पांच वर्षों में बिहार विधानमंडल सदस्यों ने विकासात्मक योजनाओं पर खर्च किए 3633 करोड़...
पटना, 7 जनवरी (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत बिहार विधानमंडल के सदस्यों ने पिछले पांच से 6 वर्षों में 5 हजार 88 करोड़ रुपए की विभिन्न स्तर की कई योजनाओं की अनुशंसा की। इनमें 3 हजार 633 करोड़ रुपए खर्च कर 72 हजार 206 योजनाएं पूर्ण की गई हैं, जबकि 17 हजार 621 योजनाओं का कार्य प्रगति पर है। 17वीं विधानसभा और बिहार विधान परिषद सदस्य के (वित्तीय वर्ष 2021-22 से 2025-26 तक) कार्यकाल के दौरान विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की अनुशंसा की गई।
अयोध्या: श्रीराम मंदिर की सुरक्षा के लिए 1128.75 लाख रुपए की लागत से तैयार...
अयोध्या, 7 जनवरी (आईएएनएस)। अयोध्या में श्रीराम मंदिर की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए योगी सरकार ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के ठीक बाहर पुलिस विभाग की 12 हजार वर्ग फीट भूमि पर एक आधुनिक प्रशासनिक भवन और कंट्रोल रूम का निर्माण पूरा हो चुका है। यह भवन 1128.75 लाख रुपए की लागत से तैयार किया गया है।
श्री उग्रतारा मंदिर : मकर संक्रांति पर सूर्य की उपासना से पहले देवी दर्शन,...
नई दिल्ली, 7 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक मकर संक्रांति का त्योहार अलग-अलग परंपराओं के साथ मनाया जाता है। बिहार में एक ऐसा मंदिर स्थापित है, जहां सूर्य की उपासना से पहले मां का आशीर्वाद लिया जाता है।
विश्व युद्ध या 1947 की लड़ाई, अद्वितीय रही लेफ्टिनेंट जनरल श्रीनिवास की भूमिका
नई दिल्ली, 7 जनवरी (आईएएनएस)। वरिष्ठ सैन्य नेतृत्व व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को भारतीय सेना के पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल श्रीनिवास कुमार सिन्हा के योगदान का स्मरण किया।
गुंडों और माफिया का समर्थन करती है कांग्रेस: मनोज तिवारी
मुंबई, 7 जनवरी (आईएएनएस)। बीएमसी चुनाव के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने दावा किया है कि कांग्रेस पार्टी आतंकियों, गुंडों और माफिया का समर्थन करती है।
कांग्रेस ने चुनाव वाले राज्यों के लिए ‘वरिष्ठ पर्यवेक्षकों’ की नियुक्ति की
नई दिल्ली/कोलकाता, 7 जनवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को आगामी विधानसभा चुनावों के लिए असम, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल में तत्काल प्रभाव से पार्टी नेताओं को एआईसीसी के वरिष्ठ पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया।
जेएनयू पढ़ने की जगह है, नफरत फैलाने की नहीं: शायना एनसी
मुंबई, 7 जनवरी (आईएएनएस)। शिवसेना नेता शायना एनसी ने पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में लगाए गए विवादित नारों को लेकर कहा कि जेएनयू देश का प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय है। यह पढ़ने की जगह हो सकती है, लेकिन कभी भी 'टुकड़े-टुकड़े' गैंग नहीं बन सकती है।
खालिदा जिया की मौत पर राजनीति करना परेशान करने की प्रवृत्ति : पूर्व पीएम...
नई दिल्ली, 7 जनवरी (आईएएनएस)। बांग्लादेश में चुनावी सरगर्मी तेज हो चुकी है। इसी बीच पूर्व प्रधानमंत्री और अवामी लीग पार्टी की अध्यक्ष शेख हसीना ने बुधवार को अपने देश के कुछ नेताओं पर निशाना साधा।
छत्तीसगढ़: महादेव सट्टेबाजी ऐप घोटाले में ईडी ने 91.82 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त...
रायपुर, 7 जनवरी (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने महादेव ऑनलाइन बुक (एमओबी) और स्काईएक्सचेंज डॉट कॉम सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने इनके अवैध संचालन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत लगभग 91.82 करोड़ रुपए की संपत्तियों को अस्थायी रूप से जब्त कर लिया है।
भाजपा का आरोप, हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद नगर निकाय चुनाव टाल रही हेमंत...
रांची, 7 जनवरी (आईएएनएस)। झारखंड में नगर निकाय चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने राज्यव्यापी आंदोलन तेज कर दिया है।

