बीएमसी चुनाव में हारने के बाद राहुल गांधी और विपक्षी दल ईवीएम को दोषी...
मुंबई, 2 जनवरी (आईएएनएस)। भाजपा नेता किरीट सोमैया ने ईवीएम को लेकर राहुल गांधी और विपक्षी दलों के नेताओं को निशाने पर लेते हुए कहा कि जब मुंबई में बीएमसी का चुनाव हारेंगे तो यह लोग एक बार फिर ईवीएम को दोषी ठहराएंगे।
दिल्ली शब्दोत्सव 2026 : साहित्य, विचार और संवाद का आयोजन भारत को वैचारिक और...
नई दिल्ली, 2 जनवरी (आईएएनएस)। ‘पंच परिवर्तन’ पुस्तक के लेखक शिवेश प्रताप ने दिल्ली में आयोजित शब्दोत्सव 2026 के दौरान अपनी पुस्तक और इसके विचारों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि ‘पंच परिवर्तन’ के अंतर्गत देश में पांच मूलभूत और व्यापक परिवर्तन लाने की परिकल्पना की गई है, जो भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि साहित्य, विचार और संवाद के माध्यम से यह आयोजन समाज को जागरूक करने और राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया को मजबूत करने का कार्य करेगा।
मुंबई के विकास चाहने वाले लोग महायुति के साथ: श्रीकांत तारा
मुंबई, 2 जनवरी (आईएएनएस)। महाराष्ट्र में मेयर पद के चेहरे को लेकर जारी सियासत पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा एमएलसी श्रीकांत तारा पंडित भारतीय ने कहा कि इस मुद्दे पर महायुति गठबंधन के पास पूरी स्पष्टता है। उन्होंने कहा कि महापौर महायुति का बनेगा। मुंबई के विकास को चाहने वाले लोग महायुति के साथ हैं।
संभावनाओं का साल 2026: अधिकमास ने बदला त्योहारों का कैलेंडर, जानिए कब क्या पड़ेगा?
नई दिल्ली, 2 जनवरी (आईएएनएस)। साल 2026 कई मायनों में खास रहने वाला है। वजह है अधिकमास, जिसे पुरुषोत्तम मास भी कहा जाता है। इस एक अतिरिक्त महीने के कारण न सिर्फ हिंदू पंचांग में 12 की जगह 13 महीने हो जाएंगे, बल्कि पूरे साल का त्योहारों का कैलेंडर आगे-पीछे हो जाएगा। जो त्योहार हमें किसी तय तारीख के आसपास देखने की आदत है, वे 2026 में थोड़ा जल्दी या काफी देरी से आते नजर आएंगे।
संभावनाओं का साल 2026 : जेईई मेन, नीट, सीयूईटी और क्लैट की परीक्षाएं कब?...
नई दिल्ली, 2 जनवरी (आईएएनएस)। साल 2026 की शुरुआत हो चुकी है और हर स्टूडेंट के लिए यह साल कुछ नए अवसर और चुनौतियां लेकर आया है, खासकर उन लाखों छात्रों के लिए जो इंजीनियरिंग, मेडिकल, लॉ या मैनेजमेंट में करियर बनाना चाहते हैं। जेईई, नीट, सीयूईटी और क्लैट जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए परीक्षा की सही टाइमिंग और इसके बारे में जानकारी होना बेहद जरूरी है।
सीएम विजयन सबरीमाला सोना चोरी मामले में ‘हेरफेर’ कर रहे : केरल के नेता...
कोच्चि, 2 जनवरी (आईएएनएस)। केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता वीडी सतीशन ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) पर सबरीमाला स्वर्ण चोरी मामले में उच्च न्यायालय द्वारा नियुक्त विशेष जांच दल (एसआईटी) की जांच में सक्रिय रूप से हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया।
निष्पक्ष चुनाव बैलेट पेपर से संभव: हन्नान मोल्लाह
नई दिल्ली, 2 जनवरी (आईएएनएस)। ईवीएम को लेकर सीपीआई(एम) नेता हन्नान मोल्लाह ने दावा किया है कि अगर निष्पक्ष चुनाव कराने हैं तो बैलेट पेपर ही एकमात्र विकल्प है।
बुलेट ट्रेन चलाए जाने का ऐलान स्वागतयोग्य : सांसद मनोज झा
पटना, 2 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सांसद मनोज झा ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव की तरफ से 2027 में बुलेट ट्रेन चलाए जाने के ऐलान का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि अगर हम इस महत्वाकांक्षी परियोजना को धरातल पर सफलतापूर्वक उतारने में सफल रहे, तो अच्छा रहेगा।
एमएसएमई निर्यात को बढ़ाने के लिए सरकार ने एक्सपोर्ट प्रमोशन मिशन के दो और...
नई दिल्ली, 2 जनवरी (आईएएनएस)। सरकार ने एक्सपोर्ट प्रमोशन मिशन के तहत आने वाली निर्यात प्रोत्साहन सब स्कीम के दो नए घटकों को लॉन्च किया है। इसका उद्देश्य देश के एमएसएमई निर्यात को मजबूत करना और छोटे व्यापारियों के लिए किफायती क्रेडिट तक आसान पहुंच सुनिश्चित करना है। यह जानकारी वाणिज्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को दी गई।
जोहरान ममदानी की उमर खालिद को पत्र के बीच पिता ने बताया, न्यूयार्क मेयर...
नई दिल्ली, 2 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली दंगों के मामले में जेल में बंद उमर खालिद को न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने चिट्ठी लिखी है। यह चिट्ठी तब सामने आई, जब जोहरान ममदानी ने एक जनवरी को न्यूयॉर्क के मेयर के तौर पर शपथ ली है। इस चिट्ठी के सामने आने के बाद उनके पिता का कहना है कि हमने उनसे मुलाकात भी की थी और उन्होंने हमें मदद का भरोसा दिया था।

