Tuesday, April 21, 2026
SGSU Advertisement

राष्ट्रीय

बीएमसी चुनाव को लेकर राहुल नार्वेकर बोले, विपक्ष को अपनी हार साफ दिखाई दे...

मुंबई, 1 जनवरी (आईएएनएस)। महाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर राहुल नार्वेकर ने बीएमसी चुनाव को लेकर विपक्ष की ओर से भाजपा पर विपक्षी उम्मीदवारों को नामांकन दाखिल करने से रोकने के आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष को अपनी हार पहले से ही साफ दिखाई दे रही है, इसी कारण वे इस तरह के बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं।

क्या है कॉन्सुलर एक्सेस? भारत ने कहा-पाकिस्तान सजा पूरी कर चुके भारतीयों को छोड़े

नई दिल्ली, 1 जनवरी (आईएएनएस)। भारत ने गुरुवार को पाकिस्तान की कस्टडी से सिविल कैदियों, मछुआरों और उनकी नावों और लापता भारतीय रक्षा कर्मियों को जल्द रिहा करने और वापस भेजने की मांग की है। विदेश मंत्रालय की ओर से प्रेस रिलीज जारी कर इसकी जानकारी दी गई। इसके साथ ही भारत ने उन सभी कैदियों को कॉन्सुलर एक्सेस देने के लिए कहा है, जिन्हें अब तक यह नहीं मिला है।

बिहार : मोतिहारी में भारत-नेपाल सीमा से तीन बांग्लादेशी सहित चार गिरफ्तार

मोतिहारी, 1 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के हरैया थाना क्षेत्र स्थित भारत-नेपाल सीमा से अवैध रूप से प्रवेश कर रहे तीन बांग्लादेश के नागरिकों को गिरफ्तार किया गया। इनकी मदद कर रहे एक भारतीय युवक को भी इस दौरान पकड़ा गया है।

बिहार में एसआईआर पूरी तरह पारदर्शी, विपक्ष फैला रहा भ्रम : संजय सरावगी

पटना, 1 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने भारत को दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने, मंत्रियों द्वारा संपत्ति विवरण सार्वजनिक करने, राहुल गांधी की राजनीति, वर्ष 2025 के सियासी हालात और नए साल के लिए एनडीए के रोडमैप पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

शाहरुख खान के बांग्लादेशी खिलाड़ी को टीम में शामिल करने पर भाजपा विधायक ने...

नई दिल्ली, 1 जनवरी (आईएएनएस)। आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) द्वारा बांग्लादेशी क्रिकेटर को टीम में शामिल करने के बाद विवाद बढ़ गया है। इस मामले में प्रसिद्ध कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने पहले ही चिंता जताई थी, जिसके बाद राजनीति और मीडिया में भी बहस तेज हो गई।

बांग्लादेश धीरे-धीरे एक नाजुक मोड़ की ओर बढ़ रहा: अधीर रंजन चौधरी

नई दिल्‍ली, 1 जनवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। उन्‍होंने कहा कि बांग्लादेश धीरे-धीरे एक नाजुक मोड़ की ओर बढ़ रहा है। भारत सरकार बांग्लादेश के आम लोगों के गुस्से और नाराजगी को समझने में नाकाम रही है।

एयर मार्शल नागेश कपूर बने भारतीय वायुसेना के नए उप प्रमुख

नई दिल्ली, 1 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय वायुसेना में एक महत्वपूर्ण नेतृत्व परिवर्तन के तहत एयर मार्शल नागेश कपूर ने वाइस चीफ ऑफ एयर स्टाफ का कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने गुरुवार, 1 जनवरी 2026 को औपचारिक रूप से यह पदभार संभाला है। उप प्रमुख पद पर उनकी नियुक्ति का आदेश लागू करते हुए वायु मुख्यालय में एक संक्षिप्त लेकिन गरिमामय समारोह में यह पदभार हस्तांतरण सम्पन्न हुआ।

खालिदा जिया की विरासत हमेशा रहेगी, नहीं भरी जा सकती उनकी जगह: पीएम मोदी

नई दिल्ली, 1 जनवरी (आईएएनएस)। बांग्लादेश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री खालिदा जिया का 30 दिसंबर 2025 की सुबह निधन हो गया। बेगम खालिदा जिया के जनाजे में शामिल होने के लिए भारत की तरफ से विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी वहां पहुंचे थे। एस. जयशंकर ने जिया के बेटे और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के कार्यवाहक अध्यक्ष तारिक रहमान से मुलाकात कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शोक संदेश सौंपा था। खत में पीएम मोदी ने खालिदा जिया के निधन पर शोक जताया और कहा कि उनके जाने से जो खालीपन है, उसे भरा नहीं जा सकता।

इंस्टाग्राम पर एक्स-गर्लफ्रेंड को मैसेज भेजने पर शख्स की हत्या, लड़की का भाई और...

चिक्कमगलुरु, 1 जनवरी (आईएएनएस) कर्नाटक के चिक्कमगलुरु जिले के तारिकेरे तालुक में गुरुवार को एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई। जानकारी के अनुसार, एक युवक की हत्या इसलिए कर दी गई क्योंकि उसने अपनी पूर्व प्रेमिका को इंस्टाग्राम पर मैसेज भेजे थे। लड़की की शादी अब किसी दूसरे लड़के से तय हो चुकी थी।

पीएम मोदी राजकोट में 11 जनवरी को करेंगे रीजनल वाइब्रेंट समिट का शुभारंभ: जीतू...

राजकोट, 1 जनवरी (आईएएनएस)। सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्र के औद्योगिक और आर्थिक विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से 11 जनवरी से राजकोट में रीजनल वाइब्रेंट समिट का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस समिट की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। गुजरात के मंत्री जीतू वाघाणी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत में रोड शो की योजना बनाई जा रही है।

खरी बात