Wednesday, April 22, 2026
SGSU Advertisement

राष्ट्रीय

आरजीएचएस में अनियमितताएं: चार दवा दुकानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, दो निलंबित

जयपुर, 2 जनवरी (आईएएनएस)। राजस्थान सरकार की स्वास्थ्य योजना (आरजीएचएस) में अनियमितताओं का पता चलने के बाद राजस्थान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है। इस क्रम में पिछले सप्ताह चार दवा दुकानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई और दो अन्य को योजना से निलंबित कर दिया गया।

हवा की गुणवत्ता में सुधार के बाद ग्रैप-3 की पाबंदियां हटीं: मनजिंदर सिंह सिरसा

नई दिल्ली, 2 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि हवा में सुधार मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में लगातार हो रही जमीन स्तर की कार्रवाई का नतीजा है। दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स, जो गुरुवार को 380 था, शुक्रवार को 236 दर्ज किया गया। वहीं बवाना में एक्यूआई 141 रहा, जो अच्छी हवा का संकेत है।

भारत-पाकिस्तान सीमा पर 20 करोड़ रुपए की ड्रग्स जब्त, 3 तस्कर गिरफ्तार

जयपुर, 2 जनवरी (आईएएनएस)। राजस्थान पुलिस ने शुक्रवार को तीन तस्करों को गिरफ्तार किया और श्री गंगानगर में तस्करी की जा रही 20 करोड़ रुपए की हेरोइन जब्त की।

नामांतरण के वादों का ऑटो मोड पर हो निस्तारण, चकबंदी प्रक्रिया को बनाएं पारदर्शी...

लखनऊ, 2 जनवरी (आईएएनएस)। उत्‍तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्‍होंने कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। सीएम योगी ने कहा कि राज्य में राजस्व के सभी मामलों का निपटारा मेरिट के आधार पर तय होना चाहिए, चाहे वह पैमाईश से संबंधित हो, नामांतरण से संबंधित हो या फिर आबादी दर्ज करने से संबंधित हो।

दिल्ली शब्दोत्सव 2026 : भारतीय सेना किसी भी परिस्‍थिति से निपटने के लिए पूरी...

नई दिल्‍ली, 2 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली में आयोजित तीन दिवसीय दिल्ली शब्दोत्सव-2026 के पहले दिन ‘स्वावलंबन से शौर्य’ विषय पर आयोजित एक कार्यक्रम में भारतीय नौसेना के पूर्व वाइस एडमिरल शेखर सिन्हा ने कहा कि स्वावलंबन के क्षेत्र में भारतीय नौसेना सबसे आगे रही है। उन्‍होंने कहा कि भारतीय सेना किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

दिल्ली में 2025 में पीएम10 और पीएम2.5 की औसत सांद्रता का स्तर सबसे कम...

नई दिल्ली, 2 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि 2025 में दिल्ली में पार्टिकुलेट मैटर (पीएम10 और पीएम2.5) की औसत सांद्रता का स्तर 2018 के बाद से अब तक का सबसे कम रहा।

ओडिशा: 55 लाख रुपए के गबन के आरोप में वन विभाग का अधिकारी गिरफ्तार

भुवनेश्वर, 2 जनवरी (आईएएनएस)। ओडिशा सतर्कता विभाग ने शुक्रवार को वन विभाग के एक अधिकारी को 55 लाख रुपए से अधिक के सरकारी धन के गबन के आरोप में गिरफ्तार किया।

ईवीएम के खिलाफ आरोप अक्सर चुनावी हार के बाद ही सामने आते हैं: भाजपा...

भुवनेश्वर, 2 जनवरी (आईएएनएस)। भाजपा सांसद भर्तृहरि महताब ने शुक्रवार को हाल ही में हुए एक जनमत सर्वेक्षण के निष्कर्षों का स्वागत किया, जिसमें पता चला है कि अधिकांश लोग इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) आधारित मतदान को पारदर्शी और विश्वसनीय मानते हैं।

हम सबको जोड़ती है हिन्दू पहचान : मोहन भागवत

भोपाल, 2 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने कहा है कि हमारे मत-पंथ, सम्प्रदाय, भाषा, और जाति अलग हो सकती हैं, लेकिन हिन्दू पहचान हम सबको जोड़ती है। हम सबकी एक संस्कृति और धर्म है। हम सबके पूर्वज समान हैं।

सरकार का 2026 के लिए लक्ष्य कृषि विकास और किसानों के कल्याण को बढ़ावा...

उज्जैन, 2 जनवरी (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार को मालवा को राज्य का अन्न भंडार बताया। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार ने पिछले दो सालों में बारिश से क्षतिग्रस्त फसलों के मुआवजे पर 3,000 करोड़ रुपए खर्च किए हैं।

खरी बात