Sunday, April 26, 2026
SGSU Advertisement

राष्ट्रीय

अगर सिर पर गर्म पानी डालकर नहाते हैं तो जान लें ये जरूरी बातें

नई दिल्ली, 7 जनवरी (आईएएनएस)। आयुर्वेद सर्दियों में गर्म पानी से नहाने की सलाह देता है। गर्म पानी शरीर को राहत देता है, मांसपेशियों को आराम पहुंचाता है, रक्त संचार बेहतर करता है और एनर्जी बढ़ाता है। यह ठंड से बचाव कर शरीर को मजबूत बनाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर पर बहुत गर्म पानी डालना नुकसानदेह हो सकता है?

छत्तीसगढ़: धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9 किलो से अधिक गांजा सहित दो आरोपी...

रायपुर, 7 जनवरी (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के धमतरी में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। इस क्रम में धमतरी पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस ने बुधवार को अवैध नशीले पदार्थों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक कार्रवाई में 9 किलो से ज्यादा गांजा जब्त किया है।

हिमाचल प्रदेश: ‘विकसित भारत-जी राम जी’ योजना भारत के लिए एक नया आयाम स्थापित...

शिमला, 7 जनवरी (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने एक दूरदर्शी और समयबद्ध राष्ट्रव्यापी ग्रामीण रोजगार योजना शुरू की है।

अभाविप जेएनयू ने सीयूईटी-पीजी क्रैश कोर्स के उद्घाटन और मार्गदर्शन सत्र का आयोजन किया

नई दिल्‍ली, 7 जनवरी (आईएएनएस)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की जेएनयू इकाई द्वारा सीयूईटी–पीजी क्रैश कोर्स के उद्घाटन सह मार्गदर्शन सत्र का आयोजन बुधवार को ऑनलाइन माध्यम से किया गया। यह क्रैश कोर्स अभाविप जेएनयू द्वारा हर वर्ष नियमित रूप से आयोजित किया जाता है, जिसमें देशभर से हजारों छात्र भाग लेते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रभावी मार्गदर्शन प्राप्त करते हैं।

विजय की फिल्म ‘जना नायकन’ को सेंसर बोर्ड से नहीं मिली मंजूरी, रिलीज के...

चेन्नई, 7 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेता विजय की आगामी तमिल फिल्म ‘जना नायकन’ की सेंसर सर्टिफिकेट प्रक्रिया में आखिरी समय पर बड़ी अड़चन आ गई है। फिल्म की 9 जनवरी को होने वाली रिलीज से ठीक पहले इस मुद्दे पर मद्रास हाईकोर्ट में बहस हुई।

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी के माता-पिता से की मुलाकात

देहरादून, 7 जनवरी (आईएएनएस)। अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर जमकर राजनीति हो रही है। उत्तराखंड में कई जगहों पर अंकिता भंडारी के हत्यारों को सजा दिलाने के लिए प्रदर्शन और रैली का आयोजन किया जा रहा है। इसी बीच उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी के माता-पिता से मुलाकात की है।

बिहार: छात्र नेता ने ‘बीएसएससी’ अध्यक्ष विवाद में भ्रष्ट गिरोह के दबाव का आरोप...

पटना, 7 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी) एक बार फिर विवादों में घिर गया है। इसके अध्यक्ष आलोक राज ने 31 दिसंबर, 2025 को पदभार संभालने के महज छह दिन बाद अचानक इस्तीफा दे दिया।

प्रियंका चतुर्वेदी ने जेएनयू विवाद की निंदा की, बोलीं- ऐसी नारेबाजी वास्तविक मुद्दों से...

नई दिल्ली, 7 जनवरी (आईएएनएस)। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) परिसर में लगाए गए विवादित नारों को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। प्रशासन ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि जेएनयू को नफरत की पाठशाला नहीं बनने दिया जाएगा। इस पूरे मामले पर शिवसेना (यूबीटी) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने प्रतिक्रिया देते हुए नारेबाजी की निंदा की। साथ ही उन्होंने छात्रों को लेकर की जा रही व्यापक कार्रवाई और बयानों पर भी सवाल उठाए।

विवादित टिप्पणी करने वालों के खिलाफ जेएनयू प्रशासन कार्रवाई करे: आर्यन मान

नई दिल्ली, 7 जनवरी (आईएएनएस)। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में लगाए गए विवादित नारे पर दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन के प्रेसिडेंट आर्यन मान ने कड़ी आलोचना की। उन्होंने जेएनयू प्रशासन से मांग की है कि विवादित टिप्पणी करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

मकर संक्रांति के मौके पर मां मुंडेश्वरी मंदिर में होती है विशेष पूजा, लगता...

नई दिल्ली, 7 जनवरी (आईएएनएस)। देश में मकर संक्रांति 14 जनवरी को मनाई जाएगी और मंदिरों में मकर संक्रांति को लेकर तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। बिहार में माता रानी का ऐसा मंदिर है, जहां मकर संक्रांति के दिन विशेष पूजन होता है और भक्तों के लिए खास मेले का भी आयोजन किया जाता है।

खरी बात