने के बाद दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के अधिकांश इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स दोबारा रेड जोन में दर्ज किया गया है।
नई दिल्ली: स्पेशल स्टाफ टीम ने शराब तस्कर को पकड़ा, 1550 क्वार्टर जब्त
नई दिल्ली, 7 जनवरी (आईएएनएस)। गणतंत्र दिवस से पहले अवैध शराब की तस्करी रोकने के लिए दिल्ली पुलिस के विशेष अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पश्चिम दिल्ली जिले की स्पेशल स्टाफ टीम ने 31 कार्टन अवैध शराब जब्त की, जिसमें कुल 1550 क्वार्टर शराब शामिल थी।
भारतीय तटरक्षक बल में शामिल हुआ ‘समुद्र प्रताप’, पीएम मोदी ने बताया ऐतिहासिक
नई दिल्ली, 7 जनवरी (आईएएनएस)। भारत की समुद्री सुरक्षा को और मजबूत करते हुए भारतीय तटरक्षक बल को एक बड़ी उपलब्धि मिली है। देश का पहला स्वदेशी रूप से डिजाइन किया गया प्रदूषण नियंत्रण पोत आईसीजीएस 'समुद्र प्रताप' आधिकारिक रूप से भारतीय तटरक्षक बल में शामिल कर लिया गया। इस मौके को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के लिए खास और ऐतिहासिक बताया।
तमिलनाडु में गुरुवार से भारी बारिश का अनुमान, मछुआरों को अलर्ट रहने की सलाह
चेन्नई, 7 जनवरी (आईएएनएस)। बंगाल की खाड़ी और भूमध्यरेखीय हिंद महासागर के ऊपर गहरे दबाव के बनने के बाद, क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने गुरुवार से अगले कुछ दिनों में तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बड़े पैमाने पर बारिश और तेज हवाओं का अनुमान लगाते हुए मौसम का अलर्ट जारी किया है। मछुआरों को इस दौरान समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।
मुंबई: परिवार ने प्यार को स्वीकार नहीं, शादी से इनकार पर युवती ने उठाया...
मुंबई, 7 जनवरी (आईएएनएस)। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से एक खौफनाक घटना सामने आई है, जिसमें परिवार की मनाही के बावजूद प्रेमी के साथ शादी की जिद पर अड़ी एक युवती ने गुस्से में अपनी जान दे दी। फिलहाल, मुंबई पुलिस इस घटना की जांच में जुटी हुई है।
रवि योग : सूर्य देव की आराधना कर पाएं सुख-समृद्धि, भद्रा में न करें...
नई दिल्ली, 7 जनवरी (आईएएनएस)। सनातन धर्म में सूर्य देव की साधना का विशेष महत्व है। सूर्य आत्माकारक, नवग्रहों के राजा और प्रत्यक्ष देवता हैं। उनकी नियमित आराधना से स्वास्थ्य, आत्मविश्वास, पराक्रम, सम्मान और समृद्धि प्राप्त होती है। कुंडली दोष दूर होते हैं और करियर में उन्नति मिलती है।
गुरुवार को बन रहे हैं खास योग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और ग्रहों की चाल
नई दिल्ली, 7 जनवरी (आईएएनएस)। हिंदू धर्म में पंचांग का विशेष महत्व होता है। किसी भी दिन की शुरुआत से पहले लोग तिथि, वार, नक्षत्र, योग और ग्रहों की स्थिति जानना चाहते हैं ताकि अपने जरूरी काम सही समय पर किए जा सकें। खासतौर पर विवाह, व्यापार और यात्रा जैसे कार्यों में शुभ मुहूर्त देखना बेहद जरूरी माना जाता है। अगर बात करें 8 जनवरी की, तो यह माघ मास का छठा दिन है।

