यूपी: पॉलीथिन की जगह लेंगे गाय के गोबर से बने गमले, प्लांटेशन के लिए...
लखनऊ, 7 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश को प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में सरकार ने एक बड़ा और दूरगामी कदम उठाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आत्मनिर्भर गोशाला मॉडल के तहत प्रदेश में पौधरोपण के लिए अब पॉलीथिन की जगह गोबर से बने ऑर्गेनिक गमलों का उपयोग करने की तैयारी है। इस उद्देश्य से प्रदेश की करीब 7000 गोशालाओं में बड़े पैमाने पर इन गमलों का उत्पादन किया जाएगा। इससे हर जिले में बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन होगा और गो पालकों के लिए अवसर बढ़ेंगे।
‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे होने पर भारतीय सेना करेगी देशव्यापी आयोजन
नई दिल्ली, 7 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रगीत वंदे मातरम की रचना के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय सेना देशभर में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन करने जा रही है। इस राष्ट्रीय गौरव और सांस्कृतिक विरासत के ऐतिहासिक महत्व को सम्मान देते हुए भारतीय सेना 19 से 26 जनवरी तक देश के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर सैन्य बैंड की प्रस्तुतियां देगी। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य राष्ट्रगीत के भावनात्मक एवं राष्ट्रीय महत्व को रेखांकित करना तथा देशवासियों में देशभक्ति और एकता की भावना को और सशक्त बनाना है।
हजारीबाग के मजदूरों ने कहा, ‘जी राम जी’ से मिलेगी रोजगार की गारंटी
हजारीबाग, 7 जनवरी (आईएएनएस)। झारखंड के हजारीबाग जिले के मजदूरों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करते हुए 'जी राम जी' कानून को किसानों और मजदूरों के हित में बताया है। मजदूरों का कहना है कि इस योजना के तहत अब 100 दिनों की बजाय 125 दिनों की रोजगार गारंटी मिलेगी।
एसआईआर चुनाव आयोग की एक महत्वपूर्ण पहल, राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए: जयवीर सिंह
लखनऊ, 7 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में एसआईआर ड्राफ्ट वोटर लिस्ट 2026 को लेकर उठ रहे सवालों के बीच राज्य सरकार ने विपक्ष के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उत्तर प्रदेश के मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि इस पूरी प्रक्रिया का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि एसआईआर चुनाव आयोग की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य चुनावी प्रणाली में पारदर्शिता और सटीकता सुनिश्चित करना है।
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने अमेरिका से मांगी मदद, दस्तावेज से खुलासा
नई दिल्ली, 7 जनवरी (आईएएनएस)। भारत के ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने घबराकर अमेरिका से मदद की गुहार लगाई थी। उसे आशंका थी कि भारतीय सैन्य कार्रवाई केवल “स्थगित” की गई है और किसी भी समय फिर शुरू हो सकती है। यह खुलासा अमेरिका सरकार के ताज़ा दस्तावेज़ों से हुआ है।
जम्मू-कश्मीर: कठुआ जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी
जम्मू, 7 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के पहाड़ी बिलावर इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है।
सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा : भारत ने 50,000 एनक्यूएएस प्रमाणपत्रों का आंकड़ा किया पार
नई दिल्ली, 7 जनवरी (आईएएनएस)। भारत सरकार ने सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। 31 दिसंबर 2025 तक सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कुल 50,373 सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानकों (एनक्यूएएस) के तहत प्रमाणित किया गया है, जो स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा स्थापित एक व्यापक गुणवत्ता ढांचा है।
भाजपा नेता कबिंद्र पुरकायस्थ के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- असम...
नई दिल्ली, 7 जनवरी (आईएएनएस)। पूर्वोत्तर में भाजपा के बड़े नेता कबिंद्र पुरकायस्थ का सिलचर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में निधन हो गया। वह 94 साल के थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कबिंद्र पुरकायस्थ के निधन पर शोक व्यक्त किया है। इसके साथ ही असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने भी प्रतिक्रिया दी।
देश में ‘बुलडोजर कल्चर’ विकसित होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण: माजिद मेमन
मुंबई, 7 जनवरी (आईएएनएस)। पुरानी दिल्ली की एक मस्जिद के पास चलाए गए तोड़फोड़ अभियान के दौरान पुलिस पर हुए पथराव को लेकर एनसीपी (एसपी) के वरिष्ठ नेता माजिद मेमन ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि देश में 'बुलडोजर कल्चर' विकसित होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
तेजी से बदलते संसार में स्वामी प्रभुपाद की शिक्षाएं पहले से अधिक प्रासंगिक हैं...
नई दिल्ली, 7 जनवरी (आईएएनएस)। भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने बुधवार को नई दिल्ली स्थित उपराष्ट्रपति आवास में आयोजित एक समारोह में हिंडोल सेनगुप्ता द्वारा लिखित पुस्तक "सिंग, डांस एंड लीड: लीडरशिप लेसन्स फ्रॉम द लाइफ ऑफ श्रील प्रभुपाद" का विमोचन किया।

