नोएडा: कार चोरी गिरोह का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार
नोएडा, 3 जनवरी (आईएएनएस)। नोएडा के थाना सेक्टर-113 नोएडा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कार चोरी और धोखाधड़ी के एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने वांछित तीन अभियुक्तों को चोरी की गई कार और चाबी के साथ गिरफ्तार किया है।
उत्तर प्रदेश में एआई सिटी दो हिस्सों में होगी विकसित
लखनऊ, 3 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश देश के बड़े तकनीकी और डिजिटल केंद्र के रूप में उभर रहा है। उसका अगला बड़ा गंतव्य लखनऊ में प्रस्तावित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई ) सिटी है। मुख्यमंत्री योगी ने जनता के नाम अपने पत्र में भी एआई सिटी को लेकर अपनी प्रतिबद्धता को स्पष्ट किया था। यह प्रोजेक्ट उत्तर प्रदेश की आर्थिक दिशा को नई गति देने के साथ-साथ प्रदेश को वैश्विक टेक मानचित्र पर एक मजबूत पहचान दिलाने का भी काम करेगा।
शब्दोत्सव 2026: 70 के दशक के बाद सिनेमा में हिंदू धर्म को लेकर बदला...
नई दिल्ली, 3 जनवरी (आईएएनएस)। 'राजा हरिश्चंद्र' भारतीय सिनेमा की पहली मूक फिल्म थी, जिसमें हीरो सच्चा, मेहनती और संस्कारी था, लेकिन आज की फिल्मों में अभिनेता और अभिनेत्रियों की परिभाषा बदल गई है।
सीएम स्टालिन 8 जनवरी को पोंगल गिफ्ट हैम्पर वितरण का करेंगे शुभारंभ
चेन्नई, 3 जनवरी (आईएएनएस)। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन 8 जनवरी को चेन्नई में पोंगल गिफ्ट हैम्पर वितरण योजना का औपचारिक शुभारंभ करेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
दिल्ली शब्दोत्सव 2026: कार्यक्रम में वक्ता बोले, शब्द ही हमारी संस्कृति की पहचान
नई दिल्ली, 3 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित शब्दोत्सव 2026 के दूसरे दिन साहित्य, संस्कृति, कला और विचारों का अनोखा संगम देखने को मिल रहा है। इस आयोजन में देश के जाने-माने लेखक, संपादक, कलाकार और विचारक शामिल हुए, जिन्होंने शब्दों की शक्ति, भारतीय संस्कृति और संवाद की अहमियत पर अपने विचार साझा किए।
शब्दोत्सव 2026: ‘महावतार नरसिम्हा’ डायरेक्ट करने में अश्विन कुमार को गिरवी रखना पड़ा घर,...
नई दिल्ली, 3 जनवरी (आईएएनएस)। एनिमेटेड फिल्म 'महावतार नरसिम्हा' 25 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और सालों बाद दर्शकों को हिंदी सिनेमा में पैन इंडिया एनिमेटेड फिल्म देखने का मौका मिला था।
जॉर्ज सोरोस के हाथ की कठपुतली बनकर काम कर रहे राहुल गांधी: भाजपा महासचिव...
अमृतसर, 3 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के विदेश दौरे पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जॉर्ज सोरोस की कठपुतली बनकर भारत विरोधी काम करते हैं।
केरल: राहुल मामकूट्टाथिल के खिलाफ नई शिकायत, बढ़ीं कानूनी मुश्किलें
तिरुवनंतपुरम, 3 जनवरी (आईएएनएस)। संकट में घिरे कांग्रेस के निष्कासित विधायक राहुल मामकूट्टाथिल के खिलाफ फिर से एक नई शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत ऐसे समय सामने आई है, जब उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर अगले सप्ताह फिर से अदालत में सुनवाई होनी है, जिससे उनकी कानूनी परेशानियां और बढ़ गई हैं।
विदेश जाने के लिए राहुल गांधी को किसी से इजाजत लेने की जरूरत नहीं:...
नई दिल्ली, 3 जनवरी (आईएएनएस)। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अपने विदेशी दौरे को लेकर भाजपा के निशाने पर हैं। भाजपा नेताओं ने उन्हें लीडर ऑफ पर्यटन करार दिया है। इस बयान पर कांग्रेस सांसद मनोज कुमार ने पलटवार किया। उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी को विदेश जाने के लिए किसी की इजाजत की जरूरत नहीं है।
मधुबनी में मॉब लिंचिंग पर राज्य अल्पसंख्यक आयोग सख्त, डीएम और एसपी को पत्र...
पटना, 3 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार के मधुबनी में मुस्लिम मजदूर की मॉब लिंचिंग पर राज्य अल्पसंख्यक आयोग सख्त हो गया है। आयोग ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर कार्रवाई करने को कहा है।

