नितिन नबीन ने दिल्ली स्थित रामकृष्ण आश्रम में की पूजा-अर्चना
नई दिल्ली, 1 जनवरी (आईएएनएस)। नए साल के मौके पर मनाए जाने वाले कल्पतरु दिवस के अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने गुरुवार को दिल्ली स्थित रामकृष्ण आश्रम में पूजा-अर्चना की। यह जानकारी पार्टी नेता ने दी।
इस साल दिल्ली की हवा पिछले कई वर्षों में सबसे बेहतर रही : पर्यावरण...
नई दिल्ली, 1 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ लड़ाई में वर्ष 2025 एक मील का पत्थर साबित हुआ। पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि इस साल दिल्ली की हवा पिछले कई वर्षों में सबसे बेहतर रही। पूरे साल का औसत पीएम2.5 स्तर 96 और पीएम10 स्तर 197 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया, जो 2024 के स्तर (पीएम2.5: 104 और पीएम10: 212 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर) से काफी कम है। यह पिछले 8 वर्षों में सबसे अच्छा प्रदर्शन है।
तेल स्नान: मौसमी बीमारियों से मिलेगी सुरक्षा, मजबूत होगा शरीर
नई दिल्ली, 1 जनवरी (आईएएनएस)। मौसम के बदलते ही शरीर पर सबसे पहले अटैक मौसमी बीमारियों का होता है। ऐसे में तेल स्नान बेहद कारगर होता है। सिद्ध प्रणाली की पारंपरिक चिकित्सा पद्धति में तेल स्नान को एक महत्वपूर्ण और प्रभावी अभ्यास के रूप में मान्यता प्राप्त है।
डीआरडीओ ने मनाया 68वां स्थापना दिवस, राजनाथ सिंह और संजय सेठ ने मुख्यालय का...
नई दिल्ली, 1 जनवरी (आईएएनएस)। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 1 जनवरी को अपना 68वां स्थापना दिवस मनाया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने डीआरडीओ मुख्यालय का दौरा किया और वर्ष 2025 में डीआरडीओ की उपलब्धियों तथा 2026 के लक्ष्यों की समीक्षा की।
दुनिया में किसी की भी तुलना भगवान श्रीराम से नहीं की जा सकती: आनंद...
मुंबई, 1 जनवरी (आईएएनएस)। महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता नाना पटोले द्वारा लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की तुलना भगवान श्रीराम से करने पर सियासी बयानबाजी तेज हो गई। इस बीच शिवसेना (यूबीटी) के प्रवक्ता आनंद दुबे ने गुरुवार को प्रतिक्रिया दी।
हरिद्वार: निरंजन पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी का संन्यास दीक्षा और अवतरण दिवस मनाया गया
हरिद्वार, 1 जनवरी (आईएएनएस)। निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज का पांचवां संन्यास दीक्षा और अवतरण दिवस मनाया गया।
गंभीर बीमारी से ठीक होने के बाद 702 किलोमीटर की दूरी साइकिल से की...
नई दिल्ली, 1 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 70 वर्ष की आयु में बेंगलुरु से कन्याकुमारी की दूरी साइकिल से तय करने वाले विधायक एस. सुरेश कुमार से फोन पर बात की और उनके हौसले की जमकर तारीफ की है।
एनएचआरसी ने इंदौर दूषित पानी त्रासदी पर स्वतः संज्ञान लिया, मुख्य सचिव से 2...
नई दिल्ली/इंदौर, 1 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी पीने से कम से कम 7 लोगों की मौत और 40 से अधिक लोगों के बीमार पड़ने की मीडिया रिपोर्ट्स पर स्वतः संज्ञान लिया है।
पश्चिम बंगाल में नहीं चलेंगे भाजपा के हथकंडे, पिछली बार से भी बुरे नतीजे...
अनंतनाग, 1 जनवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता नाना पटोले के लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से किए जाने पर राजनीतिक बयानबाजी तेज है। इस बीच गुरुवार को जम्मू-कश्मीर कांग्रेस नेता गुलाम अहमद मीर ने उनका समर्थन किया।
अहमदाबाद इंटरनेशनल फ्लावर शो 2026 ने बनाए दो नए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
अहमदाबाद, 1 जनवरी (आईएएनएस)। अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन द्वारा आयोजित 14वां अहमदाबाद इंटरनेशनल फ्लावर शो 2026 इस वर्ष वैश्विक स्तर पर बड़ी उपलब्धि के साथ सुर्खियों में है। “भारत एक गाथा” थीम पर आधारित इस भव्य आयोजन ने वर्ष 2026 में दो नए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर अहमदाबाद और गुजरात को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई है। इसके साथ ही फ्लावर शो ने लगातार तीसरे वर्ष वर्ल्ड रिकॉर्ड की हैट्रिक भी दर्ज की है।

