‘वीबी-जी राम जी’ का विरोध करना विपक्ष की मजबूरी वरना खुल जाएगी पोल: योगी...
लखनऊ, 6 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को विकसित भारत–जी राम जी कानून, 2025 को लेकर आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिस ऐतिहासिक सुधार का स्वागत होना चाहिए था, उसी का विरोध कर विपक्ष अपने पुराने भ्रष्टाचार मॉडल का खुला समर्थन कर रहा है। यह विरोध विकास का नहीं, बल्कि पोल खुलने के डर का परिणाम है।
जम्मू : मेडिकल कॉलेज एडमिशन विवाद को लेकर विरोध प्रदर्शन, सिविल सचिवालय के पास...
जम्मू, 6 जनवरी (आईएएनएस)। श्री माता वैष्णो देवी संघर्ष समिति (एसएमवीडीएसएस) द्वारा विरोध प्रदर्शन के आह्वान के बाद मंगलवार को सिविल सचिवालय के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई।
यूपी : परिवार के बीच दान विलेख पर स्टाम्प शुल्क में राहत, अब व्यावसायिक...
लखनऊ, 6 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में उत्तर प्रदेश राज्य में परिवार के सदस्यों के मध्य निष्पादित अचल संपत्ति के दान विलेख पर प्रभार्य स्टाम्प शुल्क में दी जा रही छूट के दायरे को और व्यापक करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है।
‘टुकड़े-टुकड़े गैंग के लोग गलतफहमी में न रहें’, जेएनयू कैंपस में नारेबाजी पर बोले...
नई दिल्ली/पटना, 6 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) के कैंपस में लगे विवादित नारे के बाद कहा है कि भारत को बांटने और पाकिस्तान की सोच रखने वाले गलतफहमी में न रहें। चरमपंथियों और नक्सलियों के साथ-साथ 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' को भी खत्म कर दिया जाएगा।
सिर्फ नाम बदलने के लिए नहीं लाई गई ‘वीबी-जी-राम-जी’ योजना, तय होगी अधिकारियों की...
देहरादून, 6 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को राज्य की राजनीति और विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मनरेगा की जगह वीबी-जी राम जी योजना लाने पर भी बात की।
अभिषेक बनर्जी के हेलीकॉप्टर को उड़ान की परमिशन में हुई देरी, केंद्र पर साजिश...
कोलकाता, 6 जनवरी (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी के बीरभूम दौरे को लेकर मंगलवार को काफी अनिश्चितता बनी रही। नागरिक उड्डयन मंत्रालय से अनुमति न मिलने के कारण उन्हें काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। इस घटनाक्रम पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बनर्जी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि भाजपा उनके कार्यक्रमों में रुकावट पैदा कर रही है।
छत्तीसगढ़ धान खरीद घोटाले मामले में एक गिरफ्तार, पांच आरोपी फरार
जशपुर, 6 जनवरी (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ में 6.55 करोड़ रुपए के धान खरीद घोटाले के मामले में पुलिस ने मंगलवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया। यह गड़बड़ी जशपुर जिले के तुमला में कोनपारा धान खरीद सब-सेंटर पर सामने आई।
अग्निमित्रा पॉल का ममता सरकार पर हमला, कहा- 58 लाख फर्जी वोटरों के सहारे...
कोलकाता, 6 जनवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) द्वारा एसआईआर को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका, उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत न मिलने, जेएनयू कैंपस में प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृहमंत्री के खिलाफ लगे नारों सहित कई मुद्दों पर अपनी राय रखी।
छत्तीसगढ़: गरियाबंद के जंगलों में पुलिस के साथ मुठभेड़ में सामान छोड़कर भागे नक्सली
गरियाबंद, 6 जनवरी (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के थाना शोभा अंतर्गत जंगल क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है। यह इलाका जिला मुख्यालय से लगभग 65 किलोमीटर दक्षिण दिशा में स्थित है। यह कार्रवाई नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत की गई, जो जिले में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में लगातार चलाया जा रहा है।
जम्मू-कश्मीर: राजौरी के कालाकोट में बदली तस्वीर, बीआरओ की मेहनत से लोगों की वर्षों...
राजौरी, 6 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती जिला राजौरी के कालाकोट में लोगों को वर्षों की समस्या से निजात मिली है। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने कालाकोट उपखंड के बल्लि क्षेत्र में जर्जर सड़क पर ब्लैकटॉपिंग का काम शुरू किया है, जिसका मकसद डिफेंस कनेक्टिविटी को मजबूत करना और ग्रामीण बुनियादी ढांचे में सुधार करना है। इससे स्थानीय लोगों में खुशी देखी जा रही है।

