अवैध संबंधों के शक में हुई हत्या का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी...
नोएडा, 3 जनवरी (आईएएनएस)। नोएडा के थाना सेक्टर-126 की पुलिस ने अवैध संबंधों के शक में की गई एक जघन्य हत्या का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इस मामले में हत्या करने वाले दो मुख्य अभियुक्तों और हत्या के बाद शव को छिपाने में सहयोग करने वाले एक अन्य अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
उत्तर प्रदेश: समयपूर्व रिहाई नीति पर राजभवन में मंथन, कारागार सुधार को मिले नए...
लखनऊ, 3 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की कारागार व्यवस्था को सुधारात्मक, पारदर्शी और मानवीय स्वरूप देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में राजभवन में समयपूर्व रिहाई से जुड़े प्रस्तावित शासनादेश पर उच्चस्तरीय बैठक हुई। बैठक में जेल सुधार, बंदियों के अधिकार, आय सृजन और आधुनिक तकनीक के उपयोग को लेकर अहम निर्देश दिए गए।
यूपी: व्यवस्था और पारदर्शी, फर्जी लाभार्थियों पर रोक लगाएगी फैमिली आईडी
लखनऊ, 3 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा फैमिली आईडी कार्ड के माध्यम से डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर (डीबीटी) योजनाओं के शत-प्रतिशत लाभार्थियों को जोड़ने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इससे व्यवस्था न सिर्फ और पारदर्शी हुई है, बल्कि फर्जी लाभार्थियों पर भी रोक लगाई जा सकेगी।
दिल्ली शब्दोत्सव 2026: पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने के लिए देसी गायों का संरक्षण...
नई दिल्ली, 3 जनवरी (आईएएएनएस)। दिल्ली शब्दोत्सव 2026 के दूसरे दिन प्रख्यात वक्ता और लेखक डीके हरि ने भारतीय कृषि, देसी गाय और प्राकृतिक खेती को लेकर अपने विचार साझा किए। उन्होंने गाय के गोबर की उपयोगिता, उसकी प्राकृतिक शक्ति और आधुनिक रासायनिक खेती से उसके अंतर को सरल भाषा में समझाया।
गोवा से चेन छीनकर फरार बदमाश को उत्तराखंड में दबोचा
पोरवोरिम (गोवा), 3 जनवरी (आईएएनएस)। गोवा की सालिगांव पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए उत्तराखंड से एक चेन स्नैचर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने क्रिसमस के दिन पोरवोरिम की पीडीए कॉलोनी में एक महिला की तीन लॉकेट वाली सोने की चेन छीन ली थी। पुलिस ने आरोपी को उसके घर से पकड़ा और कोर्ट में पेश किया, जहां उसे चार दिन की पुलिस हिरासत मिली है।
आम्रपाली केस: ईडी ने सुरेका ग्रुप की कंपनी की 99.26 करोड़ रुपए की संपत्ति...
लखनऊ, 3 जनवरी (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आम्रपाली ग्रुप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए सुरेका ग्रुप की कंपनी मौर्या उद्योग लिमिटेड की अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क कर लिया है। इन संपत्तियों की कुल कीमत करीब 99.26 करोड़ रुपए है, जिसमें कंपनी के ऑफिस, फैक्ट्री, जमीन और इमारतें शामिल हैं। कंपनी के प्रमोटर नवनीत सुरेका और अखिल सुरेका हैं। यह कुर्की मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) 2002 के तहत की गई है।
मुस्तफिजुर विवाद पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी, बीसीसीआई ने दबाव में लिया फैसला
मुंबई, 3 जनवरी (आईएएनएस)। आईपीएल की कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) टीम ने बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को टीम से रिलीज कर दिया। यह फैसला भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के निर्देशों के बाद लिया गया। इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवसेना (यूबीटी) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने स्पष्ट कहा कि मुस्तफिजुर रहमान को नीलामी में शामिल करने की अनुमति खुद बीसीसीआई ने दी थी।
कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी आंदोलन, 10 जनवरी से ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ का ऐलान
नई दिल्ली, 3 जनवरी (आईएएनएस)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने मनरेगा के अधिकार आधारित स्वरूप की रक्षा के लिए देशभर में बड़े जनआंदोलन की घोषणा की है। कांग्रेस महासचिव और सांसद केसी वेणुगोपाल ने सभी प्रदेश कांग्रेस समितियों (पीसीसी) को पत्र लिखकर 'मनरेगा बचाओ संग्राम' के राष्ट्रव्यापी शुभारंभ की जानकारी दी है।
संगम तट पर सजेगा संस्कृति-अध्यात्म का महोत्सव, तीन से 30 जनवरी तक प्रयागराज माघ...
लखनऊ, 3 जनवरी (आईएएनएस)। प्रयागराज की पावन धरती पर माघ मेला-2026 के अवसर पर भारतीय संस्कृति, कला और अध्यात्म का भव्य संगम देखने को मिलेगा। तीन से 30 जनवरी तक आयोजित होने वाले इस ऐतिहासिक मेले में उत्तर प्रदेश सरकार के संस्कृति विभाग के माध्यम से देश-प्रदेश के मशहूर कलाकार रंगारंग और भावपूर्ण प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।
राहुल गांधी पर बोले नीरज कुमार, विदेश यात्रा पर जाना कोई अपराध नहीं
पटना, 3 जनवरी (आईएएनएस)। जदयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के विदेश दौरे पर कहा कि विदेश यात्रा पर जाना कोई अपराध नहीं है।

